3 मुकाबले जो ONE 170 को यादगार बना सकते हैं

Johan Ghazali Nguyen Tran Duy Nhat ONE 167 84

24 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के इम्पैक्ट एरीना से धमाकेदार इवेंट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें तीन वर्ल्ड टाइटल मैच देखने को मिलेंगे।

दुनिया भर के फैंस ONE 170 को हेडलाइन करने वाली तीन बाउट्स का इंतजार रहे हैं, लेकिन इसके अतिरिक्त अन्य मैचों में भी जबरदस्त एक्शन की गारंटी है।

आइए जानते हैं कि वो कौन से मैच हैं, जो शो को दिलचस्प बना सकते हैं।

#1 जोहान गज़ाली Vs. जोहान एस्टुपिनन

युवा स्टार्स जोहान “जोजो” गज़ाली और जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में आमने-सामने होंगे, जिसके धमाकेदार रहने की पूरी उम्मीद है।

गज़ाली ने 16 साल की उम्र में ONE में डेब्यू किया था और उसके बाद ONE Friday Fights में लगातार चार जीत अपने नाम कर छह अंंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता और ONE के ग्लोबल रोस्टर का हिस्सा बने।

उसके बाद से मलेशियाई-अमेरिकी नॉकआउट आर्टिस्ट ने दिखाया है कि वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फाइटर्स में शामिल होने के दम रखते हैं।

अब उनका सामना होगा एक आक्रामक और हाई फ्लाइंग फाइटर एस्टुपिनन से। कोलंबियाई 22 वर्षीय अपराजित स्टार 2024 में बेहद शानदार रहे और उन्होंने 4-0 के स्कोर के साथ दुनिया भर में अपने नए फैंस बनाए।

जब दो जोहान आपस में टकराएंगे तो फैंस को यादगार और मनोरंजक फाइट देखने को मिलेगी।

#2 सेकसन Vs. सोई लिन ऊ

142-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में दो सम्मानित फैन फेवरेट स्टार्स सेकसन “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” ओर क्वानमुआंग और “मैन ऑफ स्टील” सोई लिन ऊ आमने-सामने होंगे।

चार बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सेकसन को अपने निडर स्वभाव और कभी ना पीछे हटने वाले रवैये के लिए जाना जाता है और वो सितंबर महीने में लियाम “हिटमैन” हैरिसन को नॉकआउट करने के बाद इस मुकाबले में उतरेंगे।

थाई स्टार की आक्रामकता की परीक्षा लेथवेई महारथी सोई लिन ऊ से होगी।

33 वर्षीय स्टार अपने महान करियर में सिर्फ चार बार हारे हैं और सेकसन की तरह ही उन्हें भी पीछे हटने में दिलचस्पी नहीं है। अगर दोनों अपने चिर-परिचित अंदाज में उतरे तो ये सबसे खास मैचों में से एक हो सकता है।

#3 मॉरिस अबेवी Vs. समात मामेदोव

MMA के दो सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स लाइटवेट फाइट में आमने-सामने होंगे, जब स्विस सनसनी मॉरिस अबेवी की टक्कर कज़ाकिस्तानी स्टार समात मामेदोव से होगी।

अबेवी ने यूरोपियन सर्किट पर अपनी छाप छोड़ने के बाद 2023 में अपना बहुप्रतीक्षित ONE डेब्यू किया था।

हालांकि, उन्हें अपनी पहली फाइट में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अगले दो मुकाबलों को जीतकर उन्होंने खुद को एक गंभीर दावेदार के रूप में पेश कर दिया।

वहीं उनकी तरह ही मामेदोव भी ONE में बड़े नाम और लय के साथ आ रहे हैं।

डेब्यू कर रहे 26 वर्षीय स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-0 है और उन्होंने अपने करियर की नौ जीत पहले राउंड में फिनिश से हासिल की हैं और अब वो स्टार्स से भरे ONE के लाइटवेट MMA डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

दोनों ही फाइटर्स खुद को साबित करने और भविष्य का बड़ा स्टार बनाने के लिए उत्सुक हैं और इनकी भिड़ंत बेहद खास रहेगी।

विशेष कहानियाँ में और

Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)