आंग ला न संग ने शामिल एर्दोगन के खिलाफ धमाकेदार फाइट का वादा किया – ‘मेरा सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है’

Aung La N Sang Fan Rong ONE Fight Night 10 6

पूर्व 2-डिविजन ONE MMA वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग 7 सितंबर को ONE 168: Denver में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं।

डेनवर के बॉल एरीना में होने वाले इवेंट में “द बर्मीज़ पाइथन” का सामना अपराजित दागेस्तानी ग्रैपलर शामिल एर्दोगन से एक अहम मिडलवेट MMA मुकाबले में होगा।

39 वर्षीय फाइटर को संगठन के सबसे बड़े और सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है और वो सालों से ONE में फाइट कर रहे हैं।

ये एर्दोगन के खिलाफ उनका दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में 20वां मुकाबला होगा और इसे शानदार बनाना चाहते हैं।

आंग ला न संग ने onefc.com को बताया:

“10 साल, 20 फाइट्स। मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है और मैं वादा करता हूं कि ये सिर्फ ऐसे ही नहीं कह रहा। मेरा सर्वश्रेष्ठ अभी आना बाकी है और मैं एक जबरदस्त फाइट पेश करूंगा।”

लेकिन पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियन के सामने एक कठिन परीक्षा है।

एक वर्ल्ड क्लास रेसलर जो अपने MMA करियर में अभी तक बहुत ही प्रभावशाली रहे हैं, एर्दोगन को डिविजन के सबसे ताकतवर टेकडाउन करने वाले फाइटर्स में से एक माना जा सकता है।

लेकिन आंग ला अपने प्रतिद्वंदी की स्किल्स का सम्मान करते हैं और वो सर्कल में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयार हैं:

“मेरा मानना है कि फाइट जिस भी दिशा में जाएगी, वहां मेरा दबदबा होगा। ये एक कठिन फाइट होगी। ये तीन राउंड तक जाएगी और मैं उनका मुंह तोड़ने का इंतजार कर रहा हूं।”

बिल्कुल, “द बर्मीज़ पाइथन” नॉकडाउन करने में आगे रहते हैं और फाइट को लंबा खींचकर अपने प्रतिद्वंदी को नॉकआउट या सबमिशन से हराने का प्रयास करते हैं।

ऐसा ही कुछ वो एर्दोगन के खिलाफ करने के बारे में सोच रहे होंगे:

“मैं इसे एक कठिन फाइट बनाना चाहूंगा। मैं इसका हर एक सेकंड महसूस करना चाहूंगा। मैं दर्द महसूस करना चाहता हूं। मैं इसे दर्द भरे तीन राउंड बनाना चाहता हूं ताकि उन्हें तीसरे राउंड में फिनिश कर सकूं।”

आंग ला न संग ने अपना अगला लक्ष्य एनातोली मालिकिन को बनाया

अगर आंग ला न संग अगले मैच में शामिल एर्दोगन को हरा पाए तो लगातार चार मैच जीत जाएंगे और संभवत वो मौजूदा ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड चैंपियन एनातोली मालिकिन के अगले चैलेंजर बन सकते हैं।

म्यांमार के लैजेंड ONE 168: Denver से आगे के बारे में नहीं सोच रहे हैं, लेकिन वो जानते हैं कि एक और जीत से उन्हें अपराजित 3-डिविजन चैंपियन के खिलाफ मैच मिल सकता है:

“एर्दोगन जैसे अपराजित फाइटर्स काफी तगड़े होते हैं। वो अंतिम अपराजित रूसी फाइटर नहीं हैं, जिनसे मैं फाइट करने जा रहा हूं।”

अब वो अपने करियर की 43वीं फाइट करने जा रहे हैं, आंग ला न संग को खुशी है कि वो ONE मिडलवेट MMA वर्ल्ड टाइटल हासिल करने के करीब पहुंच सकते हैं।

इस बात की संभावना काफी अधिक है और ये सब उनके अगले प्रदर्शन पर निर्भर करता है।

उन्होंने कहा:

“सबसे लंबे समय तक चैंपियन, सबसे ज्यादा टाइटल डिफेंस और अब लगातार चार जीत, लेकिन शामिल के अलावा अभी कुछ मायने नहीं रखता।

“हम जितनी चाहे उतनी बातें कर सकते हैं। लेकिन जब तक मैं काम खत्म नहीं कर देता, तब तक इसके मायने नहीं हैं। ये बहुत कठिन जॉब है। ये आसान जॉब नहीं है।”

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)