3 मुकाबले जो ONE Fight Night 41: Sinsamut Vs. Jarvis को यादगार बना सकते हैं

Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76

ONE Championship की शनिवार, 14 मार्च को एक धमाकेदार मार्शल आर्ट्स इवेंट के साथ बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में वापसी हो रही है।

ONE Fight Night 41: Sinsamut vs. Jarvis में 9 जोरदार मॉय थाई, सबमिशन ग्रैपलिंग, MMA और किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिलेंगे।

इस शो को पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर्स सिंसामट क्लिनमी और जॉर्ज “जी-यूनिट” जार्विस के बीच होने वाला लाइटवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा। को-मेन इवेंट की बात करें तो ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन टाय रुओटोलो अपने खिताब को BJJ वर्ल्ड चैंपियन पावेल जावोर्स्की के खिलाफ डिफेंड करते दिखेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्ड में कई शानदार फाइट्स हैं, जो बहुत ही खास साबित होंगी।

#1 जॉन लिनेकर Vs. बेन वूलिस

पूर्व ONE बेंटमवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर का सामना फेदरवेट किकबॉक्सिंग मैच में प्रमोशनल डेब्यू करने जा रहे बेन वूलिस से होगा।

बेंटमवेट MMA डिविजन में कामयाबी का परचम लहराने के बाद उन्होंने स्ट्राइकिंग मैचों में कदम रखा और उन्होंने दो लगातार मॉय थाई मैच जीते। हालांकि, उन्हें फिर एक मॉय थाई और एक किकबॉक्सिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा।

अब वो जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे, लेकिन उन्हें वूलिस से कड़ी टक्कर मिलेगी। उनका रवैया बहुत ही लाजवाब है और वो शानदार अटैक के लिए जाने जाते हैं। लिनेकर की प्रेशर फाइटिंग और लिनेकर की फिनिशिंग की काबिलियत मैच को जबरदस्त बनाएगी।

#2 सुपरगर्ल Vs. यू यौ पुई

थाई स्टार एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक दो साल बाद अपनी वापसी करने जा रही हैं। उन्होंने अपने ONE करियर की शुरुआत मात्र 16 वर्ष की आयु में की और मात्र एक मिनट में जीत दर्ज की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने तीन डिविजन की पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स को किकबॉक्सिंग मैच में कड़ी टक्कर दी थी। उन्हें अपने आखिरी मैच में हार मिली और अब वो शानदार तरीके के करियर की दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहेंगी।

उनकी प्रतिद्वंदी की बात करें तो यू यौ पुई ONE Friday Fights में शानदार रहीं और उन्होंने लगातार पांच जीत दर्ज करते हुए छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट जीता। फिर उन्होंने WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को पराजित किया और फिर उन्हें लगातार दो हार का मुंह देखना पड़ा

जब दो वर्ल्ड क्लास स्ट्राइकर्स टकराएंगी तो जोरदार फाइट देखने को मिलेगी।

#3 जेरेमी मिआडो Vs. विली वैन रूयेन

फ्लाइवेट MMA फाइट में दो धुरंधर फिनिशर जेरेमी “द जैगुआर” मिआडो और विली “वाइट लायन” रूयेन की टक्कर होगी, जो यादगार साबित हो सकती है।

स्ट्रॉवेट और फ्लाइवेड डिविजन में सात जीत दर्ज कर चुके मिआडो ने कई सारे बड़े नामों को पराजित किया है।

एक समय लगातार चार जीत दर्ज करने के बाद वर्ल्ड टाइटल के करीब आए, लेकिन उसके बाद उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ा। “द जैगुआर” ने दिखाया है कि उनकी स्ट्राइकिंग कितनी दमदार रहती हैं।

Willie van Rooyen

वहीं वैन रूयेन की बात करें तो वो लुम्पिनी स्टेडियम में जीत की तलाश में होंगे। दक्षिण अफ्रीकी फाइटर ने प्रमोशनल डेब्यू करने से पहले 7-0 का शानदार रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन उन्हें अवाज़बेक खोलमिर्ज़ाएव के खिलाफ सबमिशन से हार मिली।

अब उनकी कोशिश होगी कि जीत का खाता खोलकर वर्ल्ड टाइटल मैच की ओर बढ़े।

किकबॉक्सिंग में और

Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts
rodtak
Chatpichit Tubtimthong OFF144 1920X1280 scaled
Vero ShirCohen OFF 1920X1280 scaled
Stella
Stella Hemetsberger Jackie Buntan ONE Fight Night 40 16 scaled