सिंगापुर में होगा ONE: INSIDE THE MATRIX, ऋतु फोगाट के मैच की भी हुई घोषणा

FIlipino ONE Lightweight World Champion Eduard Folayang

ONE Championship द्वारा साल 2020 का सबसे बड़ा इवेंट “द लॉयन सिटी” में आयोजित किया जाएगा।

मंगलवार को घोषणा की गई कि ONE: INSIDE THE MATRIX का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से किया जाएगा।

ये खबर 9 अक्टूबर को हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES के सफल आयोजन के बाद आई है। ये साल की शुरुआत में COVID-19 की वजह से लगी पाबंदियों के बाद सिंगापुर में हुआ पहला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रोडक्शन था।

Mixed martial artists Eduard Folayang and Antonio Caruso will fight at ONE: INSIDE THE MATRIX

ONE: INSIDE THE MATRIX के लिए चार वर्ल्ड टाइटल मैचों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी। अब दो फाइट्स और जुड़ जाने के बाद कार्ड पूरा हो गया है।

कार्ड में शामिल किए गए मैचों में फिलीपीनो दिग्गज और कई बार के पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे।

बागियो शहर के लैजेंड का सामना ऑस्ट्रेलियाई सनसनी एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो से लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में होगा।

इसके अलावा भारतीय सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट सर्कल में वापसी करेंगी और उनकी कोशिश अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखने पर होगी।

फोगाट का सामना कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव से एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में होगा।

Mixed martial artists Ritu Phogat and Nou Srey Pov

ONE: INSIDE THE MATRIX का पूरा कार्ड

  • (c) आंग ला न संग vs. रीनियर डी रिडर (ONE मिडलवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) क्रिश्चियन ली vs. यूरी लापिकुस (ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) मार्टिन गुयेन vs. थान ली (ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • (c) जिओंग जिंग नान vs. टिफनी टियो (ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल)
  • एडुअर्ड फोलायंग vs. एंटोनियो कारुसो (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • ऋतु फोगाट vs. नोउ श्रे पोव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)

ये भी पढ़ें: चाट्री सिटयोटोंग ने ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री की घोषणा की

न्यूज़ में और

NL 3247
Komawut FAGroup Samingdam NFLooksuan 1920X1280
Jackie Buntan Anissa Meksen ONE 169 23 scaled
Ali Saldoev Black Panther ONE Fight Night 23 20 scaled
Supergirl and Yu Yau Pui scaled
Jeremy Miado Gilbert Nakatani ONE Fight Night 28 83 scaled
Lucas Gabriel Vs. Magomed Akaev 1 scaled
Kongchai Chanaidonmueang Kompet Sitsarawatsuer ONE Friday Fights 114 66 scaled
Kongchai ThwayLinHtet OFF140 Faceoff Jan2025 scaled
allyciaphetjeeja
ChihiroSawada ring 1200X800
Helena Crevar Teshya Noelani Alo ONE Fight Night 39 11 1 scaled