ONE Fight Night 17 के मॉय थाई मैच में युवा सनसनी जोहान गज़ाली का सामना मेक्सिकन स्टार एडगर तबारेस से होगा

Johan Ghazali Temirlan Bekmurzaev ONE Friday Fights 36 2 scaled

युवा सनसनी जोहान गज़ाली शनिवार, 9 दिसंबर को अमेरिकी प्राइमटाइम पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

मलेशियाई-अमेरिकी स्टार का सामना WBC इंटरनेशनल मॉय थाई चैंपियन ONE Fight Night 17 में एडगर तबारेस से होगा। इस फ्लाइवेट मॉय थाई मुकाबले का लाइव प्रसारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम से किया जाएगा।

16 वर्षीय गज़ाली ने ONE Championship में अभी तक के प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

फरवरी में हुए ONE Friday Fights 6 में मात्र 16 सेकंड में हासिल की गई नॉकआउट जीत के साथ दस्तक देने वाले गज़ाली का आगे के मैचों में भी बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा।

उन्होंने टाई सोर जोर पिएकउथाई को फिनिश किया, समुराई सीओपल के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की और फिर तेमिरलैन बेकमुरज़ेव को हराकर अक्टूबर में छह अंकों की राशि वाला ONE कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया।

गज़ाली 11 नवंबर को अपना 17वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं और वो अपने करियर के अगले पड़ाव की शुरुआत बहुत ही दमदार और यादगार तरीके से करना चाहेंगे।

लेकिन तबारेस उनके रास्ते में रोड़ा बनकर खड़े होंगे।

हालांकि मैक्सिन स्ट्राइकर, अपने देश के पहले एथलीट जिन्होंने 2022 में WBC मॉय थाई इंटरनेशनल टाइटल जीता, की ONE Championship में शुरुआत अच्छी नहीं रही।

29 वर्षीय स्टार को मई महीने में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और फिर अगस्त में #5 रैंक के कंटेंडर इलायस महमूदी के खिलाफ हार गए थे।

दोनों ही नतीजे डिविजन के टॉप फाइटर्स के खिलाफ आए और तबारेस 9 दिसंबर को हर हाल में जीतने का प्रयास करेंगे

ONE Fight Night 17 से जुड़ी अधिक जानकारी पाने के लिए onefc.com पर बने रहिए।

न्यूज़ में और

nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled