3 मैच जो ONE Fight Night 5 को यादगार इवेंट बना सकते हैं

Wondergirl Fairtex Jackie Buntan FISTS OF FURY 1920X1280 9 1 768x512

ONE Fight Night 5: De Ridder vs. Malykhin में 2 धमाकेदार वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच होंगे, लेकिन कार्ड में इसके अलावा भी कई जबरदस्त मुकाबले शामिल हैं।

मॉल ऑफ एशिया एरीना में यूएस प्राइमटाइम पर प्रसारित होने वाले इवेंट में प्रतिभाशाली एथलीट्स के डेब्यू से लेकर आइकॉनिक ONE सुपरस्टार्स की वापसी दर्शा रही है कि इवेंट में शुरू से लेकर अंत तक खतरनाक एक्शन देखने को मिलेगा।

शनिवार, 3 दिसंबर को लाइव एक्शन के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 3 मैचों के बारे में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

रॉबर्टो सोल्डिच vs. मुराद रामज़ानोव – वेल्टरवेट MMA

रॉबर्टो सोल्डिच का ONE डेब्यू कॉम्बैट खेल जगत में सुर्खियों बटोर रहा है और क्रोएशियाई सनसनी अब रूसी एथलीट मुराद रामज़ानोव को हराकर उन उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं।

सोल्डिच पूर्व 2-डिविजन KSW चैंपियन रहे हैं और ONE के साथ डील साइन करने से पहले MMA के सबसे चर्चित फ्री-एजेंट्स में से एक हुआ करते थे, लेकिन उन्हें अपने पहले ही मैच में बहुत कठिन चुनौती मिली है।

इस इवेंट में उनकी 7 मैचों की विनिंग स्ट्रीक दांव पर लगी होगी, जिनमें 6 जीत नॉकआउट से आई हैं। वहीं उनके विरोधी रामज़ानोव का रिकॉर्ड 11-0 का है, जिनमें से 3 जीत ONE में आई हैं।

“रोबोकॉप” को अपनी शानदार स्ट्राइकिंग और पावर के लिए जाना जाता है और उनके करियर की 20 में से 17 जीत नॉकआउट से आई हैं, लेकिन रामज़ानोव की वर्ल्ड-क्लास रेसलिंग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

दोनों एथलीट्स प्रतिबद्ध हैं और हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने का दम रखते हैं। चूंकि इस मैच के विजेता को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी इसलिए उनके बीच फैंस को खतरनाक मुकाबले की उम्मीद रखनी चाहिए।

एडुअर्ड फोलायंग vs. एडसन मार्केस – लाइटवेट MMA

इसी साल मार्च में हुई मॉय थाई बाउट में जॉन वेन पार को हराकर एडुअर्ड फोलायंग ने जीत की लय वापस पाई थी और अब वो MMA में भी इस जीत की लय को बरकरार रखना चाहते हैं।

पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ने साल 2019 के बाद MMA में कोई फाइट नहीं जीती है, लेकिन जॉन के खिलाफ जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ा दिया है।

दूसरी ओर, ब्राजील के एडसन मार्केस ने पिछले मैच में किम क्युंग लॉक को अपनी स्टैंड-अप स्किल्स के दम पर सर्वसम्मत निर्णय से हराकर जीत की लय वापस पाई थी।

मार्केस के पंच और नी स्ट्राइक्स में गज़ब की ताकत है, जिनका सामना फोलायंग की खतरनाक किक्स और स्पिनिंग अटैक्स से होगा, जो इस स्ट्राइकिंग मुकाबले को दिलचस्प बना रहा होगा।

इस बात की संभावना कम है कि दोनों में से कोई भी फाइट को ग्राउंड पर ले जाना चाहेगा इसलिए वो स्टैंड-अप गेम में रहकर स्ट्राइक्स लगाने पर जोर दे सकते हैं।

एम्बर किचन vs. जैकी बुंटान – स्ट्रॉवेट मॉय थाई

जैकी बुंटान और एम्बर किचन की प्रतिद्वंदित्ता 2017 से चली आ रही है।

इनके पहले मुकाबले में इंग्लैंड की किचन ने बुंटान को अमेरिका में उनके घरेलू फैंस के सामने विभाजित निर्णय से मात दी थी, लेकिन उसके बाद अमेरिकी स्टार ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन की बड़ी स्टार के रूप में स्थापित किया है।

बुंटान ने लगातार 3 फाइट्स जीतकर सबसे पहले ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी, लेकिन स्वीडिश स्टार स्मिला संडेल के हाथों हार गई थीं।

Boxing Works टीम की स्टार दिखाना चाहती हैं कि वो दोबारा वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करने की हकदार हैं और किचन के खिलाफ एक जीत उन्हें ऐसा करने में मदद कर सकती है।

अपने तेज पंच और शानदार फुटवर्क की मदद से बुंटान बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगा सकती हैं। वहीं किचन अपनी दमदार किक्स की मदद से खुद का बचाव करते हुए अमेरिकी स्टार को अटैक करने का मौका नहीं देना चाहेंगी।

इस मैच में काफी कुछ दांव पर लगा होगा इसलिए दोनों ओर से बहुत खतरनाक स्ट्राइकिंग मूव्स लगते देखे जा सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)