ONE Friday Fights 51 में रैम्बोलैक ने सेन को हराया, अवतार की लगातार चौथी जीत

Rambolek Chor Ajalaboon Soner Sen ONE Friday Fights 51 12 scaled

शुक्रवार, 9 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में ONE Championship की धमाकेदार मार्शल आर्ट्स एक्शन के साथ वापसी हुई।

एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए ONE Friday Fights 51 में MMA, किकबॉक्सिंग और मॉय थाई के 12 मुकाबले देखने को मिले। यहां युवा स्टार्स ने शानदार प्रदर्शन किया, कुछ की जीत का सिलसिला जारी रहा तो वहीं आखिरी सेकंड पर भी एक नॉकआउट आया।

आप यहां देख सकते हैं कि इस शो में क्या-क्या हुआ।

सेन को हराकर जीत की पटरी पर लौटे रैम्बोलैक

Rambolek Chor Ajalaboon Soner Sen ONE Friday Fights 51 23

मेन इवेंट में हुए मुकाबले में सोनेर “गोल्डन बॉय” सेन को हराने में रैम्बोलैक चोर अजालाबून को सफलता हासिल हुई।

बेंटमवेट मॉय थाई मैच में 20 वर्षीय स्टार ने सेन पर टीप्स और किक्स के अलावा पंचों से जबरदस्त वार किए।

नौ मिनट तक चले मुकाबले के बाद रैम्बोलैक को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया गया और उनका रिकॉर्ड 63-14-3 हो गया है। 

कड़े मुकाबले में जार्विस ने अल तकरीती को पराजित किया

George Jarvis Mustafa Al Tekreeti ONE Friday Fights 51 8

जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस ने लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में मुस्तफा अल तकरीती को विभाजित निर्णय से हराने में सफलता पाई।

पहले राउंड में एक दूसरे को परखने के बाद दोनों ने दूसरे राउंड में रफ्तार पकड़ी। 23 वर्षीय ब्रिटिश स्टार ने अल तकरीती के गार्ड को भेदना शुरु किया और ये जजों को प्रभावित करने के लिए काफी रहा।

ये जार्विस की ONE में पहली जीत रही और उनका रिकॉर्ड 24-4 हो गया है।

वानपडेज ने आखिरी सेकंड पर पेटफाडन को नॉकआउट किया

पेटफाडन जित्मुआंगनोन 129-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में जीत के काफी करीब थे, लेकिन वानपडेज लुकसुआन ने बिल्कुल आखिरी सेकंड पर पासा ही पलट दिया।

मैच के आखिरी पलों में 21 वर्षीय स्टार ने पेटफाडन को ओवरहैंड राइट लगाकर ढेर कर दिया।

उन्होंने तीसरे राउंड में 2:59 मिनट पर जीत हासिल कर अपने करियर रिकॉर्ड को 61-10-1 कर लिया है।

तीन राउंड के जोरदार मैच में ज़ोल्फाघारी ने पेटनमखोंग को दी शिकस्त

Peyman Zolfaghari Petnamkhong Mongkolpet ONE Friday Fights 51 30

122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई फाइट में पेमैन ज़ोल्फाघारी, पेटनमखोंग मोंग्कोलपेट को हराने में कामयाब रहे।

मैच में अटैक की शुरुआत पेटनमखोंग की तरफ से आई, लेकिन ज़ोल्फाघारी ने वापसी कर वन-टू कॉम्बिनेशन के साथ मैच का अंत किया। दूसरे और तीसरे राउंड में भी उनका दबदबा रहा।

लगातार बनाए गए दबाव से ज़ोल्फाघारी सर्वसम्मत निर्णय से जीतने में सफल हुए और उनका रिकॉर्ड अब 27-3 हो गया है।

पनमोंग्कोल ने जोमजय के खिलाफ मैच में दिखाया दम

Punmongkol Sor Mongkolkarnchang Jomjai Naksugym ONE Friday Fights 51 32

जब 124-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पनमोंग्कोल सोर मोंग्कोलकर्नचांग और जोमजय नक्सुजिम आमने-सामने आए तो बहुत ही ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला।

जोमजय ने शानदार स्पीड से पंच और किक्स लगाईं। दूसरे और तीसरे राउंड में भी दोनों की तरफ से अटैक में कोई कमी नहीं आई।

आखिर में जजों ने पनमोंग्कोल के पक्ष में फैसला सुनाया और अपने करियर की 102वीं जीत विभाजित निर्णय से हासिल करने में सफल रहे।

चांग को हराकर जूनियर की जीत का सिलसिला जारी

एटमवेट मॉय थाई फाइट में एंजेला चांग को हराकर जूनियर फेयरटेक्स ने ONE Friday Fights में अपनी जीत की संख्या को चार कर लिया है।

पहले ही राउंड में 18 वर्षीय थाई सनसनी ने विरोधी को पंच और एल्बो जड़कर लहूलुहान कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद चांग आखिर तक डटी रहीं।

जूनियर ने सर्वसम्मत निर्णय से फाइट जीतकर अपने रिकॉर्ड को 24-10 कर लिया है।

अवतार ने कासेम को नॉकआउट किया, ONE में लगातार चौथी जीत

बेंटमवेट मॉय थाई मुकाबले में अवतार पीके साइन्चाई ने अंतर कासेम को हराकर ONE Championship में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।

कासेम ने शुरुआत में अच्छे अटैक कर बढ़त बनाई। लेकिन थाई स्टार ने दूसरे राउंड में बाजी पलटी और तीसरे राउंड में भी शानदार प्रदर्शन को जारी रखा।

PK Saenchai Muaythaigym के स्टार ने तीसरे राउंड के 1:48 मिनट पर लगातार चौथी जीत अपने नाम की और अब उनका रिकॉर्ड 99-42-12 हो गया है।

बुटासा की स्ट्राइकिंग ने चांगीलिया पर जीत दिलाई

मोहम्मद “टू शार्प” बुटासा ने दिमित्री “सुपरचान” चांगीलिया का ONE में अच्छी शुरुआत करने के सपने पर पानी फेर दिया।

फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में घंटी बजते ही दोनों ने एक दूसरे पर जमकर वार-पलटवार शुरु कर दिए। “सुपरचान” ने अपने पहले मैच में दमदार प्रदर्शन करते हुए विरोधी के हर प्रहार का जवाब दिया, लेकिन ये काफी नहीं रहा।

बुटासा को विभाजित निर्णय से जीत हासिल हुई और ये उनके करियर की 17वीं जीत रही।

तिलेनोव ने तीसरे राउंड में पारशिकोव को ढेर किया

कज़ाकबाई तिलेनोव ने 147.6-पाउंड कैचवेट MMA फाइट में डेब्यू करते हुए इवान पारशिकोव को शानदार तरीके से हराया।

पूरे मैच में किर्गिस्तानी फाइटर ने अपनी शानदार स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग का नमूना पेश किया। उन्होंने दूसरे राउंड में भी रूसी प्रतिद्वंदी पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

22 वर्षीय स्टार तीसरे राउंड में विरोधी पर चढ़े और 2:07 मिनट पर ग्राउंड-एंड-पाउंड के जरिए तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की। इसके साथ ही उनका रिकॉर्ड 6-1 हो गया है।

अलिमबेक ऊलू ने चो को रीयर-नेकेड चोक में फंसाया

अदिलेत “टाइगर” अलिमबेक ऊलू ने शानदार अंदाज में डेब्यू करते हुए फेदरवेट MMA मुकाबले में चो “हन्मा बाकी” ग्यु जून को दूसरे राउंड में सबमिट करने में कामयाबी पाई।

18 वर्षीय चो ने रीयर-नेकेड चोक हासिल करने के लिए टेकडाउन करने का प्रयास किया, लेकिन अलिमबेक ऊलू ने उन्हें पलटते हुए अपने विरोधी को ही इसमें फंसा लिया और दूसरे राउंड में 3:55 मिनट पर रीयर-नेकेड चोक लगा दिया।

इस जीत से 21 वर्षीय किर्गिस्तानी स्टार का रिकॉर्ड 5-1 हो गया है।

बेकमुरज़ेव ने ओकुयामा के खिलाफ जीत प्राप्त की

दागेस्तानी स्ट्राइकर तेमिरलैन बेकमुरज़ेव ने 138-पाउंड कैचवेट किकबॉक्सिंग मैच में मासाहिटो ओकुयामा को हराने में कामयाबी हासिल की।

बेकमुरज़ेव ने पहले और दूसरे राउंड में लेफ्ट हुक्स और लो किक्स के जरिए अटैक किया। ओकुयामा तीसरे राउंड में अटैक करने गए, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।

इस तरह बेकमुरज़ेव को सर्वसम्मत निर्णय से जीत मिली और प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 8-2 हो गया है।

साटो की बॉक्सिंग के सामने चुसुआन की एक ना चली

Tomoki Sato Chusuan Chumaroonfarm ONE Friday Fights 51 54

टोमोकी साटो और चुसुआन चुमरूनफार्म के दमदार 138-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले ने ONE Friday Fights 51 की शुरुआत की, जिसमें नौ मिनट के एक्शन के बाद साटो को जीत हासिल हुई।

मुकाबला शुरु होते चुसुआन ने जापानी स्टार पर तकनीकी गेम से बढ़त बनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने फिर पंच और एल्बोज़ लगाई।

पूरे मैच के बाद Tiger Muay Thai जिम के स्टार के पक्ष में जजों का फैसला आया और उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजयी घोषित किया गया।

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400