वाल्टर गोनक्लेव्स ने कहा उनके पास रोडटैंग को नॉकआउट देने की ताकत है

Walter_Goncalves 768x512

ONE: CENTURY PART II में ब्राजील के वाल्टर गॉनक्लेव्स, रोडटैंग “आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के पहले ONE फ्लाइवेट मय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप के बचाव के लिए एकदम सही प्रतिद्वंद्वी हो सकते हैं। फोर्टालेजा मूल का फाइटर थाई सुपरस्टार की तरह आक्रामक है। ऐसे में उनको पृथ्वी के सबसे अच्छे प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करने में कोई घबराहट नहीं है।

रिंग में अविश्वसनीय गति, कौशल और ताकत की बदौलत वह 21 साल की उम्र तक तीन बार “द आर्ट ऑफ एट लिम्बस” में विश्व चैंपियन बन चुके हैं। अब मार्शल आर्ट के लिए वैश्विक मंच पर मुकाबला कर उनके पास सबसे बड़ा पुरस्कार हासिल करने का सुनहरा मौका है।

Walter Goncalves will challenge Rodtang Jitmuangnon at ONE: CENTURY

ब्लैक थाई सीटी के प्रतिनिधि ने रिंग में एक चालाक और मनोरंजक शैली के साथ ONE सुपर सीरीज में बेल्ट और स्थान हासिल किया। इसके साथ उन्हाेंने अपना रिकॉर्ड 65-5 पर पहुंचा दिया। उनके पास अपने आगामी प्रतिद्वंद्वी से कम अनुभव है। लेकिन उन्होंने यह साबित किया है कि वो “द आर्ट ऑफ एट लिम्बस” के जन्मस्थान में सर्वश्रेष्ठ मय थाई एथलीटों में से एक हैं।

सफलता ने उनमें टोक्यो जापान के रयोगोकू कोकुगिकन में मैच से पहले आत्मविश्वास भर दिया। वह जानते हैं कि उन्हें एक कठिन चुनौती का सामना करना है। हालांकि वो The Home Of Martial Arts के सबसे खतरनाक व्यक्ति से कांटे की टक्कर वाले मुकाबले के लिए किसी तरह से भयभीत नहीं हैं।

वे कहते हैं कि “मुझे पता है कि वो बहुत मजबूत, आक्रामक और अनुभवी के रूप में जाने जाते हैं। हम उसका सम्मान करते हैं लेकिन रिंग में एक-दूसरे के लिए कोई सम्मान नहीं होगा। मैं सीधे उन पर प्रहार करूंगा।” अपने विविध आक्रमण कौशल के कारण “द लैंड ऑफ स्माइल्स” में गोनक्लेव्स प्रसिद्ध हो गए हैं लेकिन रोडटैंग के बहुत तेज आक्रमण के खिलाफ बचाव के लिए उनकी स्फूर्ति महत्वपूर्ण है।



21 वर्षीय जानते हैं कि उनके प्रतिद्वंद्वी के पास उसे आघात पहुंचाने के बहुत से हथियार हैं लेकिन उनके पास भी उनका जवाब देने के लिए सबसे खतरनाक हथियार मौजूद है। वह कहते हैं कि “दो चीजें हैं जिनके बारे में मुझे चिंता करने की जरूरत है। वह मजबूत लो किक और मुक्के को इस्तेमाल करता है। इसके लिए मैं और मेरे कोच काम कर रहे हैं।”

गोनक्लेव्स के पास सिर का प्रहार, दूरी का प्रबंधन, पकड़ने और जवाबी हमलों के साथ तेज मुक्केबाजी, डेफ्ट क्लिंच वर्क और बिजली की गति से चलने वाली किक का कौशल है। जो विरोधियों को परास्त करने के लिए के लिए बहुत है लेकिन उन्हें 13 अक्टूबर के लिए अपने खेल में और सुधार करना होगा।

ONE मार्शल कलाकारों के लिए खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने का मैदान है। संगठन में रोडटैंग के सफर पर एक नजर डालने से पता चलता है कि उनके पास विशिष्ट एथलीटों को हराने के लिए हर पैंतरा इस्तेमाल करने की क्षमता है। ब्राजिलीयन यह जानते हैं कि वो अपने सर्वश्रेष्ठ शॉट्स के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि “हर फाइटर को हमेशा सुधार करने की जरूरत होती है। मैं अपनी तकनीक अपने धैर्य और मुख्य रूप से अपने मन और मजबूत करने की जरूरत है। क्योंकि किसी भी लड़ाई में किसी भी स्थिति के लिए इसकी जरूरत होती है। अगर आपके पास मजबूत प्रशिक्षण नहीं है तो कोई बात नहीं है लेकिन आप दिमागी रूप से मजबूत हैं तो वो हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं।”

हर समय गोनक्लेव्स की शारीरिक और मानसिक तैयारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि वो “आयरन मैन” के ट्रेडमार्क आक्रामकता को बरकरार रखते हुए उसे अपने ट्रैक पर रोक सकते हैं। वह कहते हैं कि “मुझे सिर्फ एक मजबूत जिगर की ज़रूरत है जैसा वह करता है। उसे चोट पहुंचाने के लिए मुक्का मारता है। मुझे यकीन है कि मेरा मुक्का किसी को भी जमीन पर ला सकता है। जीत का तरीका गोंक्लेव्स के लिए महत्वपूर्ण नहीं है।

जीत के साथ हाथ उठाना और बेल्ट पहनना उसकी प्राथमिकता है। जबकि दूसरी इच्छा रिंग में अपनी क्षमता दिखाकर दुनियाभर में नए प्रशंसकों को खुश करना है। उन्होंने कहा कि “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप नॉकआउट से अंक के आधार पर फैसले से जीत हासिल करते हैं। मैं बस उनकी बेल्ट लेना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य कई बेल्ट जीतकर पूरी दुनिया में पहचान बनाना है। मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बेल्ट नहीं बल्कि यह लड़ाई है। उन सभी से सम्मान पाना जो इस लड़ाई को देख रहा होगा।”

टोक्यो  | 13 अक्टूबर | ONE: CENTURY | टीवी: वैश्विक प्रसारण के लिए स्थानीय सूची का अवलोकन करें | टिकट: https://onechampionship.zaiko.io/e/onecentury

ONE: CENTURY इतिहास की सबसे बड़ी विश्व चैम्पियनशिप मार्शल आर्ट प्रतियोगिता है जिसमें 28 विश्व चैंपियनशिप विभिन्न मार्शल आर्ट का प्रदर्शर करेंग। इतिहास में किसी भी संगठन ने कभी भी एक ही दिन में दो पूर्ण पैमाने पर विश्व चैम्पियनशिप के आयोजनों को बढ़ावा नहीं दिया।

13 अक्टूबर को जापान के टोक्यो में प्रसिद्ध रयोगोकु कोकुगिकन में कई वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों, वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियनशिप फाइनल की एक तिकड़ी और कई वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मैच के साथ-साथ The Home Of Martial Arts नई जमीन तलाश करेगा।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.