पेटमोराकोट को चौंका कर नए ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने तवनचाई

Petchmorakot Petchyindee Tawanchai PK Saenchai ONE161 1920X1280 54 1 768x511

पिछले करीब 3 सालों से ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल एक ही एथलीट के पास बना हुआ था, लेकिन अब तवनचाई पीके.साइन्चाई अपनी टेक्निकल स्किल्स से सबको प्रभावित करते हुए डिविजन के नए चैंपियन बन गए हैं।

गुरुवार, 29 सितंबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए ONE 161 में थाई स्टार ने 15 मिनट तक चले मुकाबले को जीतकर पेटमोराकोट पेटयिंडी की बादशाहत का अंत किया।

Tawanchai PK.Saenchai throws a kick at Petchmorakot Petchyindee at ONE 161

शुरुआत से ही दोनों फाइटर्स ने एक-दूसरे पर पंच लगाए और पुश किक्स भी लगाईं, लेकिन उनमें तवनचाई बेहतर साबित हुए।

पेटमोराकोट ने लो किक से काउंटर अटैक किया, लेकिन 23 वर्षीय स्टार ने जवाब में बहुत तेजी के साथ किक्स लगाकर Petchyindee Academy के मेंबर की जांघ को क्षति पहुंचाई।

दूसरे राउंड में दोनों ने आक्रामक तरीके से अटैक करने की रणनीति अपनाई। इस दौरान तवनचाई ने डिफेंडिंग चैंपियन पर खतरनाक लेफ्ट हैंड्स और कॉम्बिनेशंस के बाद लो किक्स भी लगाईं।

28 वर्षीय एथलीट ने आगे चलकर 2 खतरनाक राइट हैंड्स लगाए, जिन्हें देख काफी फैंस के अलावा तवनचाई भी चौंक उठे थे। उन्होंने एक पंच और किक कॉम्बिनेशन से काउंटर अटैक किया, जिन्होंने पेटमोराकोट को झकझोर दिया।

मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ा, रोमांच बढ़ता जा रहा था। जब-जब तवनचाई ने अटैक किया, तब-तब पेटमोराकोट उन शॉट्स से बचते और लॉन्ग-लेफ्ट पंचों से काउंटर करते। इस बीच क्लिंचिंग भी हुई, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन बढ़त बनाने में कामयाब रहे।

Petchyindee Academy के स्टार ने अच्छी मूवमेंट करते हुए तवनचाई की नी स्ट्राइक्स को विफल किया और ऐसा लगने लगा था कि बढ़त उनके पास चली गई है। यहां तक कि जब उन्होंने PK.Saenchai Muaythaigym के स्टार पर बॉडी किक लगाई और तवनचाई ने उसे पकड़ लिया था, तभी भी डिफेंडिंग चैंपियन अपने हमवतन एथलीट को पंच लगा पा रहे थे।

पेटमोराकोट ने चौथे राउंड में भी बढ़त अपने पाले में रखी, जहां उन्होंने दमदार बॉक्सिंग कॉम्बिनेशंस लगाए। तवनचाई शॉट्स के प्रभाव को झेल रहे थे और ये राउंड पूरी तरह पेटमोराकोट के पक्ष में गया।

मगर ये शायद तवनचाई का प्लान था क्योंकि चौथे राउंड में पिछड़ने के बाद उन्होंने अंतिम राउंड में जबरदस्त वापसी की और ऐसा किया किया, जो सालों से वर्ल्ड चैंपियनशिप मैचों में देखने को मिलता रहा है।

Petchmorakot Petchyindee Tawanchai PK Saenchai ONE161 1920X1280 105

चैलेंजर ने पेटमोराकोट पर किक्स और अपने सिग्नेचर लेफ्ट पंच लगाए, जिनके खिलाफ डिफेंडिंग चैंपियन के पास डिफेंस करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

5 राउंड्स के धमाकेदार एक्शन के बाद तीनों जजों ने तवनचाई के पक्ष में फैसला सुनाया। इस जीत के साथ उनका रिकॉर्ड 128-31-2 का हो गया है और नए ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन भी बन गए हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.