3 मुकाबले जो ONE Fight Night 12: Superlek Vs. Khalilov को यादगार बना सकते हैं

Brandon Vera Amir Aliakbari ONE 164 1920X1280 67

ONE Fight Night 12 का लाइव प्रसारण उत्तर अमेरिकी प्राइमटाइम पर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से होगा, जिसमें धमाकेदार एक्शन का देखा जाना तय है।

शो को सुपरलैक कियातमू9 और रूसी एथलीट तगीर खलीलोव के बीच फ्लाइवेट मॉय थाई मैच हेडलाइन करेगा। इवेंट में इसके अलावा भी MMA, किकबॉक्सिंग और सबमिशन ग्रैपलिंग से जुड़े कई बड़े नाम फाइट करते दिखाई देंगे।

शनिवार, 15 जुलाई को हर तरह के कॉम्बैट खेल के फैंस के लिए मनोरंजक एक्शन देखने को मिलेगा।

इसलिए यहां आप जान सकते हैं उन 3 मुकाबलों के बारे में, जो ONE Fight Night 12 को सबसे यादगार बना सकते हैं।

#1 अमीर अलीअकबरी Vs. डस्टिन जॉयनसन

जब हेवीवेट फाइटर्स आमने-सामने आ रहे हों तो परिणाम जबरदस्त रह सकते हैं। इसलिए अमीर अलीअकबरी vs. डस्टिन जॉयनसन हेवीवेट MMA बाउट को फाइट ऑफ द नाइट कंटेंडर के रूप में देखा जा रहा है।

अपने ONE करियर की शुरुआत में लगातार 2 हार झेलने वाले अलीअकबरी अब लगातार 2 मैचों में मॉरो सेरिली और ब्रेंडन वेरा को हराकर दिखा चुके हैं कि उनका गेम कितना खतरनाक है।

ईरानी एथलीट अपनी शानदार लय को कायम रखते हुए एनातोली मालिकिन के खिलाफ ONE हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट पाना चाहते हैं। अगले मैच में एक यादगार फिनिश उन्हें अपने लक्ष्य के करीब पहुंचा सकता है।

इसलिए अलीअकबरी से उम्मीद रखिएगा कि वो शुरुआत से जॉयनसन पर आक्रामक तरीके से अटैक कर सकते हैं, जिसके कारण कनाडाई एथलीट को भी अपना बेस्ट देने की जरूरत होगी।

6 फुट 6 इंच लंबे जॉयनसन ने ऐसे कई फाइटर्स का सामना किया है, जिन्होंने उनके ऊपर दबाव नहीं डाला था। मगर ईरानी एथलीट की ओर से निरंतर आ रहे दबाव का मतलब है कि उन्हें पूर्व ग्रीको-रोमन रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियन को बैकफुट पर रखने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ सकती है।

ONE में हयूगो कुन्हा पर पहली जीत के बाद जॉयनसन जानते हैं कि एक हाई-प्रोफाइल फाइटर को हराकर वो डिविजन पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं। इसलिए वो इस मौके का फायदा उठाकर डिविजन के बड़े स्टार्स में शामिल होना चाहेंगे।

#2 शी वेई Vs. युया वाकामत्सु

शी वेई और युया वाकामत्सु के रूप में फ्लाइवेट MMA डिविजन के 2 सबसे खतरनाक हिटर्स आमने-सामने आ रहे होंगे।

शी की 17 में से 12 जीत नॉकआउट से आई हैं, जिनमें से 8 ONE Championship, ONE Hero Series और ONE Warrior Series में आई हैं।

ज्यादातर फाइटर्स शायद इस रिकॉर्ड की शायद बराबरी ना कर पाएं, लेकिन वाकामत्सु भी पीछे नहीं हैं। जापानी एथलीट ने अपने करियर की 15 में से 11 जीत नॉकआउट से दर्ज की हैं और उनके राइट हैंड में गज़ब की पावर है।

उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन पिछले मैचों में दोनों को हार मिली है। दोनों खूब सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन हार के दौर ने उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया है इसलिए वो अगले मैच में जीत दर्ज कर दोबारा अच्छी लय प्राप्त करना चाहेंगे।

इस मैच के 15 मिनट तक चलने की उम्मीद कम है। वहीं वेई के #5 रैंक के कंटेंडर होने और वाकामत्सु के पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर होने की बात उनके मैच को मनोरंजक बना रही होगी, जिसका डिविजन पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

#3 लारा फर्नांडीज़ Vs. फेटजीजा

विमेंस एटमवेट मॉय थाई मुकाबले में लारा फर्नांडीज़ और फेटजीजा एक-दूसरे को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप की रेस में शामिल होना चाहेंगी।

स्पेनिश स्टार फर्नांडीज़ ने पिछले साल अपने प्रोमोशनल डेब्यू में जेनेट टॉड को चैंपियनशिप के लिए चैलेंज किया था। उन्होंने अमेरिकी स्टार को 5 राउंड्स तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंत में करीबी अंतर से हार झेलनी पड़ी।

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने उसके बाद डांगकोंगफाह बंचामेक को हराकर जीत की लय वापस की। उन्होंने थाई स्ट्राइकर को हराकर साबित किया कि उनके पास जीत के कई तरीके मौजूद हैं।

दूसरी ओर, फेटजीजा का ONE Friday Fights का सफर यादगार रहा था।

Lukjaoporongtom टीम की प्रतिनिधि ने अपने प्रोमोशनल डेब्यू में फेनी पेलॉम्पी को दमदार बॉडी शॉट्स लगाते हुए फिनिश किया था। वहीं इनेस पिलुती के खिलाफ तकनीकी नॉकआउट जीत के लिए उन्हें 1 लाख यूएस डॉलर्स का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला था।

WMC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन के पास किसी भी प्रतिद्वंदी को फिनिश करने की ताकत है, लेकिन फर्नांडीज़ के टॉप एथलीट्स के खिलाफ फाइट के अनुभव के सामने उन्हें संघर्ष करना पड़ सकता है।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)