ONE Fight Night 10 से शुरू हो रहा ओक रे यूं का दोबारा वर्ल्ड चैंपियन बनने का सफर – ‘जीतने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी’

Ok Rae Yoon Christian Lee ONE160 1920X1280 76 768x512

ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III अमेरिकी धरती पर ONE Championship का सबसे पहला इवेंट होगा, जिसमें पूर्व लाइटवेट किंग ओक रे यूं वापसी कर रहे होंगे।

दक्षिण कोरियाई स्टार कोलोराडो के 1stBank सेंटर में शनिवार, 6 मई को होने वाले इवेंट में दोबारा चैंपियन बनने के सफर की शुरुआत करेंगे, जहां उनका सामना हवाई एथलीट लोवेन टायनानेस से होगा।

ये ओक का पिछले साल अगस्त में हुए ONE 160 के बाद पहला मैच होगा, जिसमें वो क्रिश्चियन ली के हाथों ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप हार गए थे।

उस मुकाबले में ली ने Team MAD के प्रतिनिधि को अपने आक्रामक स्टाइल और शानदार मूव्स से बहुत क्षति पहुंचाई और अंत में दक्षिण कोरियाई एथलीट को तकनीकी नॉकआउट से हराकर दोबारा चैंपियनशिप अपने नाम की।

उस हार को स्वीकार करना ओक के लिए बहुत कठिन समय रहा होगा, लेकिन 32 वर्षीय एथलीट ने माना कि वो उस समय अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं कर पाए। मगर एक पुरानी कहावत है कि ‘आप जीतेंगे या सीखेंगे’ और पूर्व लाइटवेट किंग ने उस हार से बड़ा सबक सीखा है।

ओक ने माना:

“फाइटिंग का लेवल जितना ऊंचा होगा, मुझे उसी स्थिति के अनुसार अपने शरीर का ख्याल रखना होगा। उससे पहले मैंने ऐसी जगह पर फाइट की, जहां आप पूरी तरह स्वस्थ महसूस ना कर रहे हों तो भी स्किल्स के जरिए वापसी कर सकते थे। मगर ली के खिलाफ मैच में एक छोटी सी गलती भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती थी, जो दुनिया के बेस्ट एथलीट के खिलाफ फाइट करने के दौरान बहुत अहम पहलू होता है।”

अब उस हार के कई महीनों बाद पूर्व चैंपियन का ध्यान केवल अपने लक्ष्यों को हासिल करने पर है।

ओक ने पिछले साल केवल एक फाइट की, लेकिन वो 2023 में ज्यादा मैच चाहते हैं और उनका लक्ष्य इस साल ली के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट हासिल करना है। दोनों अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ 1-1 जीत दर्ज कर चुके हैं, लेकिन दक्षिण कोरियाई स्टार इस प्रतिद्वंदिता में आगे बढ़कर दोबारा चैंपियन बनना चाहेंगे।

Team MAD के प्रतिनिधि ने कहा:

“मुझे पिछले मैच में हार मिली थी और अगले मैच में अपनी स्किल्स से सबको वाकिफ कराना चाहता हूं। मैं मानता हूं कि 1 या 2 फाइट्स के बाद मैं क्रिश्चियन की के खिलाफ रीमैच का दावा ठोक पाऊंगा।”

ओक रे यूं को लोवेन टायनानेस की ग्रैपलिंग का कोई डर नहीं

ओक रे यूं का दोबारा ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल जीतने का सफर लोवेन टायनानेस के खिलाफ मैच से हो रहा है, लेकिन ये चुनौती उनके लिए आसान नहीं होगी। टायनानेस को लाइटवेट डिविजन के बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं।

टायनानेस 2013 से ONE Championship से जुड़े हैं और उनका रेसलिंग और ग्रैपलिंग गेम बहुत खतरनाक है। उन्हें अपने लंबे करियर में केवल एक बार हार मिली है, जो दिसंबर 2020 में उन्हें विभाजित निर्णय से झेलनी पड़ी थी।

ओक अपने विरोधी के ग्राउंड गेम और उनकी शारीरिक ताकत का सम्मान करते हैं, लेकिन वो टायनानेस की ओर से कोई नई और अनोखी चीज़ देखे जाने की उम्मीद नहीं कर रहे।

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने कहा:

“टायनानेस का ग्रैपलिंग कंट्रोल शानदार होता है और उनके पास ताकत भी है। वो इसी के जरिए दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। ऐसा करने के बाद वो अपने स्टाइल के जरिए फाइट को डोमिनेट करते हैं। मगर मुझे भी ग्रैपलर्स के खिलाफ फाइट का अनुभव है। मैं लोवेन के ग्राउंड गेम का सम्मान करता हूं, लेकिन मानता हूं कि मैं उन्हें संभाल सकता हूं।”

दक्षिण कोरियाई एथलीट ने अब तक ONE में दुनिया के कई बेस्ट ग्रैपलर्स का सामना किया और उन्हें हराया भी है।

ओक ने अपने ONE करियर में 3 वर्ल्ड चैंपियंस को हराया, वर्ल्ड चैंपियन बने और उन्हें ONE का 2021 MMA फाइटर ऑफ द ईयर भी बनाया गया था।

उन्हें वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों का काफी अनुभव है इसलिए 6 मई को टायनानेस के खिलाफ मैच से पूर्व उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।

ओक ने कहा:

“मैंने ONE Championship में आने के बाद ऐसे कई फाइटर्स का सामना किया है, जिनका स्टाइल लोवेन टायनानेस के समान है। मरात गफूरोव, एडी अल्वारेज़ और क्रिश्चियन ली मुझे ग्रैपलिंग के मामले में टायनानेस से बेहतर प्रतीत होते हैं। इसलिए मैं मानता हूं कि मुझे इस मैच को जीतने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.