5 बड़ी बातें जो हमें ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot से पता चलीं

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 70 768x512

शुक्रवार, 20 मई को ONE 157: Petchmorakot vs. Vienot में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

2 एक्शन से भरपूर ONE मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट्स देखने को मिलीं और ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री की धमाकेदार शुरुआत हुई।

मॉय थाई, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबलों के धमाकेदार एक्शन ने ONE के ग्लोबल फैनबेस का ध्यान भी आकर्षित किया है।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 चीज़ों के बारे में जो हमें ONE 157 से पता चली हैं।

#1 पेटमोराकोट को मिली बहुत कड़ी टक्कर

दिसंबर 2018 में अपने ONE Super Series मॉय थाई डेब्यू के बाद पेटमोराकोट पेटयिंडी शानदार लय में नजर आए हैं। इस दौरान उन्होंने लियाम “हिटमैन” हैरिसन, “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स और मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को भी हराया।

ये सब ONE 157 में बदला हुआ नजर आया क्योंकि पेटमोराकोट को जिमी “JV01” विन्यो ने बहुत कड़ी टक्कर दी, जो ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने के बेहद करीब आ पहुंचे थे।

विन्यो के लिए शुरुआत अच्छी रही, लेकिन पेटमोराकोट ने तीसरे और चौथे राउंड्स में धमाकेदार वापसी की। यहां तक कि चौथे राउंड में पेटमोराकोट के खतरनाक राइट हुक के प्रभाव से फ्रेंच एथलीट मैट पर जा गिरे थे।

हालांकि, “JV01” आठ काउंट का जवाब देकर फाइट में बने रहे, लेकिन इस लम्हे ने स्कोरकार्ड्स में पेटमोराकोट को बढ़त दिला दी थी इसलिए 3 में से 2 जजों ने थाई एथलीट के पक्ष में फैसला सुनाया।

विन्यो को तुरंत रीमैच मिलने की संभावनाएं कम हैं, लेकिन वो पेटमोराकोट के लिए कहीं अधिक कठिन प्रतिद्वंदी साबित हुए और वो वर्ल्ड चैंपियन के लेवल पर परफॉर्म करते नजर आए।

#2 खुद पर विश्वास सफलता की कुंजी है

जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी ने साबित किया है कि जब आपके लिए परिस्थितियां ठीक ना हों तो भी आप कभी हार ना मानने की मानसिकता को साथ लिए सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

इटालियन-मोरक्कन एथलीट के ONE करियर की शुरुआत लगातार 4 हार के साथ हुई थी। उसके बाद वो नए ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गए हैं।

लसीरी शुरुआत से ही प्राजनचाई पीके.साइन्चाई से बेहतर नजर आने लगे थे। उनकी स्ट्राइक्स कितनी प्रभावशाली थी, इसका अंदाजा देखने वालों को साफतौर पर पता चल रहा था।

3 राउंड्स तक लसीरी की ओर से खतरनाक मॉय थाई अटैक्स देखने को मिले, जिसके चलते वर्ल्ड चैंपियन ने रेफरी से कहा कि वो आगे फाइट को जारी नहीं रख पाएंगे और लसीरी वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

लसीरी का अभी तक का सफर प्रेरणादायक रहा है। ये साबित करता है कि कड़ी मेहनत करते हुए आप कठिन परिस्थितियों से निजात पा सकते हैं और ये मानसिकता आपको वर्ल्ड चैंपियन भी बना सकती है।

#3 ग्रां प्री के सेमीफाइनल मैच धमाकेदार रहेंगे

दुनिया के बेस्ट स्ट्राइकर्स के बीच हुए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों के बाद ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के सेमीफाइनलिस्ट्स तय हो चुके हैं।

लीड कार्ड में सवास “द बेबी फेस किलर” माइकल और #2 रैंक के कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 ने क्रमशः अमीर नासेरी और #4 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

वहीं मेन कार्ड में #3 रैंक के फ्लाइवेट किकबॉक्सर वॉल्टर गोंसाल्वेस क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में नॉकआउट स्कोर करने वाले अकेले एथलीट रहे, जिन्होंने होसुए क्रूज़ को बॉडी शॉट और 2 नी स्ट्राइक्स लगाकर पहले राउंड में 35 सेकंड के समय पर फिनिश किया।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जैकब स्मिथ को प्रभावशाली अंदाज में हराया है।

क्वार्टरफाइनल्स के परिणामों के बाद चारों सेमीफाइनलिस्ट्स के नाम सामने आ चुके हैं और 2022 में आगे चलकर सेमीफाइनल मुकाबले भी सभी को प्रभावित करेंगे।

#4 अब ग्रैपलिंग की नई जनरेशन का समय आ गया है

टाय रुओटोलो और गैरी “द लॉयन किलर” टोनन के बीच लाइटवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में 2 अलग-अलग जनरेशन के फाइटर्स आमने-सामने थे और केवल 2 मिनट के अंदर टाय ने अपने विरोधी को फिनिश कर दिखाया कि अब ये नई जनरेशन के छाने का समय है।

रुओटोलो ने पहले राउंड में डार्स चोक लगाकर टोनन को 1 मिनट 37 सेकंड के समय पर फिनिश किया और इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 50 हजार यूएस डॉलर्स का बोनस भी मिला।

उससे पहले केड रुओटोलो ने शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी पर कई खतरनाक सबमिशन मूव्स लगाने चाहे, लेकिन अंत में उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से आई जीत से संतोष करना पड़ा।

रुओटोलो ब्रदर्स और माइकी “डार्थ रिगाटोनी” मुसुमेची जैसे युवा सबमिशन ग्रैपलर्स दिखा रहे हैं कि सबमिशन ग्रैपलिंग भी MMA की तरह बेहद दिलचस्प खेल है। ये प्रतिभाशाली युवा ग्रैपलर्स भविष्य में संभव ही सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने वाले हैं।

#5 वंडरगर्ल ने किया कमाल

नट “वंडरगर्ल” जारूनसाक ने ज़ेबा “फाइटिंग क्वीन” बानो के खिलाफ अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू में धमाकेदार जीत दर्ज कर पूरे स्ट्रॉवेट डिविजन को सावधान कर दिया है।

थाई स्टार ने पहले राउंड में 1 मिनट 22 सेकंड के समय पर आर्मबार लगाकर अपनी विरोधी को फिनिश कर दिखाया कि स्ट्राइकिंग के अलावा भी उनके पास खतरनाक स्किल्स हैं।

फाइट के दौरान वंडरगर्ल की मूवमेंट शानदार रही। उनका फुटवर्क, पोजिशंस में बदलाव और अपने मूव्स को अमल में लाने का तरीका दिखा रहा था कि वो कितनी प्रतिभा की धनी हैं।

23 वर्षीय एथलीट ने बहुत जल्द MMA के साथ सामंजस्य बैठा लिया है और भविष्य में खुद में सुधार करते हुए वो और भी अच्छा प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित करेंगी।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48