इन 5 कारणों से डेनियल केली सबमिशन ग्रैपलिंग की सबसे प्रतिभाशाली स्टार्स में से एक हैं

Mei Yamaguchi Danielle Kelly ONE X 1920X1280 81 768x512

अमेरिकी सबमिशन ग्रैपलर डेनियल केली के पास स्किल्स हैं, जो उन्हें ONE Championship में सुपरस्टार एथलीट का दर्जा दिला सकती हैं।

केली एक BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं और कैरेल “सिल्वर फॉक्स” प्रावेच की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं। उन्हें दुनिया की सबसे बेहतरीन सबमिशन आर्टिस्ट्स में जगह दी जाती है।

मगर ऐसी क्या बात है जो उन्हें एक खास एथलीट साबित करती है?

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में, जिनसे फैंस 26 वर्षीय स्टार के अगले मैच का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

#1 कभी कठिन चुनौतियों से पीछे नहीं हटतीं

केली को कभी टॉप लेवल की फाइटर्स को चुनौती देने से डर नहीं लगा।

अपने ONE Championship डेब्यू में जापानी MMA लैजेंड मेई यामागुची को डोमिनेट करने के बाद केली ने मौजूदा ONE विमेंस एटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एंजेला ली को सबमिशन ग्रैपलिंग मैच के लिए ललकारा था।

इसके अलावा उन्होंने ये भविष्यवाणी कर सुर्खियां बटोरीं कि वो एंजेला ली को 5 मिनट के अंदर टैप आउट करने पर मजबूर कर सकती हैं।

चूंकि ली भी BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर रही हैं और उनके करियर की 8 जीत सबमिशन से आई हैं इसलिए केली के लिए ये चैलेंज आसान नहीं होगा।

#2 कई टॉप लेवल की एथलीट्स को हरा चुकी हैं

केली का रिकॉर्ड शानदार रहा है और कई वर्ल्ड-क्लास फाइटर्स को हरा चुकी हैं। इसके अलावा वो MMA और BJJ में कई वर्ल्ड चैंपियन एथलीट्स को भी मात दे चुकी हैं।

उन्होंने कार्ला एस्पार्ज़ा, सिंथिया काल्वियो और यामागुची जैसी टॉप MMA फाइटर्स को हराने के अलावा सोफिया अमारांटे और जेसिका क्रेन के रूप में खतरनाक BJJ सुपरस्टार्स को भी हराया हुआ है।

स्पष्ट शब्दों में कहें तो केली को हाई लेवल के कॉम्पिटिशन का काफी अनुभव है और जैसे-जैसे उनकी जीत की स्ट्रीक बेहतर होगी, वैसे-वैसे उनकी स्टार पावर भी बढ़ेगी।

#3 वो खतरनाक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं

केली का ग्राउंड गेम अक्सर बहुत तेजी से आगे बढ़ता है, जिनके धमाकेदार एक्शन को फैंस को बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

वो एक सबमिशन स्पेशलिस्ट हैं। हालांकि कुछ ग्रैपलर्स गार्ड को भेदते हुए आगे बढ़ने या बैक कंट्रोल प्राप्त करने में महारत रखते होंगे, लेकिन वो सभी पोजिशंस में फाइट को फिनिश करने के मौके तलाशती रहती हैं।

उनकी काफी सारी जीत लेग लॉक से आई हैं, लेकिन वो आर्मबार, ट्रायंगल चोक और रीयर-नेकेड चोक जैसे अपर-बॉडी सबमिशन मूव्स भी लगा सकती हैं।

Silver Fox BJJ टीम की स्टार टोहोल्ड, नीबार, हील हुक्स और स्ट्रेट एंकल लॉक समेत कई अलग-अलग तरह के लेग लॉक लगाकर अपने विरोधियों को फिनिश कर चुकी हैं।

#4 कई अलग-अलग नियमों में अच्छा कर चुकी हैं

केली ने कई अलग-अलग नियमों वाले मैचों में फाइट की है और इन अलग तरह की फाइट्स, अलग समय सीमाओं वाले मैच और स्कोरिंग के अलग नियमों के बावजूद जीतने की काबिलियत उन्हें BJJ की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बनाती है।

वो एक बेहतरीन फाइटर हैं, IBJJF के पॉइंट स्कोरिंग सिस्टम के साथ अच्छा कर चुकी हैं, ADCC ग्रैपलिंग फॉर्मेट और ONE Championship में होने वाले सबमिशन मैचों में भी अच्छा कर रही हैं।

उनका ग्रैपलिंग स्टाइल अलग-अलग नियमों वाली फाइट्स के साथ मेल खाता है क्योंकि वो हमेशा सबमिशन मूव लगाने की फिराक में रहती हैं।

फिर चाहे फाइट के नियम कैसे भी हों, लेकिन एक फिनिश हमेशा उनके रिकॉर्ड में शानदार जीत को जोड़ेगा।

#5 वो MMA में फाइट करना चाहती हैं

केली सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड की बड़ी स्टार हैं, लेकिन वो MMA में भी अच्छा करना चाहती हैं।

इस साल ONE Championship के साथ जुड़ने के बाद वो MMA में फाइट करने की इच्छा जाहिर करती आई हैं।

26 वर्षीय स्टार के वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग गेम को देखते हुए वो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अच्छा कर सकती हैं, जिससे वो एक महान मार्शल आर्टिस्ट के रूप में अपनी विरासत को आगे बढ़ा सकती हैं।

वहीं जब केली 4-औंस के ग्लव्स पहन कर फाइट करेंगी तो उनके परफॉर्मेंस को कोई मिस नहीं करना चाहेगा।

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout