सुपरलैक की नजर ‘थाई किलर’ तगीर खलीलोव को हराने पर, उसके बाद हैगर्टी पर साधेंगे निशाना

Superlek Kiatmoo9 Nabil Anane ONE Friday Fights 22 23

थाई सुपरस्टार सुपरलैक कियातमू9 ONE Fight Night 12 के मेन इवेंट में तगीर खलीलोव के साथ होने वाले मुकाबले से पहले अपने देश में मिल रही प्रतिष्ठा से गदगद हैं।

वो जब शनिवार, 15 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के घरेलू मैदान में रूसी नॉकआउट फाइटर से मुकाबला करेंगे तो “द किकिंग मशीन” का सामना ऐसे एथलीट से होगा, जिसने “द थाई किलर” के रूप में अपनी प्रतिष्ठा को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक पहले से ही उभरते हुए खलीलोव को पराजित करने के लिए काफी दबाव महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने “सामिंगप्री” को उभरते हुए थाई एथलीट ब्लैक पैंथर और चोरफाह टोर सांगटीनोई के खिलाफ लगातार 2 पहले राउंड के नॉकआउट करते देखा है। इसे ध्यान में रखते हुए 27 साल के फाइटर का लक्ष्य प्रतिष्ठित लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में खलीलोव की खतरनाक बॉक्सिंग की लय तोड़कर उनसे बेहतरीन प्रदर्शन करना है।

सुपरलैक ने ONEFC.com को बताया:

“उन्होंने दोनों विरोधियों को अपनी बॉक्सिंग से ढेर कर दिया था। यही उनकी ताकत है, लेकिन मुझे बॉक्सिंग का सामना करना पसंद है। साथ ही, मुझे लगता है कि वो थाई फाइटर्स को हराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। फिर भी, मैं उनका तीसरा शिकार बिल्कुल भी नहीं बनना चाहूंगा। चलो, देखते हैं कि इस मुकाबले में सबसे पहले कौन गलती करता है।”

करियर में 130 से ज्यादा मैच जीतने और ONE में लगातार 6 मुकाबले जीतकर विजय रथ पर सवार सुपरलैक को अपने शानदार करियर में खतरनाक पंच लगाने वाले फाइटर्स की कोई कमी नहीं रही।

शनिवार को होने वाली बहुप्रतीक्षित बाउट में पाउंड-फोर-पाउंड स्ट्राइकिंग दिग्गज अवश्य ही अपने इस अनुभव पर निर्भर होंगे। उन्हें लगता है कि उल्टा खलीलोव हैरत में पड़ सकते हैंः

“मैंने बहुत तैयार की है। मुझे खुद में कोई कमी नजर नहीं आ रही। मैंने उनके खिलाफ पहले से ही कुछ चीजें तैयार कर रखी हैं। जानता हूं कि वो अपनी बॉक्सिंग में अच्छे हैं इसलिए मैंने उनके हाथों से निपटने के लिए कई तरह की तैयारियां की हैं। अब हम सभी इसे रिंग में देखेंगे। मुझे खुद पर और अपनी मेहनत पर भरोसा है। आइए देखते हैं कि क्या ये चीजें रिंग में काम कर पाती हैं।”

https://www.instagram.com/p/Ct10BeEJLGq/

सुपरलैक ने बताया कि वो रोडटंग की जगह हैगर्टी से मैच क्यों चाहते हैं

सुपरलैक कियातमू9 मॉय थाई में मुकाबला करने के लिए 4-औंस के ग्लव्स पहनेंगे। इसको लेकर फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग किंग कोई सीक्रेट छिपा नहीं रहे कि वो 2-स्पोर्ट का सम्मान और ONE मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल हासिल करने की तमन्ना रखते हैं।

हालांकि, फ्लाइवेट मॉय थाई डिविजन पर वर्तमान में थाई मेगास्टार रोडटंग जित्मुआंगनोन का आधिपत्य है। ऐसे में, “द किकिंग मशीन” का कहना है कि वो अपने हमवतन फाइटर के साथ संभावित सुपर-फाइट को रोकना चाहेंगे।

दोनों में से किसी भी एथलीट को ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी या जापानी किकबॉक्सिंग सनसनी टकेरू सेगावा के खिलाफ ड्रीम मैचअप पाने का मौका मिल सकता है।

आदर्श रूप से सुपरलैक ज्यादा से ज्यादा थाई एथलीट्स को ONE वर्ल्ड टाइटल अपने पास रखते हुए देखना चाहते हैं इसलिए वो अगला मैच गैर थाई फाइटर से करना पसंद करेंगेः

“मुझे लगता है कि रोडटंग से मेरी बाउट जल्दी नहीं होगी। जैसा मैंने कहा कि मैं चाहता हूं कि सभी थाई फाइटर्स के पास खिताब हों। साथ ही रोडटंग, टकेरू और हैगर्टी से मुकाबला करना चाहते हैं। ये दोनों मेरे भी आदर्श प्रतिद्वंदी हैं। इस वजह से मुझे लगता है कि ये हमारे लिए एक-दूसरे से मुकाबला करने का सही समय नहीं हो सकता।

“रोडटंग को अपना मुकाम तब तक हासिल करने दीजिए, जब तक कि लिस्ट में हमारे प्रतिद्वंदी खत्म ना हो जाएं। फिर हम बाद में एक-दूसरे से भिड़ेंगे। मुझे खुद भी अपने किकबॉक्सिंग खिताब को डिफेंड करना है। हम दोनों के पास बेल्ट को चुनौती देने वाले प्रतिद्वंदी हैं।”

असलियत में, सुपरलैक ये बात अच्छी तरह जानते हैं कि दुनिया भर के फैंस रोडटंग के साथ उनके संभावित मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं।

वो उन फैंस को धैर्य रखने की सलाह देते हैंः

“हमारे ग्लोबल फैंस, जो मुझे और रोडटंग को एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला करते देखना चाहते हैं, वो कृपया थोड़ा इंतजार करें। मुझे यकीन है कि हमारा मैच भविष्य में जरूर होगा। फिलहाल के लिए, कृपया हमें अपनी विश लिस्ट को पूरा करने की अनुमति दें।”

सुपरलैक किसी भी और चीज़ से ज्यादा हैगर्टी से मुकाबला करने की प्रबल इच्छा रखते हैं। ये वो फाइटर हैं, जिसने उन्हें 2018 में हराया था।

ये मैच ना सिर्फ 2-स्पोर्ट में खिताब जीतने का मौका देगा बल्कि एक अन्य दिग्गज थाई स्टार (लंबे समय तक बेंटमवेट मॉय थाई किंग रहे) नोंग-ओ हामा की हार का बदला लने का अच्छा अवसर होगा, जो “द जनरल” से इस साल की शुरुआत में हार गए थे।

सुपरलैक ने बताया कि वो ब्रिटिश टाइटलहोल्डर का सामना करने के लिए इतने उत्साहित क्यों हैंः

“मैं ये नहीं कहूंगा कि हैगर्टी का पहला चैलेंजर बनना चाहता हूं, लेकिन उनके खिलाफ अपनी स्किल को परखना जरूर चाहता हूं। वो इतने ताकतवर हैं कि उन्होंने नोंग-ओ को हरा दिया इसलिए मैं उनकी ताकत को सामने से परखना चाहता हूं। इसी बहाने, मैं खुद को भी चुनौती देना चाहता हूं। अगर वो बेंटमवेट डिविजन में मेरे साथ मुकाबला करना चाहते हैं तो मैं उनके लिए किसी भी समय तैयार हूं।”

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5