डेनियल केली ने जेसा खान को हराकर ONE एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल हासिल किया

DanielleKelly ONEWorldTitleBelt 1920X1280 scaled

ONE Fight Night 14: Stamp vs. Ham में हुई तीन वर्ल्ड टाइटल बाउट्स के पहले मैच में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) स्टार डेनियल केली ने अपनी लंबे समय से प्रतिद्वंदी रहीं जेसा खान पर कठिन जीत दर्ज की और पहली ONE एटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

शनिवार, 30 सितंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित हुए इस इवेंट में दोनों BJJ ब्लैक बेल्ट स्टार्स ने एक दूसरे का सामना किया और अपनी बेहतरीन ग्रैपलिंग तकनीक को उजागर किया।

केली ने प्रोमोशन की नई एथलीट को जल्द ही सर्कल की दीवार पर धकेला, जिसने 21 वर्षीय IBJJF वर्ल्ड चैंपियन को क्लोज़ गार्ड पोजिशन में आने को मजबूर किया। उसके बाद खान ने अच्छा अटैक किया, इस 10 मिनट की जद्दोजहद के बीच के आसपास फिलाडेल्फ़िया की ग्रैपलर की पीठ पर कब्जा जमाया।

इस तरह के स्थितिगत लाभ के बावजूद, कम्बोडियाई-अमेरिकी एथलीट किसी भी तरह का वास्तविक सबमिशन आक्रमण नहीं कर पाईं। केली ने तुरंत ही खुद को छुड़ाया और इस दौरान हुए हड़बड़ाहट में नीबार और टोहोल्ड के एक कॉम्बिनेशन से मैच के पहले कैच को अंजाम दिया।

वो कैच ही अंततः मैच में अंतर पैदा करने वाला साबित हुआ। खान ने इस मुकाबले के आखिर तक अपने गार्ड से अटैक करना जारी रखा, लेकिन उनके पास केली के डिफेंस और लगातार दबाव का कोई जवाब नहीं था।

कम्बोडियाई-अमेरिकी एथलीट को जब ये अहसास हुआ कि वो स्कोरकार्ड में पीछे हैं, तब उन्होंने गति पकड़ना शुरू किया। उन्होंने एक मजबूत स्थिति पाने की भरपूर कोशिश की और मुकाबले के आख़िरी क्षणों में लेग लॉक लगाने का भी सोचा। लेकिन आखिरकार, ये प्रयास एक कैच अर्जित करने के लिए काफी नहीं थे।

इस जीत के बाद 27 वर्षीय एथलीट ने अपने बेमिसाल करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की।

केली ने न केवल खान से 2021 की हार का बदला लिया और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट संगठन में अपनी लगातार तीसरी जीत हासिल की, बल्कि उन्होंने पहले ONE विमेंस एटमवेट सबमिशन ग्रेपलिंग वर्ल्ड चैंपियन के रूप में इतिहास के पन्नों में अपना नाम भी दर्ज कराया।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.