3 मुकाबले जो ONE Fight Night 18 को यादगार बना सकते हैं

Shinechagtga Zoltsetseg Chen Rui ONE Friday Fights 34 55

2023 में इवेंट्स का सफल आयोजन करने के बाद अब ONE Championship की ONE Fight Night 18 के साथ वापसी होने जा रही है।

इस शनिवार, 13 जनवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA के 9 शानदार मुकाबले देखने को मिलेंगे।

मेन इवेंट में #4 रैंक के कंटेंडर शामिल गासानोव और खतरनाक फिनिशर ओह हो टाएक की फेदवेट MMA फाइट के अलावा भी ऐसे मुकाबले हैं, जो शो में चार चांद लगा सकते हैं।

क्वोन वोन इल Vs. शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग

जब क्वोन वोन इल का सामना बेंटमवेट MMA फाइट में नॉकआउट आर्टिस्ट शिनीचग्टा जोल्टसेट्सेग से होगा तो धमाकेदार एक्शन की गारंटी है।

ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो एंड्राडे के खिलाफ हारने के बाद से ही क्वोन ने शानदार वापसी की है।

दक्षिण कोरियाई स्टार ने मार्क एबेलार्डो और आर्टेम बेलाख के खिलाफ लगातार जीत हासिल कीं और ये दोनों ही फाइटर्स ONE Fight Night 18 में अपने-अपने मुकाबलों में उतरेंगे।

“प्रीटी बॉय” स्टॉपेज से मिली इन जीतों की वजह से 2024 में काफी आत्मविश्वास भरी शुरुआत कर सकते हैं।

हालांकि, मंगोलियाई फाइटर जोल्टसेट्सेग भी कुछ कम नहीं हैं। उन्होंने ONE में दो नॉकआउट स्कोर किए और इल्या फ्रेमानोव के लिए मुश्किलें पैदा कर दी थीं।

अपनी-अपनी हार के बाद जोल्टसेट्सेग और क्वोन जीत की राह पर लौट आए हैं और वो लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करने को बेताब होंगे।

आर्टेम बेलाख Vs. एंख-ओर्गिल बाटरखू

चार रैंक के बेंटमवेट MMA कंटेंडर बेलाख ONE में अपने बड़े नाम के साथ आए थे।

ONE 162 में कामयाबी से डेब्यू करने के बाद बेलाख को हार का सामना करना पड़ा। अब वो एंख-ओर्गिल बाटरखू के खिलाफ जीत दर्ज कर लय वापस पाना चाहेंगे।

बेलाख की बेहतरीन स्ट्राइकिंग और ग्रैपलिंग की क्षमता उन्हें खतरनाक बनाती है, लेकिन बाटरखू डिविजन में छुपे रुस्तम साबित हुए हैं।

35 वर्षीय Road To ONE: Mongolia टूर्नामेंट के विजेता ने अभी तक शानदार प्रदर्शन करते हुए ONE में 3-0 का रिकॉर्ड कायम किया है, जिसमें दो जीत स्टॉपेज के जरिए आई हैं। उनकी सबसे हालिया जीत पिछले साल अगस्त में हुए ONE Fight Night 13 में झानलो मार्क सांगियाओ के खिलाफ आई थी।

अब जब दो प्रतिभाशाली फाइटर्स के बीच टक्कर होगी तो ये फैंस के लिए एक शानदार मुकाबला होगा।

मार्क एबेलार्डो Vs. इब्राहिम दाउएव

2022 के बुरे दौर को पीछे छोड़कर एबेलार्डो 2023 में बेंटमवेट MMA डिविजन में खुद की जगह पक्की कर चुके हैं।

उन्होंने ONE Friday Fights में मुकाबले किए और तारोन ग्रिगोरियन व जॉर्जी शाहरुरामज़ानोव दोनों के खिलाफ दूसरे राउंड में फिनिश हासिल किए।

लेकिन इब्राहिम दाउएव इसी अनुभवी फाइटर की कड़ी परीक्षा लेने जा रहे हैं। रूसी स्टार का MMA रिकॉर्ड 8-0 का है और छह जीत स्टॉपेज से हासिल की हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें अपनी जबरदस्त स्ट्राइकिंग ताकत के लिए जाना जाता है।

एबेलार्डो डेब्यू करने वाले स्टार के सामने चुनौती बनकर खड़े होंगे और इस मैच का विजेता डिविजन में अपनी स्थिति को काफी मजबूत कर लेगा।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)