BJJ स्टार डेनियल केली ने MMA की ट्रेनिंग और बुशेशा से मिली सलाह के बारे में बताया

Mei Yamaguchi Danielle Kelly ONE X 1920X1280 48 768x512

डेनियल केली ने ONE Championship में धमाकेदार अंदाज में एंट्री ली और सबमिशन ग्रैपलिंग बाउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चाट्री सिटयोटोंग से 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी जीता।

वो दुनिया की बेस्ट BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) एथलीट्स में से एक हैं, लेकिन अब उन्होंने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में आने की इच्छा जताई है।

केली ने अभी तक दुनिया को केवल अपनी ग्राउंड स्किल्स से अवगत कराया है।

हालांकि, ONE X में उनका जापानी एथलीट मेई यामागुची के साथ मुकाबला ड्रॉ पर छूटा था, लेकिन 26 वर्षीय स्टार ने फाइट को डोमिनेट किया और कई बार सबमिशन मूव लगाने के करीब भी आईं।

BJJ ब्लैक बेल्ट होल्डर सबमिशन ग्रैपलिंग फाइट्स जारी रखेंगी, लेकिन वो अन्य स्किल्स में भी सुधार कर रही हैं और कई नई स्किल्स सीख भी ली हैं।

केली ने कहा:

“मैंने जिउ-जित्सु को जॉइन करने के 6 महीने बाद रेसलिंग में कदम रखा। मैंने अपने सीनियर ईयर तक रेसलिंग की, स्कूल में फोकस्टाइल और उससे बाहर फ्रीस्टाइल रेसलिंग किया करती थी क्योंकि मैं कॉलेज में फ्रीस्टाइल रेसलिंग करते हुए आगे बढ़ना चाहती थी।”

MMA में स्ट्राइकिंग के साथ सभी चीज़ों का मिश्रण केली के लिए अभी नया है, लेकिन वो धीरे-धीरे अपने गेम में सुधार कर रही हैं।

अमेरिकी स्टार इस समय कई टॉप लेवल के ट्रेनिंग पार्टनर्स के साथ काम कर रही हैं, जिससे उन्हें भविष्य में 4-औंस के MMA ग्लव्स पहनकर अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिले।

इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि नई स्किल्स सीखना उनके लिए चौंकाने वाला विषय रहा है।

केली ने कहा:

“मैंने MMA की ट्रेनिंग शुरू कर दी है। मैं स्पारिंग कर रही हूं और मेरे साथ अभ्यास कर रहीं अन्य फाइटर्स का स्वभाव बहुत विनम्र है। वो अन्य प्रोमोशंस में फाइट करती हैं, उनमें से कुछ टॉप 10 में हैं और उनका जिउ-जित्सु गेम भी शानदार है।

“मेरे लिए एक स्ट्राइकर के खिलाफ अच्छा कर पाना बहुत मुश्किल होगा। मुझे स्ट्राइक्स लगाना और उनके खिलाफ डिफेंड करना भी सीखना होगा। इस समय मेरा ध्यान इन्हीं चीज़ों पर है और इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ रहा है। मुझे सब्र से काम लेकर आगे बढ़ना होगा और ये ना सोचूं कि मैं एक वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर हूं तो सबको हरा पाऊंगी।”

https://www.instagram.com/p/CfwVm7wOhDS/

MMA में आने को लेकर डेनियल केली को बुशेशा ने सलाह दी

जब सबमिशन ग्रैपलिंग से MMA में आने की बात हो तो मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा ने बहुत अच्छे तरीके से इन 2 खेलों के बीच सामंजस्य बैठाया है।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने पिछले साल MMA में एंट्री ली थी और कठिन प्रतिद्वंदी मिलने के बाद भी उन्होंने चारों मैचों में अपने विरोधी को पहले राउंड में फिनिश किया है।

उनके प्रदर्शन ने दिखा दिया है कि ग्रैपलर्स मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में क्या करने की काबिलियत रखते हैं और डेनियल केली को भी उनसे अच्छी सलाह मिली है।

उन्होंने ONEFC.com से कहा:

“हमारी लॉस एंजेलिस में मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे बताया कि शुरुआत में वो भी घबरा रहे थे, जिउ-जित्सु और गी में अनुभव के कारण ये खेल उनके लिए नया था। वो बता रहे थे ये खेल अभी भी उनके लिए नया है, लेकिन समय बीतने के साथ ये उन्हें जिउ-जित्सु जैसा लगने लगा है। आप स्पारिंग करते हुए ग्रैपलिंग सीख सकते हैं तो MMA भी सीख सकते हैं।

“आप जितनी ज्यादा स्पारिंग करेंगे उतना ही आप चेहरे पर पंच का प्रभाव झेलने के आदी होते जाएंगे और स्टैंड-अप गेम के गुर भी सीख पाएंगे क्योंकि चेहरे पर पंच का प्रभाव झेलने पर काफी कुछ बदल जाता है।”

न्यूज़ में और

Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs