रिवास के नाम वापस लेने के बाद तगीर खलीलोव से होगा रोडटंग का मैच

Rodtang Jitmuangnon defeats Jonathan Haggerty at ONE A NEW TOMORROW DA D4X_5620

इस शुक्रवार, 26 फरवरी को ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन’ जित्मुआंगनोन अपना ONE Super Series किकबॉक्सिंग डेब्यू करने के साथ ही 2-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकल पड़ेंगे।

ONE: FISTS OF FURY के लिए अब थाई सुपरस्टार के प्रतिद्वंदी को बदल दिया गया है।

Jitmuangnon Gym के मेंबर का सामना WKPF किकबॉक्सिंग चैंपियन अलेहांद्रो रिवास से होने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी नियमों के चलते उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा है।

स्पेनिश स्टार की जगह अब खतरनाक तगीर खलीलोव लेंगे।

खलीलोव अपने निवास स्थान रूस में Samingprai Muay Thai Gym में जाने से पहले थाईलैंड में स्थित Revolution Gym के लिए परफॉर्म किया करते थे। रूसी स्टार WMC I-1 Global चैंपियन रहे हैं। रूस के अलावा थाईलैंड में भी परफॉर्म करते हुए उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 22-7-2 का रहा है।

28 वर्षीय खलीलोव को खतरे मोल लेना पसंद है और पंच लगाना भी बहुत पसंद है। उनकी स्किल्स रोडटंग से मेल खा रही हैं इसलिए इस बाउट में संभव ही तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

ONE: FISTS OF FURY के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए ONEFC.com को फॉलो करते रहिए।

ये भी पढ़ें: ONE: FISTS OF FURY के 3 मुकाबले जो आपको जरूर देखने चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

OL147_Faceoffs 9 2048x1365 1
Sinsamut Jarvis SplitScreen 1200X800
Detchawalit DenisDotsenko Faceoff 1920X1280 scaled
HyuIwata JordanEstupinan 4 scaled
Sinsamut Klinmee Youssef Assouik ONE Fight Night 25 53 scaled
Anna Jaroonsak Lara Fernandez ONE Fight Night 13 76
maratkaito
Hern NF Looksuan Bernueng Sor Salacheep ONE Friday Fights 145 4 scaled
Worapon ArthurBrossier 1920X1280 1 scaled
John Lineker Asa Ten Pow ONE 168 88
collage
twobouts