ONE Fight Night 30 के मेन इवेंट में रोमन क्रीकलिआ हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को लिंडन नोल्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे

Roman Kryklia Alex Roberts ONE Fight Night 17 30 scaled

दो लाजवाब स्ट्राइकर्स ONE Fight Night 30 के मेन इवेंट में टक्कर लेते हुए नजर आएंगे, जब दो खेलों और दो भार वर्गों के ONE वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ अपने ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का ब्रिटिश स्टार लिंडन नोल्स के खिलाफ बचाव करेंगे।

इसके अलावा ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल अपनी बेल्ट को पूर्व चैंपियन और चिर-प्रतिद्वंदी अलेक्सिस निकोलस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये दोनों मुकाबले शनिवार, 5 अप्रैल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम से लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

यूक्रेनियाई सुपरस्टार क्रीकलिआ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अभी तक अपनी सभी छह फाइट्स को शानदार अंदाज में जीतने में कामयाब रहे हैं।

साल 2019 में अपने प्रमोशनल डेब्यू मैच में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीतने के बाद वो इसे दो बार कामयाबी से डिफेंड कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री सिल्वर बेल्ट भी जीती।

फिर क्रीकलिआ ने किकबॉक्सिंग के बड़े ग्लव्स की जगह 4-औंस के ग्लव्स पहनकर मॉय थाई का रुख किया। उन्होंने दूसरे राउंड में ऑस्ट्रेलियाई पावरहाउस एलेक्स रॉबर्ट्स को हराकर पहला ONE हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता।

दो खेलों के टाइटल विजेता के नाम छह मुकाबलों में से पांच में स्टॉपेज से जीत हैं। ONE Fight Night 30 में धमाकेदार प्रदर्शन कर 33 वर्षीय सुपरस्टार पाउंड-फोर-पाउंड फाइटर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेंगे।

नोल्स की बात करें तो उनके पास स्किल्स, ताकत और अनुभव है, जिसके दम पर वो क्रीकलिआ की बादशाहत पर विराम लगा सकते हैं।

मौजूदा WBC हेवीवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन को लंबे समय से यूनाइटेड किंगडम की शीर्ष मॉय थाई प्रतिभाओं में से एक माना जाता है।

करीब 100 प्रोफेशनल फाइट्स के अनुभवी क्रीकलिआ के सामने चुनौती पेश कर सकते हैं।

एक तरफ नोल्स ने ONE के बैनर तले कभी मुकाबले नहीं किए हैं, लेकिन वो संगठन में कोई अजनबी नहीं हैं। एक मास्टर तकनीशियन और सम्मानित कोच के रूप में वो कई बार मौजूदा ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन और ग्लोबल सुपरस्टार जोनाथन हैगर्टी के कॉर्नर में नजर आ चुके हैं।

अपनी प्रतिद्वंदी की प्रतिभा के चलते क्रीकलिआ को बड़े मुकाबले के लिए तैयार होना पड़ेगा।

न्यूज़ में और

Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)