3 हथियार जिन्होंने जोनाथन डी बैला को एक अपराजित किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाया है

Zhang Peimian Jonathan Di Bella ONE162 1920X1280 47

जोनाथन डी बैला कई कारणों से एक प्रोफेशनल फाइटर के तौर पर अपराजित रिकॉर्ड कायम कर पाए हैं।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन का किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 11-0 का है और अब शनिवार, 7 अक्टूबर को ONE Fight Night 15 में वो “मिनी टी” डेनियल विलियम्स के खिलाफ पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड कर रहे होंगे।

https://www.instagram.com/p/CwCcz2GsMn-/?utm_source=ig_embed&ig_rid=731a5e26-f041-4d32-a8cc-83dae35871c8

डी बैला के लिए “मिनी टी” की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, लेकिन वर्ल्ड-क्लास स्किल सेट के दम पर वो किसी भी चुनौती को पार कर सकते हैं।

यहां आप उन 3 खतरनाक हथियारों के बारे में जान सकते हैं, जिन्होंने जोनाथन डी बैला को एक अपराजित किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनाया है।

#1 हाथों में जबरदस्त तेजी

https://www.instagram.com/p/CoYlBA9jkqd/

डी बैला का परिवार कॉम्बैट खेलों से जुड़ा रहा है। हालांकि वो अब सिर्फ किकबॉक्सिंग करते हैं, लेकिन उन्होंने बॉक्सिंग को लेकर भी गंभीर रवैया अपनाया हुआ था। बॉक्सिंग में उनका एमेच्योर और प्रोफेशनल रिकॉर्ड क्रमशः 6-0 और 2-0 है। इसलिए ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं कि उनके पंच इतने प्रभावशाली क्यों होते हैं।

डी बैला के साउथपॉ राइट हुक से लेकर उनकी अन्य स्ट्राइक्स बहुत प्रभावशाली होती हैं, लेकिन सबसे बड़ी ताकत उनकी स्पीड है।

उनके प्रतिद्वंदी अक्सर तेजी से लगे काउंटर अटैक्स से चौंक उठते हैं। उदाहरण के तौर पर, उनका हुक बहुत तेजी से लैंड होता है। डी बैला के पंच इतने तेज होते हैं कि उनके विरोधी के पास उससे बच निकलने का अवसर भी नहीं होता।

हालांकि ONE में स्पीड और प्रभावशाली पंचों के मामले में कई फाइटर्स उनसे बेहतर हो सकते हैं, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है जब डी बैला का पंच उनके विरोधी से बाद में लैंड हो रहा हो।

#2 खतरनाक लो किक्स

https://www.instagram.com/p/Cq60mzmOf3s/

डी बैला के पंच ही नहीं बल्कि किक्स भी प्रभावशाली होती हैं। हालांकि पिछले साल अक्टूबर में हाई किक ने उन्हें झांग पेइमियान के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत दिलाई थी, लेकिन लो किक्स उनकी जीत की नींव रखती हैं।

Team Di Bella Kickboxing के प्रतिनिधि लो किक्स लगाते हुए अपने विरोधी के लीड लेग को टारगेट बनाते हैं और इस दौरान पंच लगाते हुए भी बढ़त बनाते हैं।

वहीं जब वो अपने विरोधी की जांघ और पिंडली के क्षेत्र पर अटैक करते हैं, तब सामने वाले एथलीट के लिए बैलेंस बिगड़ने के कारण खुद को डिफेंड कर पाना मुश्किल हो जाता है।

डी बैला का फुटवर्क उन्हें स्ट्राइकिंग गेम में अच्छी स्थिति में ला खड़ा करता है और वो अपने प्रतिद्वंदी के पैरों पर अटैक करते हुए उनकी मूवमेंट पर भी गहरा असर डालते हैं।

वहीं जब उनके विरोधी को लो किक्स से डर महसूस होने लगे, तब मौजूदा चैंपियन उनके सिर को टारगेट बनाते हैं।

#3 शानदार टाइमिंग और लचीलापन

https://www.instagram.com/p/CochjCxA69O/

डी बैला बचपन से मार्शल आर्ट्स से जुड़े रहे हैं इसलिए वो कुछ चीज़ें प्राकृतिक रूप से कर पाते हैं।

इटालियन-कनाडाई एथलीट की आंखें बहुत तेज हैं, जो उन्हें सटीक टाइमिंग के साथ स्ट्राइक्स लगाने में मदद करती हैं। इस कारण उनका डिफेंस भी शानदार है।

वो पहले से स्ट्राइक्स का अंदाजा लगा लेते हैं। जब उनके प्रतिद्वंदी शुरुआती स्ट्राइक्स लगा रहे होते हैं, डी बैला पहले से रणनीति बनाकर पीछे हटते हुए काउंटर करने के लिए तैयार रहते हैं।

उनकी हेड मूवमेंट की टाइमिंग अच्छी और सटीक रहती है, जिसका मतलब उनके विरोधी किसी स्ट्राइक को मिस करने पर अपनी बॉडी को ज्यादा आगे ले आते हैं। ठीक इसी समय उन्हें खतरनाक काउंटर स्ट्राइक का प्रभाव झेलना पड़ता है।

डी बैला की ये रणनीति उनके प्रतिद्वंदियों के अंदर निराशा के भाव पैदा कर देती है, लेकिन वो खुद सब्र से काम लेकर मैच पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत करते जाते हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty