नए ONE सबमिशन ग्रैपलिंग सुपरस्टार जियानकार्लो बोडोनी से जुड़ी खास बातें जानिए

GiancarloBodoni 1200X800

अमेरिकी ग्रैपलिंग दिग्गज जियानकार्लो बोडोनी जल्द ही दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के साथ दस्तक देने वाले हैं।

2 अगस्त को ONE 173: Denver में 29 वर्षीय BJJ (ब्राजीलियन जिउ-जित्सु) ब्लैक बेल्ट एथलीट अपना बहुप्रतीक्षित प्रमोशनल डेब्यू करेंगे और उनका सामना बॉल एरीना में होने वाले मिडलवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मैच में अनुभवी दिग्गज रफाएल लोवाटो जूनियर से होगा।

बोडोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पाउंड-फोर-पाउंड ग्राउंड फाइटर्स में से एक माना जाता है और हैरानी की बात नहीं है कि फैंस उनके ग्लोबल स्टेज पर डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले कि वो डेनवर में लोवाटो से भिड़ें, आइए उनके बारे में खास बातें जान लेते हैं।

#1 ब्राउन बेल्ट में दबदबा बनाया

बोडोनी ने बचपन में सम्मानित कोच रीलियन ग्रेसी की निगरानी में ब्राजीलियन जिउ-जित्सु सीखना शुरु किया था।

फ्लोरिडा निवासी ने अपनी प्रतिभा दिखानी शुरु कर दी थी और ब्राउन बेल्ट की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते खुद को खेल के सबसे तेजी से उभरते हुए स्टार्स में स्थापित किया।

साल 2019 में उन्होंने IBJJF नो-गी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि वो ब्लैक बेल्ट लेवल पर जल्द ही वर्ल्ड क्लास प्रतिद्वंदियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे।

#2 एक BJJ दिग्गज की देखरेख में बने ब्लैक बेल्ट

लूकस लेपरी, 10 बार के IBJJF वर्ल्ड चैंपियन और खेल के दिग्गज, की देखरेख में बोडोनी को ब्राउन बेल्ट में सफलता हासिल हुई।

साल 2020 में लेपरी ने बोडोनी का ब्लैक बेल्ट में प्रमोशन किया। उनका अमेरिकी ग्रैपलिंग में आज काफी प्रभाव है। बोडोनी की तरह ही लेपरी को भी BJJ के सर्वश्रेष्ठ गार्ड पासर्स में से एक माना जाता है।

#3 अब जॉन डैनेहर से लेते हैं ट्रेनिंग

ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले एथलीट ने BJJ में महानता और प्रोफेशनल ग्रैपलिंग में कामयाबी का सपना देखा। उन्होंने टेक्सस के ऑस्टिन में बसने का फैसला किया ताकि वो New Wave Jiu-Jitsu जिम में जॉन डैनेहर की देखरेख में ट्रेनिंग कर सकें।

दुनिया के कुछ सबसे बेहतरीन ग्रैपलर्स के साथ काम करने की वजह से बोडोनी के करियर को नई उड़ान मिली और वो एक खास प्रतिद्वंदी से एक महान एथलीट बनने की कगार पर हैं।

#4 दो बार के ADCC वर्ल्ड चैंपियन

बोडोनी के नाम दो प्रतिष्ठित ADCC वर्ल्ड टाइटल हैं।

साल 2022 में उन्होंने चार खतरनाक ग्रैपलर्स को हराते हुए, जिसमें ADCC वर्ल्ड चैंपियन मैथ्यूस डिनिज़ शामिल थे, 88-किलोग्राम भार वर्ग में ADCC गोल्ड मेडल जीता। खास बात ये है कि उन्होंने अपने विरुद्ध एक भी पॉइंट स्कोर नहीं होने दिया।

दो साल बाद उन्होंने एक बार फिर चार विरोधियों को मात देकर अपनी साख बनाए रखी।

#5 तकनीक के महारथी

ब्लैक बेल्ट में उनकी कामयाबी और करियर की उपलब्धियों के अलावा बोडोनी की तकनीकी कला उन्हें बेहद खास बनाती है।

उनका लगातार दबाव बनाना, विरोधियों की पीठ पर कब्जा करना और गार्ड में रहते हुए कमाल के अटैक करने की वजह से उन्होंने ग्रैपलिंग के सबसे बेहतरीन तकनीकी एथलीट्स में से एक माना जाता है।

आसान शब्दों में कहें तो वो हर काम को शानदार तरीके से अंजाम देते हैं और फैंस को उनसे बड़ी उम्मीदें रहेंगी।

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.