कैसे BJJ सुपरस्टार माइकी मुसुमेची को मॉय थाई की ट्रेनिंग से नई प्रेरणा मिली – ‘इससे मुश्किल कुछ नहीं हो सकता’

Mikey Musumeci Shinya Aoki ONE Fight Night 15 43 scaled

मौजूदा ONE फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियन माइकी मुसुमेची अभी थोड़े समय से ही मॉय थाई की ट्रेनिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इसके फायदे दिखने लगे हैं।

ONE Fight Night 15 में शिन्या एओकी को हराकर बोनस जीतने वाले ब्राजीलियन जिउ-जित्सु (BJJ) सुपरस्टार को हाल ही में थाईलैंड के कुछ सबसे बेहतरीन स्ट्राइकर्स के साथ मॉय थाई सीखते देखा गया, जिसमें 8 बार के ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ हामा भी शामिल हैं।

एक तरफ “डार्थ रिगाटोनी” मॉय थाई जगत के दिग्गजों का साथ मिलने से खुश थे, लेकिन मशहूर PK Saenchai कैम्प में युवा स्टार्स के साथ ट्रेनिंग करना उनके लिए सबसे खास रहा।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“दो महीने से थाईलैंड में रहने के दौरान मेरी पसंदीदा चीज PK Saenchai जिम में समय बिताना रहा क्योंकि वहां उभरते हुए युवा और जोशीले फाइटर्स थे, जो हर दिन जिम में आकर ट्रेनिंग करते थे।

“जब भी मैं वहां होता था तो उनकी मेहनत की एनर्जी को महसूस कर सकता था।”

मुसुमेची को अमेरिका में जन्मा सबसे काबिल BJJ एथलीट माना जाता है और वो ONE Championship में सबमिशन ग्रैपलिंग के सबसे बड़े चेहरे हैं और उनके लिए ग्राउंड गेम में सीखने को अब काफी कम बचा है।

लेकिन 27 वर्षीय स्टार को मॉय थाई की वजह से नई प्रेरणा मिली है और वो स्ट्राइकिंग आर्ट में कड़ी मेहनत और भाईचारे से प्रेरित हो रहे हैं।

भले ही वो अपने अगले मुकाबले में पंचों और किक्स का इस्तेमाल ना कर पाएं, लेकिन वो भविष्य में ऐसा कर सकते हैं:

“जब आप कड़ी मेहनत और थक रहे हो (मॉय थाई ट्रेनिंग में) तो बाकी सबके साथ भी वैसा ही हो रहा है। ये मुश्किल नहीं है और आपकी (मेहनत की) भूख बढ़ती है। हर कोई हर दिन ट्रेनिंग करने के लिए आ रहा तो आप क्यों नहीं?

“मुझे मॉय थाई की ट्रेनिंग करने वाले लोगों की एनर्जी से प्यार है और मैं इस तरह की एनर्जी जिउ-जित्सु में लाने की कोशिश करता हूं।”

मुसुमेची का कहना है कि मॉय थाई से कंडीशनिंग बेहतर की जा सकती है

ना सिर्फ अतिरिक्त प्रेरणा के लिए बल्कि माइकी मुसुमेची मॉय थाई की ट्रेनिंग के दम पर अपनी फिटनेस को बढ़ाना चाहते हैं।

न्यू जर्सी के रहने वाले एथलीट घंटों तक चलने वाली अपनी BJJ ट्रेनिंग के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका कहना है कि मॉय थाई से आप अपने शरीर को ज्यादा और नए तरीकों से पुश कर पाते हैं:

“मॉय थाई कंडीशनिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ है। ये मेरा अगला सीक्रेट है, जिसे मैं जिउ-जित्सु की कंडीशनिंग में इस्तेमाल करना चाहूंगा। आप मॉय थाई करिए और उसके बाद जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग आसान लगती है।”

BJJ की विभिन्न तकनीकों में महारत रखने वाले मुसुमेची की शारीरिक क्षमता फ्लाइवेट सबमिशन ग्रैपलिंग डिविजन में बाकी कंटेंडर्स के मुकाबले काफी अधिक है।

“डार्थ रिगाटोनी” की मानें तो मॉय थाई की वजह से उनकी मजबूती में इजाफा होगा।

उन्होंने कहा:

“हर पंच और किक में 100 प्रतिशत ताकत लगती है। उसके बाद आप जिउ-जित्सु की ट्रेनिंग करते हैं और आप हंस रहे होते हैं। इससे मुश्किल आपके शरीर के लिए कुछ नहीं हो सकता।”

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35