ONE Fight Night 13 में टाय रुओटोलो से भिड़ेंगे दागी अर्सलानअलीएव, लारा फर्नांडीज से होगा सुपरगर्ल का सामना

Tye Ruotolo Reinier de Ridder ONE Fight Night 10 6

शनिवार, 5 अगस्त को लाइव प्रसारित होने वाले ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के बाउट कार्ड में आखिरी समय पर कुछ बड़े अहम बदलाव देखने को मिले हैं।

#2 रैंक के लाइटवेट MMA कंटेंडर दागी अर्सलानअलीएव का सामना ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सनसनी टाय रुओटोलो से 180-पाउंड कैचवेट सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में होगा।

वहीं थाईलैंड के उभरते हुए स्टार रंगरावी सिटसोंगपीनोंग की भिड़ंत अब स्पेनिश स्टार नौज़ेत त्रूहीलो से होगी, जिन्होंने लाइटवेट मॉय थाई फाइट में चोटिल लियाम नोलन की जगह ली है।

इसके अलावा एना “सुपरगर्ल” जारूनसाक का सामना क्रिस्टीना मोरालेस से विमेंस एटमवेट किकबॉक्सिंग बाउट में होना था। लेकिन अब मेडिकली क्लीयर ना किए जाने के कारण मोरालेस की जगह लारा फर्नांडीज ले रही हैं और ये 118-पाउंड कैचवेट बाउट होगी।

रुओटोलो मई 2020 में ONE Championship में आने के बाद से ही दमदार प्रदर्शन करते आए हैं।

20 वर्षीय ग्रैपलिंग सनसनी ने BJJ ब्लैक बेल्ट वाले तीन बड़े मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स पर तीन जीत दर्ज की हैं, जिसमें मौजूदा #2 रैंक के फेदरवेट MMA कंटेंडर गैरी टोनन, पूर्व ONE फेदरवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन मरात गफूरोव और मौजूदा ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन रीनियर डी रिडर शामिल हैं।

कैलिफोर्निया निवासी इस हफ्ते लगातार चौथी जीत प्राप्त करना चाहेंगे। लेकिन जब वो थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के मशहूर लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में उतरेंगे तो उनके प्रतिद्वंदी अपने दोस्त की हार का हिसाब बराबर करना चाहेंगे।

पिछले कुछ सालों में अर्सलानअलीएव संगठन के सबसे दिलचस्प MMA फाइटर्स में से एक रहे हैं।

टर्किश स्टार के नाम 9-2 का प्रोफेशनल रिकॉर्ड और 100 प्रतिशत का फिनिशिंग रेट भी है। उनके टिमोफी नास्तुकिन के खिलाफ हुए आखिरी मुकाबले को 2021 MMA फाइट ऑफ द ईयर घोषित किया गया था।

अब अर्सलानअलीएव प्रोमोशन में अपने पहले सबमिशन ग्रैपलिंग मुकाबले में उतरने वाले हैं। 28 वर्षीय स्टार इस खेल में अपना नाम बनाना चाहते हैं तो वहीं उन्हें गफूरोव की हार का हिसाब भी बराबर करना होगा, जो कि हाल ही के समय में उनके अच्छे दोस्त और मेंटोर बन गए हैं।

ONE Fight Night 13 में रंगरावी को भी जगह दी गई है, जिन्होंने एशियाई प्राइमटाइम पर आने वाली ONE Friday Fights इवेंट सीरीज में लगातार दो जीत सर्वसम्मत निर्णय से हासिल की हैं।

थाई सनसनी का सामना नोलन से होना था, लेकिन चोट के चलते उन्हें अपना नाम मुकाबले से वापस लेना पड़ा। उनकी जगह त्रूहीलो को शामिल किया गया है, जो ISKA वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और प्रोमोशन में डेब्यू करते हुए अपने करियर की 50वीं जीत हासिल करना चाहेंगे।

ONE Fight Night 13: Allazov vs. Grigorian के पूरे फाइट कार्ड पर एक नजर:

ONE Fight Night 13 का पूरा बाउट कार्ड

  • चिंगिज़ अलाज़ोव vs. मरात ग्रिगोरियन (ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • माइकी मुसुमेची vs. जैरेड ब्रूक्स (ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड टाइटल)
  • तवनचाई पीके साइन्चाई vs. डेविट कीरिया (किकबॉक्सिंग – फेदरवेट)
  • जॉन लिनेकर vs. किम जे वूंग (MMA – बेंटमवेट)
  • एना जारूनसाक vs. लारा फर्नांडीज (किकबॉक्सिंग – 118 पाउंड कैचवेट)
  • मार्कस अल्मेडा vs. ओमार केन (MMA – हेवीवेट)
  • इलायस महमूदी vs. एडगर तबारेस (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • टाय रुओटोलो vs. दागी अर्सलानअलीएव (सबमिशन ग्रैपलिंग – 180 पाउंड कैचवेट)
  • रंगरावी सिटसोंगपीनोंग vs. नौज़ेत त्रूहीलो (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • झानलो मार्क सांगियाओ vs. एंख-ओर्गिल बाटरखू (MMA – बेंटमवेट)

न्यूज़ में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.