रोडटंग ने दूसरे राउंड में तबारेस को नॉकआउट कर अपना फ्लाइवेट मॉय थाई टाइटल डिफेंड किया

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 21

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग जित्मुआंगनोन ने डिविजनल किंग के रूप में अपने ताज को डिफेंड करने के लिए ONE Fight Night 10: Johnson vs. Moraes III में WBC मॉय थाई इंटरनेशनल चैंपियन एडगर तबारेस को शानदार तरीके से पराजित कर दिया।

शनिवार, 6 मई को दर्शकों से खचाखच भरे कोलोराडो के 1stBank सेंटर में “द आयरन मैन” ने को-मेन इवेंट की फ्लाइवेट मॉय थाई बाउट के दूसरे राउंड में मैक्सिकन स्ट्राइकर को लेफ्ट एल्बो से नॉकआउट कर दिया।

रोडटंग का फिनिश इतना बेहतरीन था कि ONE के चेयरमैन और सीईओ चाट्री सिटयोटोंग ने थाई मेगास्टार को भारी-भरकम 100,000 यूएस डॉलर्स के परफॉर्मेंस बोनस से नवाजा।

पहले राउंड की चुनौती को भली-भांति परखने के बाद थाई फाइटर ने राउंड के आखिर में पंच कॉम्बिनेशन के साथ खुद की स्थिति मजबूत करते हुए तबारेस का ध्यान खींचा।

ये देख फ्लाइवेट चैलेंजर हमला करने के लिए तैयार हो गए। तबारेस ने रोडटंग की सिग्नेचर पुश किक को पकड़ते हुए स्पिनिंग एल्बो से काउंटर करना शुरू किया।

हालांकि, प्रतिद्वंदी की इस रणनीति को रोडटंग समझ गए और डिफेंडिंग किंग ने दूसरे राउंड में भी आक्रामक रवैया अपनाना जारी रखा। उन्होंने ताकतवर पंच कॉम्बिनेशंस के साथ तबारेस की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दीं। ऐसे में तबारेस ने राउंड के बीच में एक और स्पिनिंग एल्बो लगाई, लेकिन ये बहुत कारगर साबित नहीं हुई।

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 5

रोडटंग ने स्ट्राइक से बचते हुए तबारेस के जबड़े पर एल्बो जड़ दी और चैलेंजर को कैनवास पर ढेर कर दिया। ये शॉट इतना बेहतरीन लैंड हुआ था कि 29 साल के फाइटर रेफरी की गिनती का जवाब ही नहीं दे सके और दूसरे राउंड के 1:34 मिनट पर ही मुकाबला रोक दिया गया।

इस जीत के साथ रोडटंग ने 5वीं बार ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और उनका रिकॉर्ड 271-42 का हो गया है।

फाइट के बाद थाई सुपरस्टार ने ONE कमेंटेटर मिच चिल्सन को दिए इंटरव्यू में अपने पुराने प्रतिद्वंदी और नए-नवेले ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को मुकाबले के लिए ललकारा।

रोडटंग ने कहाः

“मुझे सबकुछ चाहिए। अगले प्रतिद्वंदी के रूप में मैं पहले हैगर्टी से भिड़ना चाहूंगा। हैगर्टी, आओ मुझसे फाइट करो।”

Rodtang Jitmuangnon Edgar Tabares ONE Fight Night 10 40

न्यूज़ में और

Jonathan Haggerty celebrates his World Title win over Yuki Yoza at ONE SAMURAI 1.
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32
Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30