5 चीजें जो हमें ONE: KING OF THE JUNGLE से सीखने को मिलीं

Denice Zamboanga defeats Mei Yamaguchi at ONE KING OF THE JUNGLE

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में ना केवल नए वर्ल्ड चैंपियंस देखने को मिले बल्कि ऐसे भी कुछ एथलीट रहे जिन्होंने वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

इस आर्टिकल में ऐसी कुछ चीजें आपके सामने रखने वाले हैं जो 28 फरवरी को सिंगापुर में हुए शो से हमें सीखने को मिली हैं।

#1 स्टैम्प फेयरटेक्स भी एक इंसान ही हैं

Janet Todd lands a punch on Stamp Fairtex

ONE: KING OF THE JUNGLE से पहले ये कहना काफी मुश्किल था कि ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को आखिर किस रणनीति के साथ हराया जा सकता है।

थाई सुपरस्टार ने अभी तक जितने भी प्रतिद्वंदियों का सामना किया, उन सभी के खिलाफ वो आखिरी मोमेंट तक हारने के लिए तैयार नहीं थीं। लेकिन जब जेनेट “JT” टॉड के साथ उनका रीमैच हुआ तो इस बार वो जापानी-अमेरिकी एथलीट को विभाजित निर्णय से जीत हासिल करने से रोक नहीं पाईं।

टॉड इस बार अपनी तेजी, अच्छी बॉक्सिंग और दमदार लो किक्स के परफेक्ट गेम प्लान के साथ सर्कल में उतरी थीं। यहाँ तक कि जब मैच के आखिरी राउंड्स में स्टैम्प ने आक्रामक रुख अपनाया तो भी टॉड के पास जवाबी हमले के लिए काफी एनर्जी बची हुई थी।

इस प्रदर्शन का नतीजा ये निकला कि उन्होंने 3 में से 2 जजों को इम्प्रेस करने में सफलता पाई और स्टैम्प को हराकर किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया।

#2 सैम-ए अपने युवा प्रतिद्वंदी पर पड़े भारी

Sam-A Gaiyanghadao exchanges strikes with Rocky Ogden at ONE KING OF THE JUNGLE

पहले ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबले में अधिकतर फैंस ने 36 वर्षीय सैम-ए गैयानघादाओ को सपोर्ट किया था और उनकी भविष्यवाणी सही भी साबित हुई है।

हालांकि, युवा ऑस्ट्रेलियाई स्टार रॉकी ओग्डेन भी बिना डरे लगातार आगे बढ़कर थाई लैजेंड पर अपनी खतरनाक बॉक्सिंग और किक्स से अटैक कर रहे थे लेकिन उनकी स्किल्स और तेजी अनुभवी प्रतिद्वंदी की बराबरी नहीं कर पाईं। इसी कारण 5 राउंड तक चले मुकाबले के बाद तीनों जजों ने सैम-ए के पक्ष में फैसला सुनाया।

मॉय थाई लैजेंड के पास 400 बाउट्स से ज्यादा अनुभव है और अपने प्रतिद्वंदी से उनके पास 10 गुना ज्यादा अनुभव रहा और मैच में इस अनुभव से सैम-ए को साफ तौर पर फायदा मिला। जब भी ओग्डेन राइट हैंड लगाने के लिए आगे आते, तो थाई सुपरस्टार या तो पीछे हट जाते या फिर अपनी बायीं तरफ चले जा रहे थे और लो किक्स के लिए वो पहले से तैयार थे।

ओग्डेन ने ये भी दर्शा दिया कि वो ONE के बड़े स्टार बनने में सक्षम हैं लेकिन उन्हें अभी टॉप पर पहुंचने के लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा, वहीं उनके प्रतिद्वंदी रहे थाई एथलीट पहले ही इस स्पोर्ट के लैजेंड हैं।

#3 ज़ाम्बोआंगा ने हासिल किया वर्ल्ड टाइटल शॉट

Denice Zamboanga outstrikes Mei Yamaguchi

मेई यामागुची के साथ उनके मैच की समाप्ति के कुछ सेकेंड बाद ही ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने घोषणा की थी कि डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली के खिलाफ ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर लिया है।

फिलीपींस की स्टार ने अपने ONE डेब्यू में मिली धमाकेदार जीत के बाद अब अपने करियर की सबसे बेहतरीन जीत दर्ज की है।

यामागुची इससे पहले एंजेला ली को 2 बार कड़ी चुनौती दे चुकी थीं लेकिन सिंगापुर में ज़ाम्बोआंगा को उनके खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने जापानी एथलीट के ग्रैपलिंग अटैक के सामने बेहतरीन तरीके से डिफेंस किया और अपनी ताकत का इस्तेमाल कर उन्हें फेंस की तरफ धकेल दिया था।

इसी के साथ उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने रिकॉर्ड को 7-0 पर पहुंचा दिया है। एंजेला ली अब उनके सामने और भी कड़ी चुनौती पेश करने वाली हैं लेकिन एक मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट के रूप में ज़ाम्बोआंगा ने कभी ऐसे मौकों को खाली नहीं जाने दिया है।

#4 वर्थेन धीरे-धीरे बड़ा स्टार बनने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं

American bantamweight Troy Worthen cracks Mark Fairtex Abelardo with a head kick

ONE के अपने पहले 2 मैचों में “प्रीटी बॉय” ट्रॉय वर्थेन की रणनीति साधारण रही थी, वो अपने प्रतिद्वंदी को मैट पर गिराकर, तब तक ग्राउंड एंड पाउंड अटैक करते जब तक रेफरी मुकाबले को रोक नहीं देते।

लेकिन तीसरे मुकाबले में उन्होंने Evolve टीम के साथ सीखीं स्टैंड-अप स्किल्स पर ज्यादा ध्यान दिया। सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने अपनी हाई-किकिंग स्किल्स का किसी कम अनुभवी स्ट्राइकर के खिलाफ नहीं बल्कि मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो जैसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट के खिलाफ प्रयोग किया है।

ऐसा नहीं था कि “प्रीटी बॉय” ने अपने रेसलिंग गेम को पीछे छोड़ दिया है। एबेलार्डो के पास अमेरिकी स्टार के ग्रैपलिंग अटैक का शायद ही कोई जवाब मौजूद था और जब भी उन्हें मौका मिला उन्होंने ग्रैपलिंग भी की।

जितना ज्यादा समय वर्थेन जिम में बिताएंगे उनकी स्किल्स में भी उतना ही सुधार आता जाएगा और ये चीज अन्य बेंटमवेट एथलीट्स के लिए बुरी खबर साबित हो सकती है।

#5 चान जो कहते हैं वो करते भी हैं

Jeff Chan hits Radeem Rahman with ground and pound at ONE KING OF THE JUNGLE

एक ऐसा व्यक्ति जो MMAShredded वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल के जरिए अन्य लोगों को मार्शल आर्ट्स की तकनीक सिखाता हो, इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जैफ चान की स्किल्स कितनी बेहतरीन और उनके पास कितने अलग-अलग मूव्स होंगे।

सिंगापुर में रदीम रहमान के खिलाफ जिस तरह का उन्होंने प्रदर्शन किया उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कनाडाई एथलीट जो कुछ भी अपनी वीडियो में कहते हैं वो उन पर भरोसा जता सकते हैं। इससे उनका ज्ञान और भी बढ़ रहा है।

चान ने ना केवल स्ट्राइकिंग की बल्कि ग्रैपलिंग गेम के साथ भी मैच पर बढ़त बनाए रखी और अपने ONE डेब्यू मुकाबले के दूसरे ही राउंड में उन्होंने रीयर-नेकेड चोक लगाकर सबमिशन से मैच जीता।

ये भी पढ़ें: ONE: KING OF THE JUNGLE – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स

हमारे सर्वे में हिस्सा लेकर VVIP अनुभव जीतें!

विशेष कहानियाँ में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114