तत्सुमित्सु वाडा Vs. इवानिल्डो डेल्फिनो को मनीला कार्ड में शामिल किया गया

Tatsumitsu Wada DCIMGL7017

मनीला, फिलीपींस में होने वाले ONE: FIRE & FURY के कार्ड में एक बड़ा मैच शामिल किया गया है। तत्सुमित्सु “द स्वीपर” वाडा का सामना इवानिल्डो डेल्फिनो के साथ होगा।

इन बेहतरीन एथलीट्स के बीच का ये मुकाबला इवेंट के प्राइम कार्ड में 31 जनवरी को मॉल ऑफ एशिया एरीना में होगा।

पिछले साल मार्च महीने में ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड ग्रां प्री के पहले राउंड के लिए इनके बीच मुकाबला होना था लेकिन डेल्फिनो को लगी चोट की वजह से उन्होंने आखिरी समय पर मैच से अपना नाम वापस ले लिया।

Tatsumitsu Wada celebrates his win against Eugene Toquero

डेल्फिनो के हट जाने के बाद रीशेड्यूल किए गए क्वार्टरफाइनल मैच में जापान के इस DEEP फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन ने गुस्तावो बलार्ट को हराकर ONE में अपनी दूसरी जीत हासिल की। हालांकि, सेमीफाइनल मैच में उन्हें महान मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मुकाबले में हारने के बाद भी “द स्वीपर” को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फैंस से बहुत सम्मान मिला क्योंकि उन्होंने अमेरिकी लैजेंड जॉनसन को कड़ी टक्कर दी थी।

ब्राजील के डेल्फिनो Jungle Fight फ्लाइवेट चैंपियन हैं और वो इस मुकाबले में 8-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ उतरेंगे, जिसमें से 6 जीत उन्होंने स्टोपेज के जरिए हासिल की है।

ये भी पढ़ें: पैचीओ Vs.सिल्वा, फोलायंग की मनीला में वापसी तय

न्यूज़ में और

RegianEersel RungraweeSitsongpeenong 1920X1280 scaled
Regian Eersel Alexis Nicolas ONE Fight Night 30 132 scaled
kadetets
ONE Fight Night 43 – Bantamweight Muay Thai 2 (4)
Nicolas Vigna Dzhabir Dzhabrailov ONE Fight Night 32 25 scaled
Tomyamkoong Bhumjaithai Bejenuta Maximus ONE Friday Fights 149 5 scaled
Kaotaem Fairtex Xavier Gonzalez The Inner Circle April 3 11 scaled
KaotaemFairtex XavierGonzalez 1920X1280 Faceoff
Takeru
eerselrung
nadakasong
Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled