ONE 164: Pacio Vs. Brooks की 5 सबसे शानदार हाइलाइट्स

Joshua Pacio Jarred Brooks ONE 164 1920X1280 75 768x512

3 दिसंबर को ONE Championship ने ONE 164: Pacio vs. Brooks के रूप में एक धमाकेदार इवेंट का आयोजन कर 2022 के इवेंट्स का समापन किया।

10 में से 6 मैचों के परिणाम स्टॉपेज से आए, वहीं जोशुआ पैचीओ और जैरेड ब्रूक्स के वर्ल्ड टाइटल मेन इवेंट में 25 मिनट तक जबरदस्त एक्शन देखने को मिला।

यहां आप देख सकते हैं ONE 164 की 5 सबसे शानदार हाइलाइट्स को।

‘द मंकी गॉड’ के युग की शुरुआत हुई

जैरेड ब्रूक्स ने टॉप स्ट्रॉवेट कंटेंडर्स के खिलाफ लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद जोशुआ पैचीओ को चुनौती दी थी। अब बीते शनिवार “द मंकी गॉड” ने फिलीपीनो स्टार को हराकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम कर लिया है।

अमेरिकी स्टार ने शुरुआत में टेकडाउन और टॉप कंट्रोल हासिल करते हुए बढ़त बनाई। हालांकि, पैचीओ बॉटम पोजिशन में रहकर भी अच्छा डिफेंस कर रहे थे, लेकिन इसके बावजूद ब्रूक्स का ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक प्रभावशाली हो रहा था।

“द मंकी गॉड” को दूसरे राउंड में टेकडाउन करने में परेशानी हुई इसलिए उन्हें मजबूरन स्टैंड-अप फाइटिंग करनी पड़ी। दूसरे और तीसरे राउंड्स के मध्य में ब्रूक्स ने स्वीकार किया कि “द पैशन” को अपने गेम से बाहर लाना बहुत मुश्किल है।

मगर 29 वर्षीय स्टार ने दिखाया कि उनके पास रेसलिंग के अलावा भी शानदार स्किल्स हैं।

पैचीओ के शानदार टेकडाउन डिफेंस को देखते हुए ब्रूक्स ने चैंपियनशिप राउंड्स में स्टैंड-अप गेम में रहने का फैसला लिया। उनका कार्डियो शानदार रहा और स्ट्राइक्स से डिफेंडिंग चैंपियन का बैलेंस भी बिगड़ने लगा था। पांचवां राउंड भी कुछ ऐसा ही रहा और इसी बेच ब्रूक्स ने क्लिंच करते हुए टेकडाउन स्कोर किया, जिसने उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई।

इस शानदार प्रदर्शन के बाद अमेरिकी एथलीट का MMA रिकॉर्ड 20-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) का हो गया है और ये उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत रही। ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग द्वारा बेल्ट दिए जाने पर ब्रूक्स भावुक होकर मैट पर गिर गए थे।

अब ब्रूक्स नए वर्ल्ड चैंपियन हैं और किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहेंगे।

अपने शब्दों पर खरे उतरे अलीअकबरी, वेरा रिटायर हुए

ईरानी रेसलिंग मशीन अमीर अलीअकबरी और पूर्व ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन वेरा आखिरकार ONE 164 में आमने-सामने आए। इस मैच में एक एथलीट को अहम जीत मिली और अन्य सुपरस्टार के MMA करियर का अंत देखने को मिला।

पहले राउंड में अधिकांश समय स्टैंड-अप फाइटिंग देखी गई, लेकिन राउंड के अंतिम क्षणों में अलीअकबरी ने टेकडाउन स्कोर किया और यहीं से इस मैच के अंत की शुरुआत हुई।

AAA टीम के स्टार ने कई दमदार एल्बोज़ लगाईं, जिसके कारण वो टर्टल पोजिशन में चले गए थे। रेफरी ने फिलीपीनो-अमेरिकी स्टार को रिकवर करने के लिए समय दिया, लेकिन अलीअकबरी के लेफ्ट हैंड्स अपना काम कर चुके थे।

पहले राउंड में आए फिनिश ने ईरानी एथलीट को हेवीवेट डिविजन के एक खतरनाक एथलीट के रूप में स्थापित किया है।

दूसरी ओर, वेरा ने मॉल ऑफ एशिया एरीना में अपने ग्लव्स उतारकर अपनी फेयरवेल स्पीच दी और रिटायरमेंट का ऐलान किया।

हू योंग ने ‘ग्रैविटी’ को नॉकआउट किया

“वुल्फ़ वॉरियर” हू योंग ने पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को पहले राउंड में नॉकआउट कर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की है।

ये जीत योंग के लिए आसान नहीं रही क्योंकि शुरुआत में “ग्रैविटी” ने उनकी ग्रैपलिंग की कड़ी परीक्षा ली। दूसरी ओर, चीनी एथलीट जब दोबारा खड़े हुए तो उनकी पावर ने युस्ताकियो को झकझोर दिया था।

पहले राउंड को समाप्त होने में कुछ ही सेकंड शेष थे, तभी “वुल्फ़ वॉरियर” ने लेफ्ट हैंड लगाकर अपने विरोधी का रिएक्शन जांचने की कोशिश की, लेकिन अगले ही पल उन्होंने लेफ्ट के बजाय राइट हैंड को युस्ताकियो के जबड़े पर लैंड कराया।

उसके बाद किसी और अटैक की जरूरत नहीं थी क्योंकि रेफरी ने अगले पल ही मैच समाप्ति का ऐलान कर दिया।

इस शानदार नॉकआउट जीत से योंग ने पूरे फ्लाइवेट MMA डिविजन को सचेत कर दिया है और 2023 में सबकी नज़रें उनपर टिकी होंगी।

सांगियाओ ने अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखा

झानलो सांगियाओ को Team Lakay के फ्यूचर स्टार के रूप में देखा जा रहा है। 20 वर्षीय एथलीट ने सबकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पहले राउंड में एनाक्लेटो लॉरन को कैचवेट MMA बाउट के पहले राउंड में सबमिशन से हराया।

लॉरन ने शुरुआत में आक्रामक रणनीति अपनाई, लेकिन ये उनपर भारी पड़ने वाली थी। सांगियाओ ने अपने विरोधी पर पकड़ बनाकर मैट पर गिराया और यहां से सांगियाओ ने फाइट को अपने कंट्रोल में रखा।

लॉरन जहां भी जाने की कोशिश करते, सांगियाओ उनका पीछा नहीं छोड़ रहे थे। “टैनेसिटी” ने बॉटम पोजिशन से बाहर आने की कोशिश की, लेकिन Team Lakay के स्टार ने बैक कंट्रोल प्राप्त पर दमदार ग्राउंड-एंड-पाउंड अटैक करना शुरू कर दिया।

सांगियाओ बड़ी जीत दर्ज कर सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड को 5-0 पर पहुंचाया और दिखाया कि Team Lakay के स्टार्स के पास अब स्ट्राइकिंग ही नहीं बल्कि ग्रैपलिंग भी है।

मेंग बो ने जीत की लय वापस पाई

मेंग बो ने कुछ ही सेकंडों में जेनेलिन ओलसिम को नॉकआउट कर जीत की लय वापस पाई है।

ओलसिम ने मैच की शुरुआत में आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन चीनी एथलीट का शानदार डिफेंस फिलीपीना एथलीट के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला था। जैसे ही ओलसिम ने राइट हैंड लगाने की कोशिश की, तभी मेंग ने उससे बचते हुए अपनी विरोधी को सर्कल वॉल की तरफ जाने को मजबूर किया।

ओलसिम ने आगे आने की कोशिश की, तभी मेंग ने एक खतरनाक ओवरहैंड राइट लगाकर उन्हें झकझोरा, जिसके प्रभाव से फिलीपीना एथलीट मैट पर जा गिरीं। चीनी एथलीट ने उसके बाद कुछ एल्बोज़ लगाईं और केवल 24 सेकंडों में अपनी जीत सुनिश्चित की।

ये Tiger Wang Gym की स्टार के करियर की आठवीं नॉकआउट या तकनीकी नॉकआउट से आई जीत रही और दुनिया को दिखाया कि उनके हाथों में अब भी गज़ब की ताकत है।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.