ONE Fight Night 40: Buntan Vs. Hemetsberger II से जुड़े 5 बेहद अहम सवाल

Jackie Buntan vs Stella Hemetsberger 14 scaled

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शनिवार, 14 फरवरी को ONE Fight Night 40: Buntan vs. Hemetsberger II का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में होने वाले इवेंट को एक वर्ल्ड टाइटल मैच हेडलाइन करेगा, जिसमें मौजूदा ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जैकी बुंटान अपने खिताब को चिर-प्रतिद्वंदी और मॉय थाई क्वीन स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

इसके अलावा भी कार्ड में कई सारे अहम MMA, मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले शामिल हैं।

आइए ONE Fight Night 40 से जुड़े बड़े अहम सवालों पर चर्चा करते हैं, जिनके जवाब इस इवेंट में मिलेंगे।

#1 क्या बदला ले पाएंगी बुंटान?

पिछले साल सितंबर में जैकी बुंटान के पास दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका था, जहां उनका सामना वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए स्टेला हेमेट्सबर्गर से हुआ।

मगर हेमेट्सबर्गर ने अपनी फिलीपीना-अमेरिकी प्रतिद्वंदी को मात देकर ऑस्ट्रिया की पहली ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने का कारनामा किया। उस हार के बाद Boxing Works टीम की स्टार दोबारा तैयारियों में जुट गईं।

अब बुंटान को अपना खिताब डिफेंड करना है और हेमेट्सबर्गर के पास दूसरा खिताब जीतने का मौका है। लेकिन किकबॉक्सिंग नियमों के तहत ये इतना आसान नहीं होगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या बुंटान खिताब को बचाते हुए बदला ले पाएंगी या नहीं।

#2 कौन फेदरवेट मॉय थाई डिविजन का सबसे दिलचस्प फिनिशर बनकर उभरेगा?

को-मेन इवेंट मुकाबले में ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो और शैडो सिंघा माविन की टक्कर होगी।

कई बड़ी जीत दर्ज कर चुके कैरिलो को करीब रहकर वार करना पसंद है और वो विरोधियों को इसी तरह ढीला कर देते हैं। भले ही शैडो के पास इतनी आक्रामकता नहीं है, मगर वो तकनीकी फाइट में महारथी हैं।

कैरिलो बेंटमवेट डिविजन में खिताब जीतने में नाकाम रहने के बाद फेदरवेट डिविजन में आकर अपने सपने को साकार करना चाहते हैं। वहीं शैडो का प्रयास होगा कि वो जीत के रथ पर सवार रहें। जो भी अंतरिम चैंपियन बनेगा, उसका सामना भविष्य में डिविजनल चैंपियन तवनचाई पीके साइन्चाई से होगा।

#3 अगले कंटेंडर के रूप में कौन सामने आएगा?

दो ब्राजीलियाई स्टार देश का नाम रोशन करने के मकसद से अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे।

पहले गैब्रियला “गाबी” फुजीमोटो का सामना जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन से होगा। फुजीमोटो 7-0 के बेदाग रिकॉर्ड के साथ इस मुकाबले में उतर रही हैं। वहीं उनकी मलेशियाई प्रतिद्वंदी ने करियर में ढेर सारी अनुभवी फाइटर्स का सामना किया है। “गाबी” का प्रयास होगा कि वो डेब्यू मैच में अनुभवी फाइटर को हराकर अपनी धाक जमाएं।

वहीं आखिरकार लाइटवेट MMA मैच में लूकस गेब्रियल की टक्कर मागोमेद अकाएव से होगी। इनका मैच पिछले दो बार चोट के चलते स्थगित करना पड़ा था।

26 वर्षीय ब्राजीलियाई स्टार के नाम प्रमोशन में 3-0 का बेहतरीन रिकॉर्ड है और वो अपने करियर के सबसे बड़े मुकाबले में 10-0 के रिकॉर्ड वाले विरोधी से भिड़ेंगे।

#4 क्यों किंगड और ब्लैक पैंथर के पास पाने के लिए बहुत कुछ है?

डैनी “द किंग” किंगड और ब्लैक पैंथर का करियर अलग दौर में है, लेकिन इनके पास पाने के लिए बहुत कुछ है।

किंगड की बात करें तो वो सालों से फ्लाइवेट MMA डिविजन के टॉप पर विराजमान हैं और 26 पाउंड की गोल्ड बेल्ट जीतने के करीब भी आए, लेकिन वो पिछले दो मैचों में करारी हार झेल चुके हैं।

उनके सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट “वुल्फ वॉरियर” हू योंग

वहीं ब्लैक पैंथर अपने करियर के बड़े ही शानदार दौर से गुजर रहे हैं और लगातार चार मैचों को अपने नाम कर चुके हैं।

अगर वो अब डिएगो पाएज़ को मात दे पाए तो फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन के सबसे बेहतरीन दावेदारों में से बनकर खिताब की तरफ बढ़ जाएंगे।

#5 किस युवा स्टार का करियर जीत के साथ पटरी पर आएगा? 

एड्रियन “द फिनोम” ली और शोज़ो “ग्रेट टीचर” इसोजीमा का MMA करियर एक जैसा रहा। अब करियर की पहली हार झेलने के बाद दोनों लाइटवेट MMA फाइट में आमने-सामने होंगे।

ली की बात करें तो वो दो डिविजन के ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के छोटे भाई के रूप में आ रहे हैं और उनके नाम तीन शानदार फिनिश हैं।

वहीं इसोजीमा ने 6-0 के रिकॉर्ड के साथ दस्तक दी और अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में जीत के साथ 50,000 यूएस डॉलर का परफॉर्मेंस बोनस जीता। लेकिन ली की तरह ही उन्हें भी टाय रुओटोलो से हार मिली।

अब दोनों के पास मौका है कि जीत हासिल करें, लेकिन सिर्फ एक ही ये काम कर पाएगा।

किकबॉक्सिंग में और

Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Rodtang Jitmuangnon Takeru Segawa ONE 172 123 scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled