ONE Fight Night 32 के मॉय थाई मैच में टाईकी नाइटो से भिड़ेंगे अपराजित सनसनी जोहान एस्टुपिनन

Johan Ghazali Johan Estupinan ONE 170 72

अपराजित कोलंबियाई स्ट्राइकर जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन को ONE Fight Night 32 में जोरदार टक्कर मिलेगी, जब बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में उनका सामना लंबे समय से ONE में शामिल स्टार टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो से होगा।

शनिवार, 7 जून को ये फ्लाइवेट मॉय थाई फाइट होगी और #5 रैंक के एस्टुपिनन के पास डिविजन में अपने स्थान को और पुख्ता करने का अहम मौका होगा।

“पांडा किक” ने पिछले साल मई में दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में बेदाग रिकॉर्ड के साथ प्रवेश किया और अपने प्रदर्शन से रिकॉर्ड को आगे बढ़ाया।

प्रमोशनल डेब्यू को 27 सेकंड में अपने नाम करने के बाद एस्टुपिनन ने लगातार चार जीत अपने नाम की, जिसमें इस साल जनवरी में हुए ONE 170 में जोहान गज़ाली के खिलाफ आई जीत भी शामिल है।

इन प्रदर्शनों के दम पर एस्टुपिनन ने फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन की रैंकिंग्स में पांचवां स्थान हासिल किया। अपने परफेक्ट रिकॉर्ड के अलावा शानदार मैचों और दर्शकों का मन मोह लेने वाले स्टाइल ने उन्हें एक ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया है।

उनके लगातार अटैक करने वाले स्टाइल की परीक्षा नाइटो की काउंटर स्ट्राइकिंग और फुटवर्क से होगी।

ONE में 13 मुकाबलों के अनुभवी जापानी स्टार लंबे समय से फ्लाइवेट डिविजन के शीर्ष पर बने हुए हैं और उन्होंने किकबॉक्सिंग व मॉय थाई दोनों में सफलता हासिल हुई है।

अपने पिछले तीन किकबॉक्सिंग मैचों में अनचाहे 1-2 के रिकॉर्ड के बाद नाइटो अब मॉय थाई के छोटे ग्लव्स पहनकर वापसी करेंगे, जहां वो अपना सर्वश्रेष्ठ काम करते हैं।

एक तरफ एस्टुपिनन खुद को वेकेंट (रिक्त) ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की दौड़ में शामिल करने के लिए उत्सुक हैं तो वहीं “साइलेंट स्नाइपर” अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए कोलंबियाई स्टार के विजर रथ पर विराम लगाना चाहेंगे।

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25