ONE Friday Fights 141 के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में भिड़ेंगे जोहान गज़ाली और ये यिंट नाउंग

Johan Ghazali Diego Paez ONE Fight Night 32 26 scaled

मलेशियाई-अमेरिकी स्ट्राइकिंग सनसनी जोहान “जोजो” गज़ाली ONE Friday Fights 141 के दौरान दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में डेब्यू करने जा रहे म्यांमार के स्टार ये यिंट नाउंग का स्वागत करेंगे।

इन दोनों की टक्कर एशिया प्राइमटाइम पर 6 फरवरी को बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित होने वाले तीन राउंड के फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगी।

गज़ाली ने वीकली इवेंट सीरीज के जरिए ही अपना नाम बनाया था। उन्होंने यहां 5-0 का परफेक्ट रिकॉर्ड कायम कर मात्र 16 वर्ष की उम्र में 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट जीतने का कारनामा किया था।

हालांकि, 19 वर्षीय स्टार के लिए 2025 की शुरुआत मुश्किल भरी रही। उन्हें जोहान “पांडा किक” एस्टुपिनन और डिएगो पाएज़ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

लगातार हार झेलने के बाद भी उनका हौसला कम नहीं हुआ और उन्होंने पिछले साल सितंबर में हुए ONE Fight Night 35 में ज़कारिया एल जमारी को पहले राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से ढेर किया।

उस शानदार जीत ने फिर से साबित किया कि क्यों वो डिविजन के सबसे खतरनाक युवा फाइटर्स में से एक हैं।

“जोजो” 2026 की शुरुआत ONE Fight Night 39 से करने वाले थे, मगर शॉन क्लिमेको को चोट के चलते मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब गज़ाली जीत के साथ नए साल का बेहतरीन तरीके से आगाज़ करना चाहेंगे।

लेकिन उनका सामना एक ऐसे स्टार से होगा, जो डेब्यू को यादगार बनाने की फिराक में होंगे।

ये यिंट नाउंग फैन फेवरेट स्टार के रूप में इस मुकाबले में उतरेंगे। 20 वर्षीय म्यांमार निवासी एथलीट के नाम 29-6 का करियर रिकॉर्ड है और थाईलैंड के पटाया स्थित Team Mehdi Zatout में शामिल होने के बाद से उनकी स्किल्स में बहुत इजाफा हुआ है।

अगर म्यांमार के स्टार गज़ाली जैसे स्थापित स्ट्राइकर को हरा पाए तो रातों-रात ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमा देंगे।

6 फरवरी को गज़ाली जीत की लय को आगे बढ़ाना चाहेंगे तो वहीं ये यिंट नाउंग का प्रयास जीत के साथ आगाज करने पर होगा।

न्यूज़ में और

Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21