ONE Friday Fights 82 में योड-आईक्यू ने दयाकाएव को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की, मालाटेस्टा का पहले राउंड में नॉकआउट

Yod IQ Or Pimolsri Abdulla Dayakaev ONE Friday Fights 82 42

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 4 अक्टूबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Friday Fights 82 का आयोजन किया गया।

इसमें 12 मॉय थाई, किकबॉक्सिंग और MMA फाइट्स देखने को मिलीं, जिसके मैचों के नतीजे काफी शानदार रहे।

अगर आपने लाइव एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित हुए शो में क्या-क्या देखने को मिला।

योड-आईक्यू ने दयाकाएव के अपराजित रिकॉर्ड को ध्वस्त किया

Yod IQ Or Pimolsri Abdulla Dayakaev ONE Friday Fights 82 33

योड-आईक्यू ओर पिमोलश्री ने अपने लगातार जीत के सिलसिले को चार तक पहुंचा दिया, जब उन्होंने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में अब्दुल्ला दयाकाएव को ONE Championship में पहली हार का स्वाद चखाया।

पहले राउंड में थाई स्टार की तरफ से तेजी और शानदार अटैक देखने को मिले। दयाकाएव ने दूसरे राउंड में ज्यादा आक्रामक रवैया अपनाया। मुकाबला तीसरे राउंड में पहुंचा तो योड-आईक्यू अपने प्रतिद्वंदी को पछाड़ने में कामयाब रहे।

अंत में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका ONE Championship रिकॉर्ड 6-1 व करियर रिकॉर्ड 121-36 हुआ।

डेनक्रियांगक्राई ने सैनपेट को किया नॉकआउट

डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन द्वारा सैनपेट सोर सलाचीप को 130-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में ढेर करने के लिए एक मिनट से भी कम समय लगा।

डेनक्रियांगक्राई ने लो किक्स से मैच की शुरुआत की और 51 सेकंड पर एक शॉर्ट लेफ्ट लगाकर विरोधी को ढेर करते हुए करियर की 57वीं जीत अपने नाम की।

तीन राउंड की जंग में सेकसन पर भारी पड़े डोंकिंग

Donking Yotharakmuaythai Seksan Fairtex ONE Friday Fights 82 34

डोंकिंग योथारकमॉयथाई के तीन राउंड तक किए गए दमदार प्रदर्शन ने फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में उन्हें सेकसन फेयरटेक्स पर जीत हासिल करने में मदद की।

सेकसन ने पहले राउंड में तेज शुरुआत की, लेकिन Yotharak Muaythai टीम के स्टार ने संयम बनाकर रखा और स्ट्रेट पंचों से सिर पर वार किया। बाद के राउड्स में डोंकिंग ने विरोधी पर जैब, क्रॉस और एल्बोज़ से हमले किए।

आखिर में जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर प्रोफेशनल रिकॉर्ड को 78-16 किया।

पाटकनिन ने तियाई को तीन राउंड तक छकाया

https://www.instagram.com/p/DAtUtdjORAS

पाटकनिन सिंबीमॉयथाई ने ONE Friday Fights में लगातार दूसरी जीत अपने नाम की, जब उन्होंने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में तियाई पीके साइन्चाई को पराजित किया।

21 वर्षीय स्टार ने पहले राउंड में रक्षात्मक रवैया अपनाया। वहीं तियाई ने दूसरे राउंड में तेजी दिखाई, लेकिन पाटकनिन पीछे हटने वाले नहीं थे। Sinbi Muay Thai टीम के स्टार ने मैच के 30 सेकंड पहले राइट हैंड लगाकर एक नॉकडाउन अपने नाम किया।

पाटकनिन ने इस तरह सर्वसम्मत निर्णय से मैच को अपने नाम किया और उनका रिकॉर्ड अब 82-18 हो गया।

करीबी फाइट में पेयिम ने अपिडेट को पछाड़ा

Paeyim Sor Boonmeerit Apidet FiatPathum ONE Friday Fights 82 20

119-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में पेयिम सोर बूूनमीरिट और अपिडेट फिएटपाथुम की ओर से जमकर वार-पलटवार देखने को मिले।

पेयिम ने अपने विरोधी पर अंत तक दबाव बनाकर रखा और मॉय थाई के हर हथियार का इस्तेमाल करते दिखे। हालांकि, अपिडेट ने भी मौके आने पर अटैक करने में परहेज नहीं किया।

मैच खत्म होने की घंटी बजने के बाद तीन में से दो जजों ने पेयिम के पक्ष में फैसला सुनाया और विभाजित निर्णय से जीतकर उनका रिकॉर्ड अब 57-13 हो गया।

चामा ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इस्मोइलजोनोव पर जीत दर्ज की

चामा सुपरबोन ट्रेनिंग कैंप ने हार की दहलीज से वापसी करते हुए उज़ैर इस्मोइलजोनोव पर शानदार जीत हासिल की।

इस्मोइलजोनोव ने 147-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले के पहले राउंड में अच्छी शुरुआत करते हुए चामा को पहले काउंटर लेफ्ट और फिर लीड हुक से नॉकडाउन किया।

Superbon Training Camp के एथलीट ने दूसरे राउंड में वापसी की। चामा ने अपने विरोधी को दो बार गिराकर नॉकडाउन की संख्या बराबर कर दी। फिर तीसरे राउंड के एक्शन के बाद जजों ने थाई स्टार के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्होंने सर्वसम्मत निर्णय से जीत दर्ज कर अपने रिकॉर्ड को 91-30 किया।

मालाटेस्टा ने पहले ही राउंड में विलाचोन को ढेर किया

अलेसियो मालाटेस्टा ने 150-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मैच में अपनी ताकत दिखाते हुए विलाचोन पीके साइन्चाई को पहले राउंड में शानदार तरीके से नॉकआउट किया।

विलाचोन ने शुरुआती 20 सेकंड में ही राइट हैंड लगाकर मालाटेस्टा को नॉकडाउन कर दिया था। लेकिन फिर बाद में उन्होंने पहले ही राउंड में विलाचोन को तीन बार नॉकडाउन कर 2:19 मिनट पर मैच जीता।

ये मालाटेस्टा की ONE Championship में पहली और करियर की 38वीं जीत रही।

सैक ने अबोज़राइक को पहले राउंड में चित किया

एडुअर्ड सैक ने पहले ही राउंड में ओडाई अबोज़राइक को हराकर ONE Championship में शानदार आगाज किया।

लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले के दौरान Kuzbass Muay Thai टीम के स्टार के लेफ्ट हैंड ने अंतर पैदा किया। पहले उन्होंने अबोज़राइक को काउंटर स्ट्रेट से नॉकडाउन किया और उसके बाद उसी हथियार से दोबारा गिराया।

रूसी स्टार ने एक लेफ्ट स्ट्रेट जड़कर 1:27 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की। इस जीत ने सैक के रिकॉर्ड को 10-0 कर दिया।

प्राकायपेटलैक की हेवी किक्स ने हिरोयुकी को पराजित किया

प्राकायपेटलैक एमिनेंटएयर ने 122-पाउंड कैचवेट मॉय थाई मुकाबले में हिरोयुकी को एक करीबी मैच में मात दी।

जापानी एथलीट ने पहले राउंड में अच्छी बॉक्सिंग का प्रदर्शन किया, लेकिन प्राकायपेटलैक ने हेवी लो किक्स लगाईं। दूसरे राउंड में थाई स्टार के पास अपने विरोधी के अटैक का जवाब बॉडी और लेग किक्स से था।

प्राकायपेटलैक ने तीसरे राउंड में काउंटर पंचों को जोड़ा और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से विजेता बने। इस जीत ने उनके रिकॉर्ड को 40-13 कर दिया है।

हेमेट्सबर्गर ने वापसी करते हुए चीरिनो को हराया

Stella Hemetsberger Chellina Chirino ONE Friday Fights 82 24

स्टेला हेमेट्सबर्ग ने ONE Championship में अपना दम दिखाते हुए स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग मुकाबले में चेलिना चीरिनो को हराया।

चीरिनो ने पहले राउंड में आक्रामक शुरुआत करते हुए पहले राउंड में अपने विपक्षी को बैकफुट पर धकेला। हेमेट्सबर्गर ने दूसरे राउंड में लय बनाई और बॉडी व हेड किक्स से हेमेट्सबर्गर को छकाया।

ऑस्ट्रियाई स्टार ने तीसरे राउंड में पंचिंग कॉम्बिनेशन लगाए और सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल कर अपने करियर रिकॉर्ड को 6-1 किया।

गेब्रियल के आर्म-ट्रायंगल चोक ने अमीरझानोव के जीत के सिलसिले का अंत किया 

लूकस गेब्रियल ने लाइटवेट MMA फाइट में गाज़ीमुराद अमीरझानोव को हराकर अपनी ताकत का लौहा मनवाया।

पहले और दूसरे राउंड में ब्राजीलियाई स्टार को ग्रैपलिंग से परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन 24 वर्षीय स्टार ने अमीरझानोव के ग्राउंड गेम को पलटते हुए हेवी नी और पंचों से वार किया।

आखिरी राउंड में भी यही कहानी देखने को मिली। उन्होंने अमीरझानोव को तीसरे राउंड में 3:54 मिनट पर आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर टैप करने मजबूर किया। ये ONE Friday Fights में उनकी लगातार तीसरी जीत रही और उनका करियर रिकॉर्ड अब 9-1 हो गया है।

तेज-तर्रार मैच में काकीज़ाकी ने लू को शिकस्त दी

रुई काकीज़ाकी और लू यिफु ने 122-पाउंड कैचवेट मैच के शानदार एक्शन से इवेंट की शुरुआत की। लू को पहले राउंड में बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन से फायदा मिला, लेकिन फिर जापानी स्टार ने संयम बनाते हुए अच्छी वापसी की।

22 वर्षीय स्टार ने दूसरे राउंड में यही रणनीति अपनाई, लेकिन काकीज़ाकी ने जैब, किक्स और काउंटर पंचों से जवाब दिया। फिर तीसरे राउंड में काकीज़ाकी की काउंटर स्ट्राइकिंग और लेफ्ट किक्स ने सर्वसम्मत निर्णय से जीतने में मदद की।

इस शानदार जीत के बाद 18 वर्षीय स्टार ने अपना रिकॉर्ड 9-0 किया।

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34