जैरेड ब्रूक्स ने जोशुआ पैचीओ से चैंपियनशिप मैच की मांग की – ‘मैं उन्हें पहले या दूसरे राउंड में हरा दूंगा’

Bokang Masunyane Jarred Brooks ONE156 1920X1280 54 768x512

जैरेड ब्रूक्स ने शुक्रवार, 22 अप्रैल को बड़ी जीत दर्ज कर ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त कर लिया है।

ONE 156: Eersel vs. Sadikovic के स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मुकाबले में #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर ब्रूक्स ने रैंकिंग्स में पहले स्थान पर मौजूद बोकांग मासूनयाने को रीयर-नेकेड चोक लगाकर पहले राउंड में फिनिश किया। इस जीत के साथ उनका MMA रिकॉर्ड 19-2 (1 नो कॉन्टेस्ट) और विनिंग स्ट्रीक 5 मैचों की हो गई है।

फैंस भी देखने को उत्साहित थे कि 2 रेसलर्स की ये भिड़ंत कितनी धमाकेदार होगी, लेकिन अंत में 28 वर्षीय अमेरिकी एथलीट ने फाइट को डोमिनेट किया और अंत में सबमिशन से जीत हासिल की।

ब्रूक्स इस जीत से संतुष्ट हैं और वो मानते हैं कि जीत दर्ज करने के बाद उन्हें थोड़ा अजीब महसूस हुआ क्योंकि वो मासूनयाने का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा:

“मैं अपनी सब्र के साथ अटैक करने की रणनीति से खुश था क्योंकि फाइट में मैंने बैकफुट पर रहने की अधिक कोशिश की। मैं सही मौके का इंतज़ार करना चाहता था, जिससे मैं उनकी गर्दन को जकड़ कर उन्हें फिनिश कर सकूं।

“लेकिन बोकांग भी तारीफ के काबिल हैं। उनके जैसे अच्छे एथलीट और इंसान को हराने पर बहुत अजीब महसूस हो रहा है। उनका लक्ष्य भी मेरे जैसा था और उन्हें हराकर मेरे दिल को कहीं ना कहीं ठेस पहुंची है।”

अभी तक अपराजित रहे दक्षिण अफ्रीकी एथलीट को हराने के बाद भी ब्रूक्स मानते हैं कि वो अभी खुद में काफी सुधार कर सकते हैं।

ONE Championship में आने के बाद “द मंकी गॉड” पूरी तरह MMA के प्रति समर्पित रहे हैं। वो ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ पैचीओ को चैलेंज करने के टारगेट को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से ट्रेनिंग के दौरान अपनी स्किल्स में सुधार का प्रयास करते रहे हैं।

ब्रूक्स ने कहा:

“मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि मुझे खुद में सुधार करते हुए समय के साथ बेहतर होना होगा। मैं सप्ताह में केवल 2 बार ट्रेनिंग कर रहा था और बाकी 4 दिन वर्कआउट कर रहा था। अब मैं हर रोज ट्रेनिंग कर रहा हूं और आपको मेरी पैचीओ के खिलाफ फाइट में मेरे अंदर सुधार देखने को मिलेगा।

“मुझे बातें करना ज्यादा पसंद है इसलिए मुझे नापसंद करने वाले लोग हमेशा मेरी आलोचना करते रहेंगे, लेकिन जो लोग इस खेल और मुझे जानते हैं वो मेरा सम्मान करते हैं। मैं दिल से मानता हूं कि दुनिया का कोई एथलीट मुझे नहीं हरा सकता।”

जोशुआ पैचीओ के खिलाफ आसान फाइट की उम्मीद कर रहे हैं जैरेड ब्रूक्स

जैरेड ब्रूक्स ने जल्द ही जोशुआ पैचीओ के साथ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल फाइट होने की उम्मीद जताई है।

ONE के टॉप स्ट्रॉवेट एथलीट्स के खिलाफ लगातार 3 जीत दर्ज करने के बाद “द मंकी गॉड” अपनी शानदार विनिंग स्ट्रीक के जारी रहने की उम्मीद कर रहे हैं।

ब्रूक्स ने कहा:

“मैं तारीख के बारे में नहीं बता सकता, लेकिन ये फाइट जल्द ही होगी। जोशुआ को इस फाइट के ऑफर को स्वीकार करना ही होगा।

“जैसा कि आप देख चुके हैं कि पिछले 6 महीनों में मैंने 3 फाइट्स की हैं और जल्द ही फाइट्स की संख्या 4 होने वाली है। मैं इस साल के अंत तक 5 फाइट्स चाहता हूं और इस सफर को ऐसे ही जारी रखूंगा क्योंकि मुझे फाइटिंग से प्यार है।”

ब्रूक्स का मानना है कि उन्हें “द पैशन” के खिलाफ जीत प्राप्त करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। खासतौर पर, पिछले साल Team Lakay में उनके टीम मेंबर लिटो आदिवांग को हराने के बाद ब्रूक्स का वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले आत्मविश्वास बढ़ गया है।

अमेरिकी स्टार इसके अलावा अन्य एथलीट्स के खिलाफ फाइट की उम्मीद कर रहे हैं। इस बीच वो एक डिविजन ऊपर जाकर ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन एड्रियानो मोरेस को चैलेंज करना चाहते हैं, लेकिन “द मंकी गॉड” जानते हैं कि अगर वो पैचीओ को हराकर चैंपियन बने तो कई ऐसे काबिल स्ट्रॉवेट एथलीट्स हैं, जो टाइटल शॉट का इंतज़ार कर रहे होंगे।

ब्रूक्स ने कहा:

“मुझे उम्मीद है कि पैचीओ के साथ मेरी फाइट वैसी ही होगी जैसी लिटो आदिवांग के खिलाफ रही, शायद उससे भी आसान रहे। लिटो ज्यादा आक्रामक हैं, लेकिन जोशुआ सब्र से काम लेकर तकनीक पर ध्यान देते हैं इसलिए देखते हैं ये फाइट किस दिशा में आगे बढ़ती है, लेकिन मुझे कुछ चौंकाने वाली होने की उम्मीद नहीं है। मैं पहले या दूसरे राउंड में उन्हें सबमिशन से हराने वाला हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले 2 महीनों के अंदर ये फाइट होगी जिससे मैं वर्ल्ड चैंपियन बन पाऊं।

“उसके बाद मैं गुस्तावो बलार्ट और ‘मिनी टी’ डेनियल विलियम्स जैसे प्रतिभाशाली स्टार्स के खिलाफ फाइट करना चाहूंगा। उनका लक्ष्य टाइटल शॉट पाना है, लेकिन मैं फ्लाइवेट में जाकर एड्रियानो मोरेस को भी चैलेंज करना चाहता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4