मिल्खा सिंह के निधन पर अर्जन भुल्लर और ऋतु फोगाट ने उन्हें श्रद्धांजलि दी

Screenshot 2021 06 19 at 8.16.22 AM 768x566

शुक्रवार देर रात भारत ने अपने एक महान सपूत को खो दिया। “फ्लाइंग सिख” के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में चंडीगढ़ पीजीआई में निधन हुआ।

वो करीब एक महीने पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, मगर थोड़े दिनों पहले ही उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। हालांकि बाद में तबीयत लगातार खराब होती चली गई, जिसके कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। बीती रात उन्होंने अंतिम सासें लीं। कुछ दिनों पहले ही उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का भी कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हुआ था।

भारत के महानतम एथलीट्स में से एक के निधन के बाद पूरा देश गम में डूब गया है। खेल, राजनीति, फिल्म जगत से लेकर हर कोई “फ्लाइंग सिख” को याद कर रहा है।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन अर्जन “सिंह” भुल्लर ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक जताया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “आज हमने एक दिग्गज को खो दिया है, लेकिन वो अपने पीछे काफी सारी यादें छोड़ गए हैं और उनकी विरासत सदैव जीवित रहेगी।”

इसके अलावा भारतीय MMA सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट ने भी सिंह को याद करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “आपकी कहानी ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और आगे भी प्रेरित करती रहेगी।”

https://www.instagram.com/p/CQSP7m9LqXO/

“फ्लाइंग सिख” ने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर एशियन गेम्स तक भारत का परचम लहराया। उन्होंने 1956, 1960 और 1964 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

1960 के रोम ओलंपिक में उनके खेल करियर की सबसे बड़ी कामयाबी आई, जब उन्होंने 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया और वो जरा से अंतर से ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने से चूक गए। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीते। उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से भी नवाजा गया।

वैसे तो खेल जगत में सिंह का नाम किसी भी परिचय का मोहताज नहीं रहा है। लेकिन साल 2013 में फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ रिलीज होने के बाद उनका नाम बच्चे-बच्चे की जुबान पर आ गया। इस फिल्म में उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दिनों, संघर्ष और कामयाबी को बखूबी दिखाया गया है।

ONE Championship परिवार की ओर से मिल्खा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.