ONE 172 में सुपरलैक पर यादगार जीत के बाद नबील अनाने की प्रतिक्रिया – ‘ये मेरा सपना था’

Nabil Anane Superlek Kiatmoo9 ONE 172 40 scaled

बीते रविवार, 23 मार्च को हुए ONE 172: Takeru vs. Rodtang में युवा सनसनी नबील अनाने ने बेंटमवेट मॉय थाई मैच में पुराने प्रतिद्वंदी “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हिसाब बराबर किया।

जापान के साइटामा सुपर एरीना में तीन राउंड तक चले जोरदार एक्शन के दौरान 20 वर्षीय स्टार ने थाई मेगास्टार पर कॉम्बिनेशंस, शानदार हेड किक्स और पंचों की मदद से जीत हासिल की।

आपको बता दें कि दो साल पहले अपने ONE डेब्यू में मौजूदा ONE अंतरिम बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल विजेता को सुपरलैक के हाथों पहले राउंड में नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी थी।

तब से थाई-अल्जीरियाई स्टार अपराजित बने हुए हैं और उन्होंने ONE 172 में उस करारी हार का हिसाब चुकता किया।

फाइट के बाद अनाने ने मीडिया से बात करते हुए अपनी टीम और कोच व पूर्व ONE स्टार मेहदी ज़टूट का धन्यवाद किया और फेदरवेट डिविजन में जाने की बातों को सिरे से नकारा:

“सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा। मेहदी ज़टूट और उनकी टीम का धन्यवाद, जिन्होंने प्लान बनाकर मुझे इस फाइट के लिए ट्रेनिंग दी। मैं सभी को बताना चाहता हूं कि ट्रेनिंग कैम्प के दौरान मेरा वजन 70-71 किलो होता है और मैं ऊपर के भार वर्ग में नहीं जाने वाला।”

अनाने के लिए पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकिंग दिग्गज को मात देना बहुत बड़ा क्षण है।

हालांकि, ये जीत उनकी लिए मिली-जुली रही। पहले ये एक ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेसन बाउट होनी थी, लेकिन “द किकिंग मशीन” अपना वेट मिस कर गए और इसके चलते उन्हें डिविजन की बेल्ट गंवानी पड़ी।

इस बारे में अनाने ने बताया:

“हां, सुपरलैक के खिलाफ जीत मेरे लिए बहुत मायने रखती है। ये इसलिए अहम है क्योंकि ये मेरा सपना था और मेरा पहला लक्ष्य भी और मैंने इसे हासिल कर लिया।

“मुझे बुरा लगा है कि ये टाइटल के लिए मैच नहीं था। लेकिन मैं क्या ही कर सकता हूं? मैंने इस फाइट के लिए बहुत त्याग किए हैं। मुझे लगा था कि मेरा पास खिताब भी होगा। लेकिन ये ठीक है। अब अगली बार देखते हैं।”

अनाने जानते हैं कि सुपरलैक के खिलाफ जीत करियर की दिशा बदलने वाली है और ये आसानी से नहीं आई क्योंकि रोडटंग जित्मुआंगनोन, जोनाथन हैगर्टी और टकेरु सेगावा जैसे ग्लोबल सुपरस्टार्स भी ये कारनामा नहीं कर पाए थे।

उन्होंने कहा कि ये सब कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति की वजह से ही संभव हो पाया है:

“मैं बहुत खुश और खुद पर गर्व महसूस कर रहा हूं। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। मेरा साथ देने वाले सभी लोगों को बहुत धन्यवाद।

“मैंने इस फाइट के लिए सालों तक बहुत त्याग किए और इस फाइट से पहले बहुत ही कड़ी मेहनत और त्याग किए। मैंने कर दिखाया। मुझे खुद पर नाज़ है।”

अनाने ने रमज़ान के दिनों में ट्रेनिंग करने पर बात की

कोई भी फाइट कैम्प अपने आप में बड़ा ही कठिन होता है, लेकिन नबील अनाने के लिए सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ रीमैच और भी ज्यादा चुनौती भरा हो गया था।

दरअसल ट्रेनिंग कैम्प के कुछ हफ्ते उन्होंने रोज़े रखे थे और वो सूर्योदय से लेकर दिन ढलने तक पानी या कुछ नहीं खाते थे।

उन्होंने बताया:

“मैंने रमज़ान के दिनों में ट्रेनिंग की। मुझे मेरे शेड्यूल से तालमेल बैठाना कठिन था। मुझे जीतने के लिए काफी सारी चीजों का त्याग करना पड़ा। मुझे लगता है कि मैं और भी बेहतर कर सकता था और सुपरलैक के साथ जीत के लिए बहुत त्याग किए हैं।”

रमज़ान के दिनों में अनाने ने अपने शरीर को लिमिट तक पुश किया, जो दिखाता है कि वो अपने काम को लेकर कितने संकल्पित हैं।

ONE 172 की फाइट के दौरान छह फुट चार इंच लंबे युवा स्टार को सुपरलैक पर रीच (पहुंच) के मामले में बढ़त थी, लेकिन चार सालों से न हारने वाले मेगास्टार पर जीत के मायने के बारे में अनाने ने कहा:

“सुपरलैक का वजन मेरे से ज्यादा था और मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं, जो ये सोचते हैं कि अगर कोई लंबा है तो उसे बढ़त रहेगी।

“ऐसा नहीं है। मैंने बहुत कड़ी ट्रेनिंग की थी। अगर सिर्फ लंबा होना ही जीत का कारण है तो मैं सभी लंबे लोगों को कहता हूं कि आओ और फाइट कर चैंपियन बनकर दिखाओ।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.