अपराजित MMA सनसनी अलीबेग रासुलोव ONE Championship में शामिल हुए

AlibegRasulov 1200X800

ONE Championship ने अपने वेल्टरवेट MMA डिविजन में एक और दिलचस्प फाइटर को शामिल कर लिया है।

अलीबेग रासुलोव दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 14-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ एंट्री लेंगे और वो रीजनल स्तर पर मिली कामयाबी को ग्लोबल स्टेज पर दोहराना चाहेंगे।

हालांकि, उनका जन्म दागेस्तान में हुआ था, लेकिन 31 वर्षीय फाइटर तुर्की का प्रतिनिधित्व और बुरसा में स्थित Hyperion Fighters में ट्रेनिंग करते हैं।

दागेस्तान में जन्मे दूसरे फाइटर्स की तरह ही रासुलोव शानदार ग्रैपलर हैं, जो विरोधियों को मैट पर लाने के लिए अपनी प्रभावी रेसलिंग स्किल्स का इस्तेमाल करते हैं। वहां से फिर वो शानदार फिनिश करते हैं। स्टॉपेज से आई उनकी 10 जीत ग्राउंड-एंड-पाउंड और सबमिशन के जरिए आई हैं।

वो अपने रेसलिंग अटैक को टॉप कंट्रोल के साथ अमल में लाकर बहुत ही घातक साबित होते हैं। उनकी लगातार अटैक करने की क्षमता विरोधी का बुरा हाल करते हुए उनकी जीत दिलाती है।

हाल ही के समय में रासुलोव ने यूरोप के कुछ दूसरे उभरते हुए स्टार्स का सामना किया है और कोई भी उन्हें टक्कर देने में नाकाम रहा।

भले ही उनके ONE Championship डेब्यू की तारीख का ऐलान ना किया गया हो, लेकिन इस टर्किश फाइटर पर फैंस नजरें गड़ाकर रखेंगे, जो वेल्टरवेट MMA डिविजन में शिखर पर पहुंचना चाहेंगे।

मौजूदा ONE लाइटवेट और वेल्टरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली इस साल एक्शन में नजर आएंगे और वो सर्कल में नए प्रतिद्वंदियों का सामना करने के लिए तैयार होंगे।

अगर रासुलोव अच्छा प्रदर्शन कर पाए तो वो डिविजनल चैंपियन के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.