सुपरलैक ने की टकेरु की तारीफ, लेकिन वो वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले उनसे ‘भयभीत’ नहीं हैं

Superlek Kiatmoo9 Danial Williams ONE Fight Night 8 69

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 का सामना ONE 165 के मेन इवेंट में जापानी मेगास्टार टकेरु “द नेचुरल बोर्न क्रशर” सेगावा से होने जा रहा है।

ये ब्लॉकबस्टर वर्ल्ड टाइटल फाइट 28 जनवरी को जापान की राजधानी टोक्यो के एरियाके एरीना में होगी।

सुपरलैक जानते हैं कि टकेरु को उन्हीं के घर में जाकर हराना बहुत ही मुश्किल काम होने वाला है।

थाई चैंपियन ने onefc.com को बताया:

“अगर मैं उन्हें जापान में हरा देता हूं तो ये बहुत ही शानदार होगा। लेकिन जापान में फाइट करना आसान नहीं होगा। उन्हें हराना और भी मुश्किल रहेगा।”

प्रोमोशन में डेब्यू करने जा रहे 32 वर्षीय स्टार तीन डिविजन के K-1 वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जिन्हें इतिहास के सबसे संपन्न किकबॉक्सर्स में से एक माना जाता है।

सुपरलैक सालों से टकेरु को देखते आ रहे हैं और वो उनके गतिशील और घातक स्ट्राइकिंग स्टाइल से खासे प्रभावित हैं।

उनका मानना है कि “द नेचुरल बोर्न क्रशर” के पास खास तरह की स्किल्स हैं, जिनसे पार पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है:

“उनके फाइटिंग स्टाइल में कराटे और पंचों का मिश्रण है। वो काफी अच्छे हैं। इसके अलावा वो घातक हैं।”

अगर “द किकिंग मशीन” अपने फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग खिताब और आठ मैचों के जीत के सिलसिले को कायम रखना चाहते हैं तो उन्हें टकेरु के खिलाफ बड़ी सावधानी बरतनी होगी।

जब उनसे जापानी फाइटर की सबसे बड़ी ताकत के बारे में पूछा गया तो सुपरलैक ने टकेरु की बॉक्सिंग का जिक्र किया:

“मुझे टकेरु के पंचों के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी। वो कॉम्बिनेशंस में भी अच्छी स्ट्राइक्स लगाते हैं।

“मैं उनके खिलाफ लापरवाह नहीं हो सकता क्योंकि उनके पास बहुत अनुभव है। इस स्तर के फाइटर के खिलाफ जल्दबाजी सही नहीं रहेगी।”

सुपरलैक ने टकेरु के खिलाफ जीत के तरीके के बारे में बात की

भले ही सुपरलैक कियातमू9 ने टकेरु सेगावा की जमकर तारीफ की है, लेकिन वो खुद भी एक शानदार और पूर्ण फाइटर हैं।

150 से ज्यादा प्रोफेशनल बाउट्स और ONE Championship में तीन वर्ल्ड टाइटल मैचों का हिस्सा रह चुके 28 वर्षीय फाइटर अपने हमवतन साथी और सुपरस्टार रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को हराकर 2023 की सर्वश्रेष्ठ मॉय थाई फाइट का दर्जा पाकर इस मुकाबले में उतरेंगे।

ऐसे में सुपरलैक को अपने मजबूत प्रतिद्वंदी से किसी भी तरह का कोई डर नहीं है:

“मैं टकेरु से भयभीत नहीं हूं। कुछ ऐसी चीजें जरूर हैं, जिनसे मुझे सावधान रहना होगा। मेरे लिए डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि मैं रिंग में डरता नहीं हूं।”

एक तरफ उनके प्रतिद्वंदी पैरों पर हल्के और तेजी से पंच लगाते हों, लेकिन मौजूदा चैंपियन का मानना है कि उनकी ट्रेडमार्क किकिंग पावर मैच में बड़ा अंतर पैदा करेगी।

इस बात को ध्यान में रखते हुए सुपरलैक ने बताया कि वो किस तरह से टोक्यों में अपने वर्ल्ड टाइटल का बचाव करेंगे:

“टकेरु और मेरा स्टाइल अलग है। मैं थोड़ा धीमा हूं, लेकिन मुझे बचाने के लिए मेरे पास काफी सारे हथियार हैं।

“मेरा सबसे मजबूत पहलू मेरी ताकतवर किक्स होंगी। मेरी किक्स ताकतवर हैं और किसी के भी खिलाफ प्रभावशाली हो सकती हैं। मैं किक्स का इस्तेमाल उन्हें रोकने और धीमा करने के लिए करूंगा।”

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty