ONE स्टार्स ने की नोंग-ओ गैयानघादाओ Vs. लियाम हैरिसन के वर्ल्ड टाइटल मैच की भविष्यवाणी

Nong O Liam Harrison 1200X800

नोंग-ओ गैयानघादाओ और लियाम हैरिसन के बीच होने वाली जबरदस्त ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल बाउट को लेकर फाइटर्स और फैंस उत्साहित हैं।

दोनों धमाकेदार स्टाइकर्स का सामना ONE Fight Night 1: Moraes vs. Johnson II के को-मेन इवेंट में होगा, जिसका सीधा प्रसारण शुक्रवार, 26 अगस्त (भारत में शनिवार, 27 अगस्त) को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से यूएस प्राइमटाइम पर होगा।

मौजूदा किंग नोंग-ओ नए जमाने की मॉय थाई के सच्चे दिग्गज एथलीट हैं, जिन्होंने धमाकेदार तरीके से ONE Championship के अपने हर प्रतिद्वंदी को पछाड़ा है।

हालांकि, इंग्लैड के “हिटमैन” भी अपने तरह के सुपरस्टार हैं। थाई एथलीट के सामने वो अपनी मजबूत टिकने की क्षमता और पंचिंग पावर के चलते अभी तक का सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

ये दोनों दिग्गज एथलीट सर्कल में जब आपस में भिड़ेंगे तो कुछ भी हो सकता है। ऐसे में ONE के बड़े स्टार्स ने वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले अपनी भविष्यवाणियां की हैं।

रोडटंग जित्मुआंगनोन

“लियाम के सभी वार बहुत तगड़े और हिंसक होते हैं, लेकिन माय थाई में नोंग-ओ काफी सटीक और बहुत अनुभवी हैं। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे नोंग-ओ और ज्यादा अपनी तकनीकों की मदद से लियाम पर हावी होते जाएंगे।

“फिर भी चीजें इस पर निर्भर करेंगी कि किसने पहले गलती की। लियाम को अपना गेम प्लान अच्छी तरह से तैयार करना होगा क्योंकि नोंग-ओ एक ही समय पर तकनीक और आक्रामकता जैसे दोनों पैंतरे आजमा सकते हैं। हालांकि, मैं व्यक्तिगत तौर पर नोंग-ओ के पक्ष में हूं।”

जोनाथन हैगर्टी

“मैं देख सकता हूं कि लियाम हैरिसन शॉर्ट पंच लगाकर नोंग-ओ को नॉकआउट कर रहे हैं। दूसरी ओर, क्या नोंग-ओ बहुत ही ज्यादा ताकतवर हैं? और वो शानदार तरीके से लगातार जीत के रथ पर सवार हैं, पर क्या ऐसा नहीं है? वो कई बड़े नाम वाले एथलीट्स से लोहा ले चुके हैं, जिसमें युवा एथलीट्स को भी नॉकआउट कर चुके हैं। इनमें सैमापेच फेयरटेक्स और रोडलैक जैसे एथलीट शामिल हैं।

“ये काफी तगड़ी फाइट होने वाली है। अब तक जितनी भी लियाम हैरिसन ने फाइट की हैं, उसमें से ये सबसे कठिन फाइट होने वाली है, लेकिन उन छोटे गल्व्स में, जिसमें मैं देख सकता हूं कि वो एक वार से पूरे गेम को खत्म कर सकते हैं। इसी तरह मैं नोंग-ओ को भी देखना चाहता हूं। जाहिर मैं उन्हें भी जीतते देखना चाहता हूं।”

सैमापेच फेयरटेक्स

“मेरी भविष्यवाणी है कि नोंग-ओ नॉकआउट के जरिए जीत हासिल कर लेंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइट के 5 राउंड में थाई फाइटर्स को पता होता है कि ताकत कैसे बचाए रखनी है। वहीं इसके उलट विदेशी फाइटर्स शुरुआत में ही अपना पूरा जोर लगा देते हैं। ऐसे में जब तक चौथा और पांचवां राउंड आता है, तब तक वो थक जाते हैं। नोंग-ओ के पास उन्हें नॉकआउट करने के लिए काफी सारे मौके होंगे।”

रिट्टेवाडा पेटयिंडी

“इस मुकाबले को लेकर मेरा नजरिया ये है कि नोंग-ओ के पास सभी जरूरी हथियार, किक्स, एल्बोज, गार्ड, और तेज व तगड़े पंच मौजूद हैं। लियाम काफी अनुभवी हैं। वो मॉय थाई के पुराने दिग्गज हैं, लेकिन मेरी भविष्यवाणी है कि नोंग-ओ अपनी बेल्ट का बचाव कर ले जाएंगे।”

सवास माइकल

“लियाम हैरिसन जीत के भूखे हैं और वो हर हाल में बेल्ट जीतना चाहते हैं। मुझे लगता है कि ये उनके लिए सही समय और जगह है। नोंग-ओ मजबूत दिखते हैं, लेकिन हैरिसन भी कम खतरनाक नहीं हैं इसलिए 4-औंस के ग्लव्स में कुछ भी हो सकता है। ऐसे में मुकाबले में जिसने भी पहली गलती की, वो नॉकआउट हो जाएगा।”

जैकी बुंटान

“ये बहुत ही जबरदस्त मुकाबला है। मैं दोनों ही एथलीट्स की फैन हूं। नोंग-ओ मेरे उन पसंदीदा एथलीट्स में से एक हैं, जिन्हें मैं देखती हूं। लेकिन लियाम ने समय-समय पर खुद को साबित किया है कि वो इस मौके के हकदार हैं। मुझे लगता है कि लियाम बाजी मार ले जाएंगे।”

वॉल्टर गोंसाल्वेस

“वो दोनों ही महान फाइटर्स हैं, लेकिन मुझे भरोसा है कि नोंग-ओ गैयानघादाओ जीत जाएंगे। उनके के पास ज्यादा अनुभव है और वो ताकतवर व तेज़ हैं। इस मुकाबले को जीतने के लिए उनके पास सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं। मुझे लगता है कि लियाम हैरिसन पर नोंग-ओ गैयानघादाओ अपना दबदबा बना लेंगे और बिना डर के जीत जाएंगे।”

मार्टिन गुयेन

“चैंपियन के खिलाफ जा पाना मुश्किल है। वो एक खतरनाक एथलीट हैं और स्ट्राइकिंग के एक अलग ही स्तर पर हैं। फिर भी आप कभी लियाम हैरिसन जैसे अनुभवी एथलीट को कम नहीं आंक सकते हैं, जो कि ONE रोस्टर के सबसे धमाकेदार एथलीट्स में से एक हैं।”

कॉल्बी नॉर्थकट

“मेरी भविष्यवाणी है कि नोंग-ओ चैंपियन बने रहेंगे। वो पहले भी कई बार अपने टाइटल का बचाव सफलता से कर चुके हैं और उनके पास शानदार स्ट्राइकिंग है।”

पानपयाक जित्मुआंगनोन

“मैं नहीं बता पाऊंगा कि कौन ये मुकाबला जीतेगा, लेकिन नोंग-ओ को करीब से देखने के मेरे अनुभव के अनुसार, मैं उनकी प्रभावशाली ट्रेनिंग और मजबूत इच्छाशक्ति में विश्वास रखता हूं। मुझे लगता है कि लियाम उनके सामने उतने तगड़े एथलीट नहीं साबित होने वाले हैं। मेरे हिसाब से नोंग-ओ अपने सभी पक्षों में शानदार हैं।”

एको रोनी सपुत्रा

“नोंग-ओ से मुकाबला करने के लिए हैरिसन पूरी तरह से सक्षम हैं। उनकी स्ट्राइकिंग में ताकत है। उनके पास अच्छे कॉम्बिनेशंस हैं और इस ताकत के साथ वो नोंग-ओ के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। फिर भी नोंग-ओ के पास गजब की ताकत और डिफेंस है क्योंकि वो दुनिया के सबसे बेस्ट एथलीट्स में से एक हैं। साथ ही हैरिसन पिछले मुकाबले में दो बार नॉकआउट हो गए थे।

“मुझे लगता है कि नोंग-ओ के लिए ये 80:20 का मुकाबला होगा और ये तीसरे राउंड तक भी नहीं जा पाएगा। नोंग-ओ के पास जबरदस्त डिफेंस हैं और उनके हमले सटीक होने के साथ ताकतवर भी होते हैं।”

जॉन वेन पार

“मुझे लियाम पसंद हैं, लेकिन ONE Championship के रोस्टर पर नोंग-ओ सबसे खतरनाक थाई फाइटर्स में से एक हैं।”

ONE कमेंटेटर माइकल शिवेलो

“लियाम हैरिस के पास शायद इस बड़े खिताब को हासिल करने का ये आखिरी मौका है और इंग्लिश दिग्गज एथलीट इसे किसी भी तरह से पाने के लिए बड़े से बड़े प्रतिद्वंदी को हरा देंगे।”

एम्बर किचन

“लियाम की फाइट सच में काफी धमाकेदार है और वो ऐसा ही करना चाहते हैं। खासकर, अपनी पिछली फाइट के दौरान जब उन्होंने नॉकआउट होने की कगार से वापसी की थी। मुझे लगता है कि वो मजबूत इच्छाशक्ति वाले एथलीट हैं और बड़े मुकाबलों में फाइट ऐसी ही होती है। उन्हें तकनीक के हिसाब से पता होता है कि वो क्या कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसी ही चीजें करनी होती हैं। हां, इसलिए मुझे लगता है कि वो अच्छा ही करने वाले हैं।”

न्यूज़ में और

nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled