ONE Friday Fights 51 – सभी फाइट्स के नतीजे और हाइलाइट्स

Rambolek SonerSen ONEFridayFights51 1920X1280 scaled

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाली इवेंट सीरीज के 50 शो पूरे हो चुके हैं और ONE Championship ने इसके 51वें संस्करण के लिए वापसी की।

9 फरवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से ONE Friday Fights 51 का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग के 12 मुकाबले शामिल रहे।

ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में छह अंकों की राशि का पहला कॉन्ट्रैक्ट जीतने वाले रैम्बोलैक चोर अजालाबून वापसी करते हुए मेन इवेंट में मुकाबला करते हुए नजर आए। उनका सामना सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन से हुआ।

वहीं कार्ड में WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस, डच-मोरक्कन किकबॉक्सिंग सनसनी मोहम्मद बुटासा और रूसी MMA स्टार इवान पारशिकोव ने वापसी की।

इसके अतिरिक्त मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के कैम्प में ट्रेनिंग करने वाले पेटफाडन जित्मुआंगनोन अपना प्रमोशनल डेब्यू करते दिखे।

आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

फाइट कार्ड


बेंटमवेट मॉय थाई
रैम्बोलैक चोर अजालाबून ने सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
लाइटवेट मॉय थाई
जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने मुस्तफा अल तकरीती को विभाजित निर्णय से हराया
129 LBS मॉय थाई
वानपडेज लुकसुआन ने पेटफाडन जित्मुआंगनोन को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 2:59 मिनट में
122 LBS मॉय थाई
पेमैन ज़ोल्फाघारी ने पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
124 LBS मॉय थाई
पनमोंग्कोल सोर मोंग्कोलकर्नचांग ने जोमजय नक्सुजिम को विभाजित निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
जूनियर फेयरटेक्स ने एंजेला चांग को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
अवतार पीके साइन्चाई ने अंतर कासेम को नॉकआउट (ko) से हराया - तीसरे राउंड के 1:48 मिनट में
फेदरवेट किकबॉक्सिंग
मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा ने दिमित्री “सुपरचान” चांगीलिया को विभाजित निर्णय से हराया
147.6 LBS MMA
कज़ाकबाई तिलेनोव ने इवान पारशिकोव को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया - तीसरे राउंड के 2:07 मिनट में
फेदरवेट MMA
अदिलेत “टाइगर” अलिमबेक ऊलू ने चो “हन्मा बाकी” ग्यु जून को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया - दूसरे राउंड के 3:55 मिनट में
138 LBS किकबॉक्सिंग
तेमिरलैन बेकमुरज़ेव ने मासाहिटो ओकुयामा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
138 LBS मॉय थाई
टोमोकी साटो ने चुसुआन चुमरूनफार्म को सर्वसम्मत निर्णय से हराया

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130