इन 3 कारणों से 26 जून को The Inner Circle 20 देखना न भूलें

Asadula Imangazaliev lands a push kick on Nong O Hama

बैंकॉक का लुम्पिनी स्टेडियम मॉय थाई इतिहास के ढेर सारे ऐतिहासिक पलों का गवाह बना है और 26 जून को होने वाले The Inner Circle 20 में ऐसे कई सारे पल सामने आएंगे।

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा पांच शानदार मॉय थाई मैचों का आयोजन किया जाएगा, जिसका लाइव प्रसारण एशिया प्राइमटाइम पर live.onefc.com के जरिए देखा जा सकता है।

जब एक्शन शुरु होगा तो दो अपराजित स्टार्स वेंकेट (रिक्त) ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे, एक महान प्रतिद्वंदिता अपने अंजाम तक पहुंचेगी और कॉम्बैट स्पोर्ट्स की सबसे मशहूर स्टार्स में से एक मॉय थाई में वापसी करेगी।

आइए यहां जानते हैं कि क्यों इस शुक्रवार को The Inner Circle 20 जरूर देखना चाहिए।

#1 एक नए अपराजित फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन की ताजपोशी होगी

रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट असादुला “द दागेस्तान निंजा” इमानगज़ालिएव का सामना उज़्बेक सनसनी असलमजोन ओर्तिकोव से वेंकेट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए होगा।

दोनों में से किसी को भी अभी तक करियर में हार नहीं मिली है। 22 वर्षीय इमानगज़ालिएव के नाम 12-0 का जबरदस्त करियर रिकॉर्ड और 8-0 का शानदार प्रमोशनल रिकॉर्ड शामिल है। वो पिछले मैच में महान फाइटर नोंग-ओ हामा को नॉकआउट करने में सफल रहे, मगर वेट मिस करने की वजह से खिताब नहीं जीत पाए। इस बार उनका प्रयास हर हाल में खिताब को अपने पास लाने का होगा।

उनके सामने एक बेहद कड़ी चुनौती है। 23 वर्षीय ओर्तिकोव के नाम 24-0 का लाजवाब रिकॉर्ड है और उन्होंने ONE में अभी तक अपने सभी 10 विरोधियों को धूल चटाई है। उनके भाई ने कार बेचकर उन्हें थाईलैंड भेजा ताकि खेल में निखार ला सकें और वो अब अपने देश के पहले ONE मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के करीब हैं।

#2 नोंग-ओ और कोंगथोरानी की प्रतिद्वंदिता का होगा अंत

आठ बार के पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा का सामना तीन बार के Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगथोरानी सोर सोमाई से तीसरी बार होने जा रहा है।

इन दोनों की टक्कर फरवरी 2025 में हुई, जहां 29 वर्षीय कोंगथोरानी ने दिग्गज को विभाजित निर्णय से हराया। नोंग-ओ ने अगले मैच में शानदार वापसी की और जीत दर्ज कर अपने करियर रिकॉर्ड को 267-59 किया।

अब इन दोनों की प्रतिद्वंदिता 1-1 से बराबर है और दोनों जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगे। कोंगथोरानी की बात करें तो उनके नाम 11-5 का प्रमोशनल रिकॉर्ड है और वो हर मैच के साथ बेहतर नजर आए हैं। इस लाजवाब प्रतिद्वंदिता के लिए लुम्पिनी स्टेडियम से बेहतर दूसरी ओर कोई जगह नहीं हो सकती

#3 स्टैम्प फेयरटेक्स की मॉय थाई में लंबे समय बाद वापसी

ONE के इतिहास में सिर्फ एक ही फाइटर है, जिन्होंने मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA में वर्ल्ड टाइटल जीते हैं और उनका नाम है स्टैम्प फेयरटेक्स और शुक्रवार की शाम वो मॉय थाई में वापसी करने जा रही हैं।

Fairtex Training Center की 28 वर्षीय मेगास्टार का सामना एटमवेट मॉय थाई मैच में मैक्सिको की सिंथिया फ्लोरेस से होगा। उनका आखिरी मॉय थाई मैच 2020 में हुआ था, जहां उन्हें अब की चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ के खिलाफ खिताब गंवाना पड़ा।

स्टैम्प के नाम करियर में 64-18 का स्ट्राइकिंग रिकॉर्ड है, जिसमें से 14-5 का आंकड़ा ONE में बनाया है। अब उनका लक्ष्य एक ही है कि वो मॉय थाई के टॉप पर पहुंचे।

मॉय थाई में और

Stella Hemetsberger lands a body kick on Natalia Diachkova at ONE Fight Night 46
Muay Thai World Champion Stella Hemetsberger kicks Natalia Diachkova in the body
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova
Muay Thai fighters Wanchainoi PongSuphan PK and Petnamkhong Sor Maneekhot face off ahead of ONE Friday. Fights 166
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
ONE Championship Books Yoshinari vs. Suablack In Flyweight Muay Thai For ONE SAMURAI 3
Stella Hemetsberger with two ONE Championship belts in the ring.
Stella Hemetsberger lands a push kick on Jackie Buntan
Nabil Anane at The Inner Circle 25
Suakim celebrates his win over Nabil Anane at The Inner Circle 25.
Nabil Anane and Suakim face off ahead of The Inner Circle 25
Nabil Anane during his post-fight speech at ONE 170.