रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ बाउट के लिए पूरी तरह तैयार हैं तारिक खबाबेज़

Tarik Khbabez at ONE AGE OF DRAGONS

तारिक “द टैंक” खबाबेज़ ने नवंबर में पहली लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रोमन क्रीकलिआ को चैलेंज किया था लेकिन वो ग्लोबल स्टेज पर गोल्ड हासिल करने में सफल नहीं हो पाए।

अब ये स्टार फिर ताकतवर बन चुका है और उनके अनुसार वो क्रीकलिआ को तीसरी बार बाउट में चैलेंज करने के लिए तैयार हैं।

खबाबेज़ ने हाल ही में एक पोस्ट में यूक्रेन के टाइटल होल्डर के बारे में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट में लिखा, “कभी-कभी आप आगे जाने के लिए एक कदम पीछे लेते हैं। ये कोई बहाना नहीं है बल्कि एक सत्य है। मैं फिर बीस्ट मोड में आ गया हूं, मैं भूखा, तैयार हूं और तुम्हारे लिए आ रहा हूं।”

नवंबर 2015 में उन्होंने क्रीकलिआ को हराकर SUPERKOMBAT वर्ल्ड ग्रां प्री जीती था लेकिन ONE: AGE OF DRAGONS में यूक्रेन के स्टार ने हिसाब चुकता कर लिया।

खबाबेज़ मुसीबतों से अनजान नहीं हैं। वो अपने करियर में बड़ी मुश्किलों को पछाड़कर वापसी कर पाए हैं इसलिए आप उन्हें अपने बड़े विरोधी के खिलाफ तीसरी मुलाकात में पहले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखने की उम्मीद लगा सकते हैं।

फरवरी में ONE Championship के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने बताया था कि ONE Infinity 1 में क्रीकलिआ अपने ताज को आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका के खिलाफ डिफेंड करेंगे लेकिन COVID-19 की वजह से इवेंट को आगे बढ़ा दिया गया।

भले ही यूक्रेन के स्टार का अगला लक्ष्य वो मुकाबला होगा लेकिन ये बात तो साफ है कि “द टैंक” बदले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तारिक खबाबेज़ ने मार्शल आर्ट्स के जरिए खुद को किया शांत

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400