वर्ल्ड टाइटल फाइट में थान ली ने इल्या फ्रेमानोव को नॉकआउट करने की शपथ ली – ‘इस मैच का निर्णय जजों के हाथ नहीं जाएगा’

Thanh Le Tang Kai ONE160 1920X1280 58 768x512

भले ही ONE Fight Night 15 में थान ली और इल्या फ्रेमानोव के बीच होने वाली ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल फाइट के लिए घोषणा अचानक हुई हो, लेकिन इस बात से वियतनामी-अमेरिकी एथलीट हैरान नहीं थे।

ली को पता था कि रूसी स्टार से उनकी भिड़ंत कभी ना कभी तो होनी ही थी। चूंकि डिविजनल किंग टांग काई चोटिल हैं, ये दोनों एथलीट्स शनिवार, 7 अक्टूबर को एक दूसरे का सामना करेंगे।

38 वर्षीय एथलीट को फ्रेमानोव के खिलाफ योजना तैयार करने में थोड़ा और समय लगाना पसंद आता, लेकिन वो एक तारीख तय होने से खुश हैं।

इस साल की शुरुआत में उनका सामना अनडिस्प्यूटेड वर्ल्ड टाइटल के लिए टांग से रीमैच होना था, लेकिन #1 रैंक के कंटेंडर इस अवसर का फायदा उठाकर सक्रिय रहकर अंतरिम टाइटल जीतना चाहते हैं।

उन परिस्थितियों पर विचार करते हुए जिनके कारण उनका आगामी मुकाबला होने वाला है, ली ने बताया:

“आपको डिविजन को आगे बढ़ने देने होगा। आपको सब कुछ चालू रखने के लिए खिताबी फाइट्स जारी रखनी होगी। क्योंकि इसे एक साल से अधिक समय तक निष्क्रिय रखना कंपनी के लिए और शीर्ष पर बने रहने वाले (कंटेंडर्स) के लिए एक मुद्दा है।

“इल्या का नाम सामने आया और मुझे पता था ये फाइट होकर रहेगी, चाहे कुछ भी हो जाए। चाहे मैं टांग काई को हराकर चैंपियन बन जाऊं या शायद मुझे इसके विपरीत चलना पड़े, मुझे पता था ये होकर ही रहेगा।”

फ्रेमानोव ने जून में शिनेचग्टा ज़ोल्टसेटसेग पर अपनी दूसरी प्रभावशाली ONE जीत दर्ज करके डिविजन के शीर्ष कंटेंडर्स में से एक के साथ मुकाबले की संभावना बढ़ा दी।

अपनी पहले राउंड में सबमिशन जीत के तुरंत बाद #3 रैंक के कंटेंडर ने ली को चुनौती दी, लेकिन उस समय पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन का टांग से सामना होने की उम्मीद थी।

फिर भी, ली को इस उभरते सितारे की बड़े प्रतिद्वंदियों के पीछे जाने की इच्छा को समझा और वो इस हफ्ते होने वाले धमाकेदार मुकाबले में कठिन चुनौती की आशा कर रहे हैं:

“अब, चूंकि ये एक टाइटल फाइट है, फ्रेमानोव मुझे खिताब तक पहुंचने के रास्ते के रूप में देख रहे हैं, लेकिन उससे पहले उन्होंने इसे इस तरह देखा, ‘अरे, ये आदमी चैंपियन था। मुझे इसे हराना होगा और वो मुझे मेरे सपनों तक ले जाएगा।’

“लेकिन यही वो सब कुछ है जिसके लिए मैंने काम किया है और जाहिर तौर पर ये उनके लिए भी सबसे महत्वपूर्ण चीज़ है। इसलिए उनकी मुलाकात सर्वश्रेष्ठ थान ली से होगी और मुझे यकीन है कि मुझे सबसे बेहतरीन इल्या मिलेंगे और ये धमाकेदार होगा।”

फ्रेमानोव के साथ जबरदस्त मुकाबले के लिए उत्सुक हैं थान ली

थान ली, इल्या फ्रेमानोव के खेल का सम्मान करते हैं और बैंकॉक में उनके सामने आने वाले खतरे का आनंद ले रहे हैं।

वियतनामी-अमेरिकी एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी को पूर्व 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन और शिनेचग्टा ज़ोल्टसेटसेग पर दमदार जीत हासिल करते हुए देखा है और पहली घंटी से ही वो एक तेज मैच की उम्मीद कर रहे हैं।

साथ ही, वो फ्रेमानोव से सोची-समझी योजना की आशा कर रहे हैं, जहां वो उनके ONE अंतरिम फेदरवेट MMA वर्ल्ड टाइटल मुकाबले में अपनी फाइट आईक्यू को आक्रामकता के साथ मिलाकर उतरेंगे।

ली ने कहा:

“वो बहुत बढ़िया हैं। उन्होंने इस डिविजन में काफी नुकसान किया है इसलिए ये बात मुझे आकर्षित करती है कि वो लोगों को क्षति पहुंचाते हैं। वो आगे बढ़ते हैं। वो आक्रामक हैं। वो बहुत कुशल हैं। इसलिए ऐसा विरोधी पाना अच्छा है।

“मुझे लगता है कि ये अपेक्षाकृत तेज और कठिन फाइट होगी और मुझे ये पसंद है। यही बात कही जा रही है और मेरा दिमाग भी कह रहा है और जो कुछ इंटरव्यू मैंने देखे हैं, उनसे तो यही लगता है कि शायद उनका दिमाग भी उनसे यही कह रहा है।

“अगर वो मेरे द्वारा प्रस्तुत की गई पावर से एक या दो गलतियां करते हैं तो वो शायद सामान्य परिस्थितियों जैसे आक्रामक न हों, लेकिन मैं बेहद उत्सुक हूं ये जानने के लिए कि उनकी प्रतिक्रिया कैसी होती है। वो किस तरह के बदलाव करते हैं।“

फ्रेमानोव के प्रति सम्मान के बावजूद पूर्व डिविजनल किंग रूसी एथलीट को हराने के लिए अपनी क्षमता से आश्वस्त हैं।

न्यू ऑरलिंस निवासी को लगता है कि उनकी स्ट्राइक्स उनके विरोधी को रणनीति बदलने के लिए मजबूर कर देगी और उस दबाव में फ्रेमानोव की प्रतिक्रिया इस मैच का रुख तय करेगी। जो भी मामला हो, ली को इसमें कोई संदेह नहीं है कि जजों की आवश्यकता से पहले ही ये मुकाबला फिनिश हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा:

“मैं आपको दो भागों वाली भविष्यवाणी दूंगा। मुझे लगता है कि वो अगर आगे बढ़ते हैं, थोड़ा सा मूवमेंट और ताकत महसूस करते हैं और अपना गेम प्लान नहीं बदलते तो ये मैच पहले राउंड में ही ख़त्म हो जाएगा।

“अगर वो एक स्मार्ट फाइटर हैं और वो कुछ समायोजन करते हैं तो वो जल्दी बाहर नहीं होंगे। इस स्थिति में मेरे हिसाब से ये शायद तीसरे राउंड के अंत में फिनिश हो। लेकिन फिनिश तो अवश्य होगा।

“मैं ये बात हर फाइट में कहता हूं और मैं सही था, केवल आखिरी फाइट को छोड़कर। वो पहली बार था, जब मेरी फाइट जजों के निर्णय तक पहुंची थी। ये बहुत बुरा था। मुझे ये पसंद नहीं आया। इस मैच का निर्णय जजों के हाथ नहीं जाएगा। मैं आपसे वादा करता हूं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4