ONE X में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद सेन्ज़ो अकीडा ने स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप फाइटर्स को ललकारा

Ryuto Sawada Senzo Ikeda ONE X 1920X1280 1

सेन्ज़ो अकीडा ने बीते शनिवार सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में एक और बड़ी जीत दर्ज कर अपनी शानदार जीत के सिलसिले को जारी रखा है।

ONE X: पार्ट I में जापानी एथलीट ने स्ट्रॉवेट MMA बाउट के दूसरे राउंड में रयूटो सवाडा को खतरनाक नी स्ट्राइक्स लगाते हुए दूसरे राउंड में फिनिश किया।

ये ONE Championship में उनकी लगातार तीसरी जीत रही। इससे पहले वो एलीपिटुआ सिरेगर को बॉडी शॉट लगाकर नॉकआउट और लियांग हुई को सर्वसम्मत निर्णय से हरा चुके हैं।

इस शानदार लय को साथ लिए 39 वर्षीय स्टार जल्द ही डिविजन के टॉप-5 कंटेंडर्स में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं, जहां #5 रैंक के कंटेंडर लिटो आदिवांग भी मौजूद हैं, जिन्होंने 2019 में अकीडा को तकनीकी नॉकआउट से हराया हुआ है।

वहीं Paraestra Matsudo टीम के स्टार फिलीपीनो एथलीट के खिलाफ अपनी पुरानी हार का बदला पूरा करना चाहेंगे और यही बात इस मुकाबले को अधिक दिलचस्प बना रही होगी।

अकीडा ने कहा:

“बिल्कुल, मैं (आदिवांग से) बदला पूरा करना चाहता हूं। मैं अब युवा एथलीट नहीं रहा इसलिए मैं थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर टॉप लेवल के फाइटर्स से भिड़ना चाहता हूं।

“मैं नंबर-1 या नंबर-2 रैंक के कंटेंडर का सामना करते हुए जल्द से जल्द टाइटल शॉट हासिल करना चाहता हूं।”

जैरेड ब्रूक्स को सेन्ज़ो अकीडा ने अपना टारगेट बनाया है

सेन्ज़ो अक़ीडा ने ONE X में जीत के बाद #1 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर बोकांग मासूनयाने और दूसरे स्थान पर मौजूद जैरेड ब्रूक्स से भिड़ने की इच्छा जाहिर की है।

मिच चिल्सन को दिए पोस्ट-फाइट इंटरव्यू में अकीडा ने ब्रूक्स को चुनौती दी है। ब्रूक्स, जो ONE को जॉइन करने के बाद अभी तक शानदार प्रदर्शन करते आए हैं।

अकीडा ने मिच चिल्सन से कहा:

“मैं इस डिविजन के सबसे टॉप एथलीट्स का सामना करना चाहता हूं। उनमें से एक जैरेड ब्रूक्स हैं, जिनसे मैं फाइट करने का इच्छुक हूं।”

ब्रूक्स अभी अच्छी लय में चल रहे हैं, पिछले 2 मैचों में क्रमशः आदिवांग और #4 रैंक के कंटेंडर हिरोबा मिनोवा को हरा चुके हैं और उनकी विनिंग स्ट्रीक अब 6 मैचों की हो गई है।

इस शानदार प्रदर्शन ने “द मंकी गॉड” को जोशुआ पैचीओ के खिलाफ ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिलाने के बेहद करीब ला खड़ा किया है।

अभी इस बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है कि अकीडा की इच्छा पूरी हो पाएगी या नहीं, लेकिन अगर उनका ब्रूक्स के साथ मैच हुआ तो रिंग में बहुत खतरनाक एक्शन का देखा जाना तय होगा।

न्यूज़ में और

Kongchai Chanaidonmueang Mehrdad Khanzadeh ONE Friday Fights 148 6 scaled
Dedduanglek Torfunfarm Sonrak Fairtex ONE Friday Fights 148 6 scaled
Kongchai Merhdad 1920X1280 Faceoffs scaled
Hyu vs Taiki Naito ONE Samurai 1
Sam A Gaiyanghadao vs. Elmehdi El Jamari scaled
Asadula Imangazaliev Nong O Hama ONE Friday Fights 147 7 scaled
Rambolek Chor Ajalaboon Nabil Anane Superfan Fights 15 scaled
OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Rambolek Chor Ajalaboon Abdulla Dayakaev ONE Fight Night 39 5 scaled
Kongthoranee Sor Sommai Nong O Hamante Leon ONE Fight Night 31 11
Chase Mann And Dzhabir Dzhabrailov scaled
Ritu Phogat Vs. Itsuki Hirata