3 चीज़ें जो मोहम्मद बुटासा को एक खतरनाक किकबॉक्सर बनाती हैं

Sitthichai Sitsongpeenong Mohammed Boutasaa ONE on Prime Video 3 1920X1280 31

ONE Championship में आने के बाद मोहम्मद बुटासा ने साबित किया है कि वो दुनिया के बेस्ट फाइटर्स में से एक हैं।

डच-मोरक्कन स्ट्राइकर ने डेविट कीरिया और सिटीचाई सिटसोंगपीनोंग जैसे बड़े स्टार्स का सामना किया और अब 26 मई को उनकी भिड़ंत ONE Friday Fights 18 में मोहम्मद सियासरानी से होने वाली है।

केवल 23 साल की उम्र में उनका रिकॉर्ड 15-1 का है। उनका स्किल सेट वर्ल्ड-क्लास है और वो आने वाले कई सालों तक बड़े स्टार्स से भरे डिविजन के टॉप कंटेंडर्स में बने रह सकते हैं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उनकी वापसी से पहले यहां जानिए उन 3 कारणों के बारे में, जो बुटासा को फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के अन्य स्टार्स के लिए बड़ा खतरा बनाती हैं।

#1 उनके मूव्स का अंदाजा लगाना मुश्किल है

बुटासा के मूव्स का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है, जो उनकी एक बड़ी ताकत है। उनकी लंबाई 6 फुट है और उन्हें अटैक के बदले अटैक की रणनीति अपनाने के अलावा लॉन्ग-रेंज स्ट्राइक्स लगाना भी पसंद है।

वो अपने लंबे हाथ और पैरों को शानदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट पंच और तेजी से पुश किक्स लगाते हैं, मगर वो अपने विरोधी के करीब आकर हुक्स और अपरकट्स लगाना भी जानते हैं।

उन्हें अलग-अलग स्टांस में रहकर फाइट करने में कोई दिक्कत नहीं है यानी उनके प्रतिद्वंदी एकसाथ ऑर्थोडॉक्स और साउथपॉ स्टांस के लिए खुद को तैयार नहीं कर सकते।

इससे बुटासा को अपने विरोधी के गेम प्लान को कमजोर करने में मदद मिलती है और वो फाइट के दौरान अपनी रणनीति में बदलाव करने की काबिलियत रखते हैं।

“टू शार्प” चाहे आउटसाइड या इनसाइड अटैक कर रहे हों, साउथपॉ या ऑर्थोडॉक्स स्टांस में रहकर फाइट कर रहे हों, वो हमेशा फाइट को फिनिश करने की कोशिश करते हैं।

#2 वो लॉन्ग रेंज में रहकर खतरनाक किक्स लगाते हैं

बुटासा के लंबे पैर उनके किकिंग गेम को ज्यादा खतरनाक सिद्ध करते हैं।

वो दोनों ओर से स्ट्राइक्स लगाना जानते हैं, जो अधिकांश मौकों पर बॉडी पर लैंड होती हैं।

जब उनका प्रतिद्वंदी मिडसेक्शन को डिफेंड करने पर ध्यान दे, तब बुटासा नॉकआउट की तलाश में इन किक्स को सिर पर लैंड करवाते हैं।

“टू शार्प” की फ्रंट किक्स भी एक खतरनाक हथियार हैं। वो किक्स की मदद से रेंज को कंट्रोल करने के साथ अच्छा डिफेंस भी कर पाते हैं। वहीं उन्हें सिर और बॉडी पर किक्स लगाना बेहद पसंद है।

उनकी लंबाई को देखते हुए ऐसे बहुत कम फाइटर्स हैं, जो किकिंग रेंज में उन्हें मात दे सकते हों।

#3 उनकी नी स्ट्राइक्स खतरनाक हैं

नी स्ट्राइक्स भी बुटासा के पसंदीदा अटैक्स में से एक है और वो हर तरीके से इस खतरनाक स्ट्राइक को लगाने में सक्षम हैं।

उन्हें फ्रंट-फुट पर आकर स्ट्राइक्स लगाना पसंद है और लंबे पैरों की मदद से वो आसानी से अपने विरोधी के सिर को निशाना बना पाते हैं। वहीं क्लिंच गेम में उन्हें अपने प्रतिद्वंदी के सिर को नीचे की ओर लाकर नी स्ट्राइक्स लगाना पसंद है।

Southpaw Gym के प्रतिनिधि अक्सर कॉम्बिनेशंस के तुरंत बाद नी लगाते हैं। उनका विरोधी पंचों से बचने की कोशिश कर रहा होता है, उसी दौरान उनकी नी स्ट्राइक का प्रभाव विरोधी को झकझोर देता है।

चूंकि उभरते हुए स्टार को फ्लाइंग नी भी लगाना पसंद है इसलिए उनके अगले मैच में फैंस को कुछ धमाकेदार देखे जाने की उम्मीद होगी।

जब उनका प्रतिद्वंदी फॉरवर्ड मोमेंटम के साथ आगे आ रहा हो, तब बुटासा डिफेंसिव पोजिशन में रहकर भी बॉडी पर प्रभावशाली नी स्ट्राइक्स लगाकर उन्हें फिनिश करते आए हैं।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130