अमेरिका में सबसे पहले ONE इवेंट में फाइट करना चाहते हैं बुशेशा – ‘ये मेरे लिए बहुत खास लम्हा होगा’

Marcus Almeida celebrates his victory in circle

मार्कस “बुशेशा” अल्मेडा इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक हेवीवेट मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं, लेकिन अभी तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन सके हैं।

उनका MMA रिकॉर्ड 4-0 का है और उनकी सभी जीत पहले राउंड में स्टॉपेज से आई हैं। अब संभवत ही महान BJJ एथलीट को अगले मैच में जीत बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

अब अल्मेडा ने अगले साल अमेरिकी धरती पर होने वाले ONE के पहले इवेंट में फाइट करने की इच्छा जताई है।

ONE Fight Night 10 का आयोजन 6 मई, 2023 को कोलोराडो में होगा, जिसे फ्लाइवेट किंग डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन और एड्रियानो मोरेस के बीच ट्रायलॉजी बाउट हेडलाइन करेगी।

हालांकि “बुशेशा” का जन्म ब्राजील में हुआ था, लेकिन उन्होंने ट्रेनिंग करते हुए करीब एक दशक से भी ज्यादा समय अमेरिका में बिताया है।

इसलिए वो अमेरिकी फैंस के सामने फाइट करने और अपनी पांचवीं जीत दर्ज करने को बेताब हैं।

17 बार के BJJ वर्ल्ड चैंपियन ने ONEFC.com से कहा:

“मैं इस खबर को सुनकर खुश हूं और इस इवेंट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात होगी। ONE पहली बार अमेरिका में इवेंट आयोजित करेगा और मैं भी 12 सालों तक अमेरिका में रहा हूं इसलिए यहां फाइट करना बहुत खास होगा। मेरे ब्राजील और अमेरिका में भी फैंस मौजूद हैं और अब एशिया में भी मेरा फैनबेस बढ़ गया है। इसलिए अमेरिकी धरती पर पहली मेरी MMA फाइट करना मेरे लिए खुशी की बात होगी।”

अल्मेडा ने आखिरी बार ONE Fight Night 1 में फाइट की थी, जहां उन्होंने आसानी से पूर्व ONE अंतरिम हेवीवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर किरिल ग्रिशेंको को हराया था।

उसके करीब 9 महीनों बाद ONE पहली बार अमेरिका में कोई इवेंट आयोजित करेगा और “बुशेशा” का मानना है कि वो उनकी वापसी के लिए सबसे सही समय होगा, फिर चाहे उन्हें किसी भी एथलीट का सामना क्यों ना करना पड़े:

“मुझे लगता है कि मेरी वापसी अगले साल मई या जून में होनी चाहिए।

“मई से कोई भी समय मेरी वापसी के लिए सही होगा। मैं अभी अपने अगले विरोधी के बारे में कुछ नहीं कह सकता क्योंकि डिविजन के कंटेंडर्स अभी काफी व्यस्त हैं। पिछले कुछ इवेंट्स में कई हेवीवेट फाइट्स हुई हैं। ब्रेंडन वेरा रिटायर हुए हैं इसलिए मैं नहीं जानता कि मेरा सामना किससे हो सकता है, लेकिन मैं हर चुनौती के लिए तैयार रहूंगा।”

ट्रायलॉजी बाउट में मोरेस की जॉनसन पर जीत की उम्मीद कर रहे हैं ‘बुशेशा’

“बुशेशा” ने ONE Fight Night 10 के मेन इवेंट पर भी राय दी है।

अल्मेडा वर्ल्ड-क्लास मार्शल आर्ट्स के फैन रहे हैं और MMA लैजेंड जॉनसन और ब्राजीलियाई सुपरस्टार मोरेस की प्रतिद्वंदिता से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

दुनिया के अन्य फैंस की तरह “बुशेशा” भी इस मेन इवेंट को देखने को उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा:

“यूएस में पहला इवेंट, जिसे एक ट्रायलॉजी बाउट हेडलाइन करे, इससे बेहतर भला क्या हो सकता है। पहले मैच में एड्रियानो ने नी स्ट्राइक लगाकर उन्हें नॉकआउट किया और दूसरी भिड़ंत में जॉनसन ने नी स्ट्राइक लगाकर अपना बदला पूरा किया।

“उन्हें अपने परफॉर्मेंस के लिए बोनस भी मिले। इस मैच का विजेता प्रतिद्वंदिता में बढ़त बनाएगा इसलिए मैं आश्वस्त हूं कि वो जीत के लिए पूरी तैयारी करेंगे।”

इस ऐतिहासिक मुकाबले में BJJ सुपरस्टार American Top Team में अपने टीम मेंबर और हमवतन एथलीट मोरेस की जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

अल्मेडा को भरोसा है कि “मिकीन्यो” अपने गेम में बदलाव करते हुए दोबारा ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल को जीतेंगे।

उन्होंने कहा:

“मैं एड्रियानो मोरेस को सपोर्ट करूंगा और उम्मीद है कि एड्रियानो इस बार पहले से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पिछले मैच में हार से उन्होंने सबक लिया है इसलिए मुझे इस बार उनपर भरोसा है कि वो जीत दर्ज कर नए चैंपियन बनेंगे।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.