सेक्सन ONE Fight Night 16 में जोहान एस्टुपिनन के खिलाफ अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू करेंगे

Seksan Or Kwanmuang Amir Naseri ONE Friday Fights 34 72

शुक्रवार, 3 नवंबर (भारत में शनिवार, 4 नवंबर) को आयोजित होने वाले ONE Fight Night 16: Haggerty vs. Andrade में एक जबरदस्त मॉय थाई मुकाबला जोड़ा गया।

ONE Friday Fights में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद, सेकसन ओर क्वानमुआंग थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जोहान एस्टुपिनन के समक्ष 140-पाउंड के कैचवेट मुकाबले में अपना अमेरिकी प्राइमटाइम डेब्यू करेंगे।

“द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” के नाम से मशहूर, सेक्सन ने अपनी निडर शैली और एक्शन से भरपूर फाइट्स से बड़ी संख्या में नए प्रशंसक बनाए हैं।

पूर्व Rajadamnern Stadium और WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने हाल ही में ONE की साप्ताहिक एशियाई प्राइमटाइम इवेंट सीरीज़ में छह अविश्वसनीय मुकाबलों में भाग लिया, और संगठन के साथ छह-अंकीय कॉंट्रैक्ट अर्जित करने के लिए बेदाग 6-0 का रिकॉर्ड कायम किया।

किसी के भी साथ मुकाबले में शामिल होने की उनकी इच्छा ने उन्हें एक रोमांचक सुपरस्टार बना दिया है, और इस बार, उन्हें और भी ज्यादा उत्तरी अमेरिकी समर्थकों को इकट्ठा करने का मौका मिलेगा।

दूसरी ओर, एस्टुपिनन कोलंबिया से हैं और अपने ONE डेब्यू में एक दिग्गज को हराकर एक बड़ी छाप छोड़ना चाहेंगे।

21 वर्षीय एथलीट एक अत्यंत आक्रामक फाइटर हैं जो अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए विभिन्न प्रकार के हमलों के साथ आगे बढ़ते हैं, इसलिए ये मैच “द मैन हू यील्ड्स टू नो वन” के साथ एक यादगार मुकाबले की गारंटी देता है।

हालांकि ये दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में उनका पहला मैच है, एस्टुपिनन को पता है कि उनके आगामी प्रतिद्वंदी की प्रतिष्ठा को देखते हुए, उनके पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है और हासिल करने के लिए सब कुछ है।

ये मैच उस कार्ड का हिस्सा है जिसको दो वर्ल्ड टाइटल फाइट्स हेडलाइन करेंगी।

रिक्त ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए आमने सामने होंगे जोनाथन हैगर्टी और फैब्रिसियो एंड्राडे और वहीं पहले ONE वेल्टरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए टाय रुओटोलो सामना करेंगे मागोमेद अब्दुलकादिरोव का।

न्यूज़ में और

Photo collage of Lito Adiwang and Antonio Cesar
Joshua Pacio uppercuts Mansur Malachiev at ONE Fight Night 15
George Jarvis walks away after knocking out Rungrawee Sitsongpeenong
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
British Muay Thai fighter George Jarvis punches Rungrawee Sitsongpeenong to the head
Asadula Imangazaliev celebrates his World Title win over Aslamjon Ortikov at The Inner Circle 20.
Rungrawee Sitsongpeenong and George Jarvis touch gloves before their clash
Asadula Imangazaliev faces off with Aslamjon Ortikov ahead of their Muay Thai World Title fight
Aslamjon Ortikov Jordan Estupinan ONE Fight Night 43 5
Stamp Fairtex makes her way to the ring against Ham Seo Hee
Asadula Imangazaliev walks toward the ring for Nong O Hama fight