ONE Fight Night 23 में ल्यूक लेसेई का सामना करने वाले मॉय थाई सनसनी बैमपारा कौयाटे के बारे में 5 दिलचस्प बातें

Bampara Kouyate Shakir Al Tekreeti ONE Fight Night 15 45 scaled

ONE Fight Night 23 में बैमपारा “बैम्बी फायरलैक” कौयाटे की वापसी होने जा रही है।

शनिवार, 6 जुलाई को होने वाले इवेंट में 29 वर्षीय स्टार का सामना अमेरिकी फाइटर ल्यूक “द शेफ” लेसेई से फेदरवेट मॉय थाई मैच में होगा और वो अपने प्रतिद्वंदी की पांचवीं रैंकिंग को अपने नाम करने का प्रयास करेंगे।

पिछले साल अक्टूबर में अपने प्रमोशनल डेब्यू में निर्णय के जरिए हारने के बाद कौयाटे के पास खुद को साबित करने का एक बड़ा मौका होगा।

इससे पहले कि “बैम्बी फायरलैक” अपने प्रतिद्वंदी से लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में भिड़ें, आइए उनके बारे में जान लेते हैं।

#1 थाईलैंड में कर रहे ट्रेनिंग 

कौयाटे का जन्म और पालन-पोषण फ्रांस में हुआ। यहीं से उनका मॉय थाई से परिचय हुआ।

पेरिस स्थित Biga Muay Thai Club में शुरुआती ट्रेनिंग लेने के बाद “बैम्बी फायरलैक” ने देश के सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगियों में अपना नाम बनाया।

अपने करियर को नई दिशा देने के लिए वो थाईलैंड के पटाया आ गए और वहां ONE दिग्गज मेहदी ज़टूट की निगरानी में अपनी स्किल्स को सुधार रहे हैं।

मॉय थाई के गढ़ में होने की वजह से कौयाटे को बैंकॉक के स्टेडियम सर्किट में मुकाबला करना का मौका मिला और अब अपने घरेलू जिम व Team Mehdi Zatout का प्रतिनिधित्व करते हैं।

#2 खुद की कमजोरी से ही मिलती है ताकत

एक तकनीकी फाइटर होने की वजह से कौयाटे बुद्धिमानी को रिंग में अपना सबसे बड़ा हथियार मानते हैं।

हालांकि, वो कहते हैं कि ये जरूरत की वजह से होता है। वो याद करते हुए बताते हैं कि जब उन्होंने मॉय थाई शुरु किया था तो बहुत कमजोर और पतले थे।

इस बाधा को पार करने के लिए “बैम्बी फायरलैक” ने अपनी तकनीकी पर निर्भर रहना ज्यादा सही समझा। अब उनकी शारीरिक क्षमता काफी बेहतर हो गई है और वो इस खेल के एक गंभीर प्रतियोगी बन गए हैं।

#3 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन 

कौयाटे ने स्ट्राइकिंग की दुनिया में बहुत सफलता हासिल की है, जिसकी शुरुआत नेशनल टाइटल के बाद WMC यूरोपियन टाइटल जीतने से हुई।

पिछले महीने 29 वर्षीय स्टार ने अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उन्होंने फ्रांस में WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती।

इस शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए “बैम्बी फायरलैक” 6 जुलाई को होने वाले मैच में शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे।

#4 शानदार प्रोफेशनल रिकॉर्ड 

कौयाटे का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 34-2 का है।

उन्हें अपने करियर में सिर्फ दो बार हार का सामना करना पड़ा है और उनकी दोनों हार थाईलैंड में निर्णय के जरिए आई हैं।

ये बात उन्हें लेसेई पर बढ़त दिलाती है, जिनका रिकॉर्ड 7-1 है। यही बात उन्हें ONE में अपनी पहली जीत हासिल करने में मदद कर सकती है।

#5 कई ब्रैंड के लिए करते हैं मॉडलिंग

मॉय थाई के बाहर कौयाटे एक मॉडल भी हैं, जो कई सारी ब्रैंड्स के लिए मॉडलिंग करते हैं।

जितना अच्छी तरह से वो रिंग में आने के लिए रैम्प पर वॉक करते हैं, उसी तरह मिलान फैशन वीक में कैटवॉक भी करते हैं।

मॉय थाई में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.