पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ओक रे यूं के अगले 3 संभावित प्रतिद्वंदी

Ok Rae Yoon Lowen Tynanes ONE Fight Night 10 68

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III के शुरुआती मुकाबले में पूर्व लाइटवेट MMA किंग ओक रे यूं ने क्लीन बॉक्सिंग और शानदार टेकडाउन डिफेंस की मदद से अमेरिकी स्टार लोवेन टायनानेस पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की थी।

ये जीत दक्षिण कोरियाई स्टार के लिए बहुत खास रही क्योंकि ये उनका पिछले साल अगस्त में क्रिश्चियन ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में हार के बाद पहला मुकाबला था।

https://www.instagram.com/p/Cr4XLpxPBDo/?hl=en

#1 रैंक के कंटेंडर ओक अब दोबारा जीत की लय वापस प्राप्त कर चुके हैं, मगर उनका मानना है कि शायद वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने से पहले उन्हें एक और जीत की जरूरत होगी।

इसलिए यहां जानिए ओक के 3 अगले संभावित प्रतिद्वंदियों के बारे में।

#1 दागी अर्सलानअलीएव

लाइटवेट MMA रैंकिंग्स में ओक से एक स्थान नीचे यानी दूसरे नंबर पर दागी अर्सलानअलीएव मौजूद हैं।

28 वर्षीय टर्किश एथलीट अपने पिछले 6 में से 5 मैच जीत चुके हैं और जल्द वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलने की उम्मीद के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

2 टॉप कंटेंडर्स के बीच मैच बहुत मायने रखेगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन जरूर देखने को मिलेगा। वहीं इस मैच में जीतने वाला एथलीट वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल कर सकता है।

स्टाइल के आधार पर देखें तो अर्सलानअलीएव की नॉकआउट पावर और ओक के बेहतरीन तकनीकी बॉक्सिंग गेम की टक्कर इस मैच को दिलचस्प बना रही होगी।

#2 सायिद इज़ागखमेव

दागेस्तानी एथलीट सायिद इज़ागखमेव इस समय रैंकिंग्स में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वो ONE में अपराजित हैं और शायद प्रोमोशन के उन सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं, जो अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं।

मगर ओक रूसी एथलीट के शानदार सफर का अंत कर सकते हैं।

अपने 5 मैचों के ONE करियर में दक्षिण कोरियाई स्टार ने साबित किया है कि उनका टेकडाउन डिफेंस उच्च दर्जे का है। इसलिए इज़ागखमेव जैसे वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट के लिए भी उन्हें टेकडाउन करना बहुत मुश्किल काम होगा।

वहीं इस मैच के विजेता को ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

#3 हलील अमीर

अगर ओक का सामना स्ट्राइकिंग स्टार हलील अमीर से हुआ तो फैंस को खतरनाक एक्शन जरूर देखने को मिलेगा।

अमीर ने ONE में अपने पहले 2 मैचों में खुद को वर्ल्ड-क्लास फाइटर के रूप में स्थापित किया है। इस दौरान उन्होंने टिमोफी नास्तुकिन और मॉरिस अबेवी पर भी बड़ी जीत दर्ज की थी।

स्पष्ट तौर पर कहें तो पूर्व लाइटवेट किंग और अमीर की भिड़ंत में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि दोनों की स्ट्राइकिंग बेहद खतरनाक है और खासतौर पर वर्ल्ड टाइटल शॉट दांव पर लगा होने के कारण मैच धमाकेदार रह सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Elbek Alyshov celebrates after capturing the ONE Bantamweight MMA World Championship at The Inner Circle 24.
MMA stars Enkh-Orgil Baatarkhuu and Elbek Alyshov face off ahead of The Inner Circle 24
Elbek Alyshov enters the ring against Carlo Bumina ang at ONE Fight Night 37
Enkh Orgil Baatarkhuu Aaron Canarte ONE Fight Night 27 30
Enkh-Orgil Baatarkhuu celebrates his World Title win against Fabricio Andrade at ONE Fight Night 38.
Johan Ghazali and Ramadan Ondash had to be separated ahead of The Inner Circle 24
Enkh Orgil Baatarkhuu Fabricio Andrade ONE Fight Night 38 28
Sam-A Gaiyanghadao faces off with Aliff Sor Dechapan ahead of The Inner Circle 23
Muay Thai fighter Luke Lessei kicks Mohamed Younes Rabah
Luke Lessei Cody Jerome ONE Fight Night 27 51
Jonathan Di Bella and Zhang Peimian face off ahead of their ONE Strawweight Kickboxing World Title rematch
MMA fighter Lito Adiwang punches Eko Roni Saputra at ONE Fight Night 43.