रमादान ओन्दाश ने चार्टपयाक के खिलाफ जीत को बड़ा टारगेट बनाया –’कॉन्ट्रैक्ट ही मेरा मुख्य लक्ष्य है’

Kongchai Chanaidonmueang Ramadan Ondash ONE Friday Fights 93 30 scaled

लेबनानी सनसनी रमादान “द स्कॉर्पियन” ओन्दाश शुक्रवार, 27 जून को अपने अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं।

एशिया प्राइमटाइम पर थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव आने वाले ONE Friday Fights 114 के स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में 18 वर्षीय स्ट्राइकर का सामना थाई नॉकआउट आर्टिस्ट चार्टपयाक सकसाटून से होगा।

एक बड़ी जीत ना सिर्फ ओन्दाश के परफेक्ट रिकॉर्ड को बरकरार रखेगी बल्कि उन्हें छह अंकों की राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट भी हासिल हो सकता है।

मशहूर Tiger Muay Thai टीम के स्टार के लिए ये फाइट अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।

उन्होंने इस बारे में onefc.com से बातचीत की:

“ये दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में फाइट करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। और अब मैं ONE में अपनी चौथी फाइट की तैयारी और कॉन्टैक्ट जीतने की तरफ देख रहा हूं। कॉन्ट्रैक्ट ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।”

ओन्दाश अच्छे प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं।

शानदार स्किल्स के दम पर उन्होंने ONE Friday Fights में तीन दमदार जीत हासिल की हैं, लेकिन अगला मुकाबला उनके करियर का सबसे कठिन मैच होगा।

क्योंकि चार्टपयाक ONE में अपने रिकॉर्ड को 8-0 करने के इरादे से उतरेंगे। “द स्कॉर्पियन” को भरोसा है कि उनके पास अपने प्रतिद्वंदी पर काबू पाने के सभी हथियार हैं:

“मेरे प्रतिद्वंदी चार्टपयाक के नाम सात जीत हैं, जिसमें पांच नॉकआउट से आई हैं। उनके नतीजे शानदार रहे हैं। उन्होंने अच्छे फाइटर्स का सामना किया है, जो उनके सामने नहीं टिक पाए।

“उनके पास अच्छे पंच और किक्स हैं। वो मजबूत और थाईलैंड में चर्चित हैं। लेकिन उन्होंने अभी रमादान ओन्दाश का सामना नहीं किया है। इस शुक्रवार आप समझ जाएंगे कि मैं क्या कह रहा हूं।”

अपनी छोटी उम्र के बावजूद ओन्दाश ने अभी तक मैच्योरिटी और जबरदस्त फाइट आईक्यू का परिचय दिया है।

वो अपने आगे बढ़ते हुए करियर में एक और यादगार हाइलाइट-रील फिनिश हासिल करते हुए एक लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतना चाहते हैं।

ONE Friday Fights 114 में आया एक और नॉकआउट शानदार रहेगा, लेकिन इसके लिए ये बिना मतलब का एक्शन ना दिखाएंगे:

“मैं उम्मीद करता हूं कि ये नॉकआउट से खत्म हो। लेकिन मैं नॉकआउट की तलाश नहीं करूंगा। मैं फैंस के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और दिखाना है कि रमादान ओन्दाश और उनका फाइटिंग स्टाइल कैसा है।”

सर्वश्रेष्ठ से भिड़ना चाहते हैं ओन्दाश: ‘मैं किसी का भी सामना करने के लिए तैयार’

शुक्रवार को होने वाली फाइट रमादान ओन्दाश के लिए बहुत अहम है।

काफी सारे फाइटर्स अनुभवी विरोधियों के सामने आने पर लड़खड़ा जाते हैं, मगर “द स्कॉर्पियन” आगे बढ़ते हुए वर्ल्ड टाइटल जीतने की कामना करते हैं।

अगर वो चार्टपयाक सकसाटून के खिलाफ जीतते हैं तो उनके लिए इसके दरवाजे जरूर खुल जाएंगे।

आत्मविश्वास से भरे ओन्दाश ने बताया:

“मेरे पास अभी नाम नहीं हैं, लेकिन मैं किसी का भी सामना करने के लिए तैयार हूं, जिससे भी मैचमेकर्स मुझे भिड़ाना चाहें। वो जो भी प्रतिद्वंदी मेरे लिए तय करेंगे, मैं तैयार रहूंगा।”

अभी कॉन्ट्रैक्ट जीतना उनका मुख्य लक्ष्य है, लेकिन वो इससे बढ़कर कुछ और चाहते हैं।

उनका ध्यान अभी से 26 पाउंड की ONE Championship गोल्ड बेल्ट और इससे मिलने वाली पहचान पर टिक गया है:

“मेरी चाहत पहले कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना है। उसके बाद मेरा सपना ONE वर्ल्ड टाइटल को अपनी कमर पर बांधना है।”

न्यूज़ में और

Dedduanglek Torfunfarm slams a right that sleeps Mongkoldetlek Por Pim at ONE Friday Fights 174.
Rustam Yunusov lands a kick to the midsection against Suriyanlek Por Yenying at The Inner Circle 34.
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Suriyanlek Por Yenying readies himself to fight Mohamed Taoufyq at ONE Friday Fights 142
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34