ONE Fight Night 10 की प्रेस कॉन्फ्रेंस और ओपन वर्कआउट को देखना ना भूलें

DemetriousJohnson OFN1 PressCon 1920X1280

ONE Championship के सुपरस्टार एथलीट्स अमेरिका में ONE के डेब्यू इवेंट ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III को यादगार बनाने के लिए तैयार हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा मार्शल आर्ट्स संगठन गुरुवार, 4 मई से डेनवर के पैरामाउंट थिएटर में इवेंट वीक एक्टिविटीज़ की शुरुआत करेगा। इसमें ONE Fight Night 10 की प्रेस कॉन्फ्रेंस और ओपन वर्कआउट भी शामिल है।

अमेरिकी और कनाडाई फैंस इन गतिविधियों को Amazon Prime Video पर ईस्टर्न स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 7 बजे और पैसिफिक स्टैंडर्ड समयानुसार शाम 4 बजे से देख सकते हैं। भारत में इसे गुरुवार सुबह, 4:30 बजे से नीचे दिए गए वीडियो पर देख सकते हैं।

ONE के चेयरमैन और CEO चाट्री सिटयोटोंग इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत करेंगे और उसके बाद ONE Fight Night 10 में शामिल 16 एथलीट्स मीडिया के सवालों के जवाब देंगे।

इन एथलीट्स में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन डिमिट्रियस जॉनसन, पूर्व फ्लाइवेट किंग एड्रियानो मोरेस, ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन और पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स भी शामिल हैं।

जब ये प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होगी, तब ये मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार्स अपने रिंग गीयर पहन कर अपनी स्किल्स से सबको वाकिफ कराएंगे।

वहीं ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर एडगर तबारेस, क्रोएशियाई मेगास्टार रॉबर्टो सोल्डिच, पाकिस्तानी लाइटवेट स्टार अहमद मुज़तबा और अमेरिकी स्टार्स सेज नॉर्थकट और अलीस एंडरसन भी ओपन वर्कआउट में भाग लेंगे।

आप शनिवार, 6 मई को होने वाले ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III का पूरा बाउट कार्ड यहां देख सकते हैं।

ONE Fight Night 10 का फाइट कार्ड

  • डिमिट्रियस जॉनसन vs. एड्रियानो मोरेस (ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • रोडटंग जित्मुआंगनोन vs. एडगर तबारेस (ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल)
  • माइकी मुसुमेची vs. ओसामा अलमारवाई (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • स्टैम्प फेयरटेक्स vs. अलीस एंडरसन (MMA – विमेंस एटमवेट)
  • रॉबर्टो सोल्डिच vs. ज़ेबज़्टियन कडेस्टम (MMA – वेल्टरवेट)
  • सेज नॉर्थकट vs. अहमद मुज़तबा (MMA – लाइटवेट)
  • आंग ला न संग vs. फैन रोंग (MMA – मिडलवेट)
  • रीनियर डी रिडर vs. टाय रुओटोलो (सबमिशन ग्रैपलिंग – मिडलवेट)
  • जैकी बुंटान vs. डियांड्रा मार्टिन (मॉय थाई – विमेंस स्ट्रॉवेट)

ONE Fight Night 10 की बोनस बाउट्स

  • काइरत अख्मेतोव vs. रीस मैकलेरन (MMA – फ्लाइवेट)
  • लोवेन टायनानेस vs. ओक रे यूं (MMA – लाइटवेट)

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata