नोंग-ओ ने ONE Fight Night 31 में कोंगथोरानी के खिलाफ आक्रामकता दिखाने का वादा किया – ‘रीमैच पहले जैसा नहीं रहेगा’

Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hama ONE Fight Night 28 63 scaled

कोंगथोरानी सोर सोमाई के खिलाफ पिछली फाइट में पूर्व ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा को करीबी अंतर से हार मिली थी, लेकिन ONE Fight Night 31 के मेन इवेंट में इस बार वो कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते।

शनिवार, 3 मई को फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

फरवरी में ONE Fight Night 28 के दौरान हुए अपने फ्लाइवेट डेब्यू के लिए नोंग-ओ ने कड़ी तैयारी की थी, लेकिन वो जीतने में नाकाम रहे।

अब भले ही रीमैच में कोई भी विजेता रहे, 38 वर्षीय दिग्गज ने प्रण लिया है कि वो पहले से अधिक आक्रामक रवैया अपनाकर फाइट करेंगे।

नोंग-ओ ने onefc.com को बताया:

“मैं वादा करता हूं कि रीमैच पहले जैसा नहीं रहेगा। मैं चाहता हूं कि हर कोई एक निर्णायक जीत या हार देखे। अगर मैं हारा भी तो ऐसी हार होगी, जिससे किसी के मन में कोई शंका ना हो।

“इस फाइट में मैं अपने पुराने फाइटिंग स्टाइल पर अड़िग रहूंगा, लेकिन पहले से अधिक शॉट लगाऊंगा।”

पहले की तुलना में 10 पाउंड वजन कम कर दूसरे डिविजन में आने के बाद पूर्व बेंटमवेट चैंपियन का मानना है कि उनकी ताकत आज भी खतरनाक बनी हुई है।

नोंग-ओ की पिछली छह में से पांच जीत नॉकआउट के जरिए ही आई हैं और ये बात उन्हें मॉय थाई डिविजन के लिए खतरा बनाती है:

“मुझे अब भी विश्वास है कि उनके मुकाबले मेरी ताकत ज्यादा खतरनाक है क्योंकि मैं ऊपरी भार वर्गों में मुकाबले करता था। मैंने अपने ट्रेनर से यही सवाल किया था और उन्होंने कहा कि मैं तेज हूं, लेकिन मेरी ताकत पहले के जैसी है।”

नोंग-ओ ने माना कि कोंगथोरानी के खिलाफ पहले मैच के दौरान वो फ्लाइवेट डिविजन में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहे थे।

अब वो डिविजन में आकर सहज हो गए हैं और फिनिश की तलाश करते हुए किसी भी शक को दूर करने का प्रयास करेंगे:

“मैं इसमें आक्रामकता से फाइट करूंगा। हमारी पहली फाइट में मैं डिविजन में आदी होने का प्रयास कर रहा था क्योंकि मैंने इसमें बहुत समय से फाइट नहीं की थी। लेकिन अब मानता हूं कि ये कर सकता हूं।

“मेरी भविष्यवाणी है कि इस फाइट में साफ नतीजा निकलेगा। अच्छा होगा कि इसका अंत नॉकआउट से हो ना कि निर्णय से ताकि किसी विवाद की गुंजाइश ना रहे।”

नोंग-ओ ने बताया कि पहली फाइट में क्या गलती हुई

भले ही निर्णय से मिली हार से उन्हें निराशा हुई, लेकिन नोंग-ओ हामा को कोंगथोरानी सोर सोमाई के खिलाफ हुए मैच से काफी महत्वपूर्ण जानकारी भी मिली।

उन्होंने माना कि उनकी स्पीड और ताकत अच्छी थी, लेकिन तीन राउंड तक कार्डियो की स्थिति चिंताजनक थी:

“मुझे लगता है कि फ्लाइवेट डिविजन में मैं ज्यादा तेज और गतिशील हूं। लेकिन मैंने इस डिविजन में काफी समय से फाइट नहीं की थी तो चिंतित था कि अंतिम राउंड्स में ढीला पड़ सकता हूं।”

इसकी वजह से महान फाइटर ज्यादा स्ट्राइक्स लगाने से बच रहे थे।

नोंग-ओ का मानना है कि उनके पास युवा स्ट्राइकर कोंगथोरानी को हराने की सही रणनीति है, लेकिन जानते हैं कि ONE Fight Night 31 में एक दमदार प्रदर्शन करना होगा:

“मैं अपने गेम प्लान से खुश हूं, लेकिन मुझे लगा था कि मैं अपने शॉट्स सही से नहीं लगा पाया। मैं कह नहीं सकता कि वो मेरा सबसे अच्छा प्रदर्शन था।”

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.